• Latest
  • Trending
PM Modi's stance on terrorism will show the way to the world

आतंकवाद पर पीएम मोदी का रुख दुनिया को रास्ता दिखाने वाला

October 20, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आतंकवाद पर पीएम मोदी का रुख दुनिया को रास्ता दिखाने वाला

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 20, 2023
in दृष्टिकोण
0
PM Modi's stance on terrorism will show the way to the world

deepakआतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है। आतंकवाद चाहे कहीं भी हो, उससे निपटने के लिए सभी देशों को साथ काम करने की जरूरत है। आतंकवाद सभी के लिए नुकसानदेह और पीड़ादायक है। इससे निपटने के लिए युद्ध के बजाय सभी देशों को मिलकर काम करना होगा ताकि आतंकवाद का ‘नाग’ कहीं भी ‘फन’ न उठा सके। युद्ध किसी समस्या का हल नहीं है और युद्ध से किसी का भला भी नहीं हो सकता। दुनिया आज अनेक प्रकार के संकटों से जूझ रही है। ये सबके कल्याण का समय है।

इसके लिए दुनिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत में हुए जी20 शिखर सम्मेलन को दिए गए ‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य’ के मूल मंत्र को आत्मसात करना होगा। यही भारत की सदियों से चली आ रही ‘वसुधैव कुटुंबकम ्’ की मूल अवधारणा भी है जिसका अर्थ है ‘ संपूर्ण विश्व एक परिवार’ है।

YOU MAY ALSO LIKE

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

पीएम मोदी ने पी20 के सदस्य देशों की संसदों के पीठासीन सभापतियों के नौवें सम्मेलन में आतंकवाद पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि आतंकवाद से निपटने के लिए विश्व को एक साथ काम करने की जरूरत है। ये बात अलग है कि आतंकवाद जैसी इतनी बड़ी समस्या पर आज भी वैश्विक स्तर पर निहित स्वार्थों के कारण तमाम देशों के अलग-अलग विचार हैं। इसकी बानगी अभी हाल ही में कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन में देखने को मिली जहां खालिस्तानी आतंकवादियों के समर्थकों ने भारत के खिलाफ प्रदर्शन किए और ये देश चुपचाप रहे।

दुनिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत में हुए जी20 शिखर सम्मेलन को दिए गए ‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य’ के मूल मंत्र को आत्मसात करना होगा।


यह अच्छा ही हुआ कि पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट कर के पूरी दुनिया को सही रास्ता दिखाने का सराहनीय कार्य किया है।

अब हमास द्वारा इस्राइल पर किए गए आतंकवादी हमले पर दुनिया दो धड़ों में बंटी सी दिखाई दे रही है। अत: आज की तारीख में यह परिभाषित करना सर्वाधिक जरूरी है कि आखिर आतंकवाद किसे कहा जाएगा? आतंकवाद की एक परिभाषा पर सहमति न होना आज पूरी दुनिया के लिए बेहद दुखदाई साबित हो रहा है। यह दुखद है कि अनेक देश अपने-अपने स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्वार्थों की पूर्ति के लिए आतंकवाद के समर्थकों और उसमें लिप्त लोगों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

दरअसल संघर्षों और टकराव से भरी दुनिया किसी को भी फायदा नहीं पहुंचा सकती। यह सच्चाई आज की तारीख में दुनिया को समझनी होगी। भारत की बात करें तो इस्राइल पर फिलिस्तीनी चरमपंथी गुट हमास के हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि भारत आतंकवाद के विरुद्ध लड़़ाई में यरुशलम की पीड़ित जनता के साथ है। पीएम मोदी ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को भी आश्वस्त किया है कि संकट की इस घड़़ी में हम आपके साथ मजबूती से खड़े हैं।

वैसे पारंपरिक रूप से भारत फिलिस्तीन के न्यायसंगत अधिकारों का समर्थक रहा है पर वर्तमान मोदी सरकार ने घरेलू राजनीति से इतर आतंकवाद के संदर्भ में अपनी लाइन बिल्कुल स्पष्ट रखी है। भारत और इस्राइल के बीच रक्षा और खुफिया सहयोग भी उच्चतम स्तर पर है। हर बात को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने अपनी विदेश नीति में संतुलित एप्रोच बनाए रखी है।

हमास ने निर्दोष महिलाओं और बच्चों की हत्या करने का जो जघन्य अपराध किया है, उस वजह से एक खास समुदाय अथवा निहित स्वार्थों के कारण कुछ लोग फिलिस्तीनी नागरिकों की मुश्किलें बढ़ने के नाम पर उसके समर्थन में खड़े हैं पर हमास का तीव्र विरोध भी हो रहा है। अमेरिका में एक प्रमुख भारतवंशी समूह ‘फॉउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज’ ने इस्राइल के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए कहा कि देश में बेगुनाह नागरिकों पर हमास के आतंकवादियों द्वारा किया गया हमला मानवता के विरुद्ध एक अपराध है।

दोनों ओर से हुए हमलों में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है। कितने बेघर होगए हैं और जिंदगी के लिए जूझ रहे हैं। अब समय आ गया है कि हम आतंकवाद को आतंकवाद कहें और किसी भी संगठन के इस प्रकार के वीभत्स और क्रूर कृत्यों की कठोरतम शब्दों में निंदा करें। इस तरह के आतंकवादी हमले और उनको लेकर देशों का बंट जाना कभी भी विश्वयुद्ध का रूप ले सकता है। अगर दुनिया में शांति लानी है तो इस्राइल के बंधक नागरिकों को रिहा कराने के तुरंत प्रयास होने चाहिए। साथ ही ऐसी आतंकवादी मानसिकता का भी दमन जरूरी है जो किसी देश का नाम-ओ-निशान मिटाना चाहती हो।

वस्तुत: भारत की स्पष्ट सैद्धांतिकी रही है कि आतंकवाद के किसी भी रूप के विरुद्ध मजबूती से खड़़ा रहना है। अपनी इसी नीति के साथ किसी भी तरह का समझौता न करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इस्राइल के साथ खड़े रहने का संकल्प जाहिर किया है पर वे फिलिस्तीन के लोगों के भी हमदर्द हैं और उनके न्यायसंगत अधिकारों के लिए भी आवाज उठाते रहे हैं।

यही कारण है कि भारत में फिलिस्तीन के राजदूत अबू अलहैजा ने भारत पर भरोसा जाहिर करते हुए कहा है कि भारत इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करे और बातचीत में मदद करे। यह प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की कूटनीतिक सफलता ही है कि विश्व के किसी भी कोने में कोई संकट पैदा होता है तो हर कोई भारत की ओर उम्मीदों से देखता है। यह अच्छा ही हुआ कि पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट कर के पूरी दुनिया को सही रास्ता दिखाने का सराहनीय कार्य किया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation