• Latest
  • Trending
Pair of 'two boys' gave a blow to NDA in UP

‘दो लड़कों ‘ की जोड़ी ने यूपी में राजग को दिया झटका

June 6, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘दो लड़कों ‘ की जोड़ी ने यूपी में राजग को दिया झटका

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 6, 2024
in the blitz
0
Pair of 'two boys' gave a blow to NDA in UP
संजय द्विवेदी

लखनऊ। दिल्ली की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर निकलता है। यह बात 2024 के लोकसभा चुनाव के 4 जून को आये नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है। नतीजों पर नजर डालें तो सपा-कांग्रेस गठबंधन में ‘दो लड़कों’ यानि अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी ने यूपी में मोदी के ‘रथ’ को थाम दिया है। गठबंधन ने राज्य की 80 सीटों में से 43 सीटों पर फिलहाल बढ़त बनाकर रिकार्ड कायम कर दिया है। गठबंधन की यह जीत केन्द्र में ‘एक बार फिर मोदी सरकार बनने में रोड़ा बनकर खड़ी हो गयी है।

यूपी में गठबंधन को मिली जीत ने जहां समाजवादी पार्टी के आंकड़े को 4 से 37 तो कांग्रेस को 1 से 6 पर पहुंचा दिया है। वहीं राज्य में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी का राज्य में कहीं भी खाता नहीं खुला, जबकि 2019 में सपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ने पर बसपा को 10 सीटें हासिल हुई थीं। बसपा की इस पराजय की मुख्य वजह राज्यसभा और विधानपरिषद चुनाव में उसका भाजपा को समर्थन करना बना।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

इंडिया का हिस्सा बनने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा दिल दिखाते हुए कांग्रेस को 17 सीटें दीं। सीटों का बंटवारा भी दोनों दलों के नेताओं ने जातीय समीकरण साधते हुए किया। इसमें अखिलेश यादव ने पार्टी के आधार वोट यादव समुदाय में सिर्फ पांच टिकट अपने परिवार को दिए। सपा ने चार मुस्लिम प्रत्याशी उतारे तो अपने खाते के अन्य टिकट पीडीए’ समीकरण के तहत पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग की अधिकांश जातियों में दिए। दलितों में सभी वर्ग को उम्मीदवारी दी। तो कांग्रेस ने टिकट बंटवारे में जातीय समीकरण साधे। सपा-कांग्रेस गठबंधन होने के साथ ही मुस्लिम समुदाय को भाजपा के खिलाफ एक मजबूत मुकाम मिला, जो नतीजों से साफ दिखता है। ‘सत्ता विरोधी लहर और पार्टी के मौजूदा सांसदों से लोगों की नाराजगी भी भाजपा को भारी पड़ी। इनमें केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी, मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, स्मृति ईरानी, साध्वी निरंजन ज्योति के साथ ही अन्य कुछ सांसदों के व्यवहार उनकी हार का कारण बना।

यूं देखें तो यूपी में भाजपा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक और अन्य नेताओं की लम्बी फौज के मुकाबले गठबंधन के ‘दो लड़के (अखिलेश-राहुल) जिन्हें ‘दो शहजादे’ कहा गया, ने ही चुनावी प्रचार की कमान यामी। मगर अखिलेश राहुल ने प्रचार के शुरूआत से ही ‘संविधान बदल देने, आरक्षण खत्म कर देने, अग्निवीर की तरह सिपाही की नौकरी तीन साल कर देने, नौकरी ना देनी पड़े इसलिए योगी सरकार पर खुद ही भर्ती के पर्चे लीक करने के जो आरोप मढ़े उन्हें वे अंतिम समय तक लेकर चले। अपने इन मुद्दों पर गठबंधन के नेता भाजपा को घेरने में सफल भी रहे। शायद चुनावी नतीजे यह बताने के लिए काफी हैं कि गठबंधन अपने मुद्दों को आम मतदाताओं तक पहुंचाने में सफल रहा है। अपने इन्हीं मुद्दों के बूते राहुल गांधी ने रायबरेली में रिकार्ड 4 लाख से ज्यादा तो कन्नौज में अखिलेश यादव ने करीब दो लाख वोटों से जीत दर्ज की है।
मैनपुरी में डिम्पल यादव 2.50 लाख मतों से जीती हैं।

बेशक यूपी में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से चुनाव जीत गये है मगर 2019 के मुकाबले उनकी जीत का आंकड़ा 60 फीसद घट गया। इस बार वे करीब 1.50 लाख वोट से जीते हैं। लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी सिर्फ 70 हजार से जीत सके, जबकि 2019 में उनकी जीत कई लाख में थी। अमेठी में स्मृति ईरानी को एक गैरराजनीतिक व्यक्ति किशोरी लाल शर्मा ने डेढ़ लाख वोट से पराजित कर दिया। इस तरह कहीं ना कहीं यह स्पष्ट है कि ‘इंडिया’ यूपी में भाजपा के मोदी- योगी जादू पर भारी पड़ा है।

मोदी की नीतियों पर मुहर है तीसरी बार बहुमत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स के माध्यम से कहा कि भारत की जनता-जनार्दन ने लगातार तीसरी बार एनडीए को स्पष्ट बहुमत प्रदान किया है। अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में एनडीए को पूर्ण बहुमत का जनादेश प्राप्त हुआ है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति, नेतृत्व और निर्णयों पर देश की जनता के विश्वास की मुहर है। उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation