• Latest
  • Trending
Now without going to PoK, terrorist bases will be destroyed

अब बिना पीओके गए तबाह हो जाएंगे आतंक के अड्डे

August 9, 2024
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब बिना पीओके गए तबाह हो जाएंगे आतंक के अड्डे

प्रीडेटर ड्रोन के रूप में आ गया 'हंटर-किलर'

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2024
in नया-भारत
0
Now without going to PoK, terrorist bases will be destroyed
आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। भारत अमेरिका से 31 एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन खरीद रहा है। 25,955 करोड़ रुपए से ज्यादा की डील है। ये सभी ड्रोन्स भारत की तीनों सेनाओं को मिलेंगे। इस डील के साथ अमेरिका ने एक नया प्रस्ताव भी दिया है। अमेरिका ने कहा है कि वह भारत को ताकतवर स्वदेशी ड्रोन बनाने में तकनीकी सलाह और मदद करेगा।

रक्षा एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस प्रस्ताव से भारत को अपना खतरनाक स्वदेशी ड्रोन बनाने में मदद मिलेगी। फिलहाल जो ड्रोन्स अमेरिका से आएंगे, उनकी तैनाती कुल चार स्थानों पर होगी। चेन्नई में आईएनएस राजाजी, गुजरात के पोरबंदर में इनका संचालन भारतीय नौसेना करेगी। वायुसेना और आर्मी इन्हें गोरखपुर और सरसावा एयरफोर्स बेस पर संचालित करेंगी क्योंकि इतना लंबा रनवे यही है।

YOU MAY ALSO LIKE

तेजस के लिए अमेरिका ने इंजन देने में देरी की तो डीआरडीओ ने पलट दी बाजी

फ्रांस ने 114 राफेल की डील के लिए भेजा प्रपोजल, भारत में ही बनेंगे 94 विमान

गोरखपुर और सरसावा बेस से चीन के लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश पर निगरानी रखना आसान हो जाएगा।

समुद्री इलाकों की निगरानी
15 ड्रोन्स समुद्री इलाकों की निगरानी के लिए होंगे। बाकी चीन और पाकिस्तान की सीमाओं की निगरानी के लिए तैनात किए जाएंगे। पीओके में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए भारतीय सेना या वायुसेना को वहां जाने की जरूरत नहीं, प्रीडेटर मिसाइल यह काम आसानी से कर देगा।

अलकायदा सरगना को इसी ने किया था ढेर
इसी ड्रोन से अलकायदा के सरगना अयमान अल-जवाहिरी को मारा गया था। अमेरिका इसे हंटर-किलर यूएवी कहता है। यह एक लॉन्ग रेंज एंड्योरेंस ड्रोन है जो हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलों से लैस रहता है।

रिमोट से उड़ाया जाता है
एमक्यू 9 प्रीडेटर रिमोट से उड़ाया जाता है। इसे अमेरिकी कंपनी जनरल एटॉमिक्स बनाती है। यह किसी भी तरह के मिशन के लिए भेजा जा सकता है। जैसे- सर्विलांस, जासूसी, सूचना जमा करना या फिर दुश्मन के ठिकाने पर चुपके से हमला करना। ज्यादा समय तक और ज्यादा ऊंचाई से निगरानी करने में सक्षम है।

1900 किमी की रेंज, 1700 किलो के हथियारों के साथ उड़ान
इसकी रेंज 1900 किमी है। यह अपने साथ 1700 किलो वजन का हथियार लेकर जा सकता है। इसे दो कंप्यूटर ऑपरेटर्स ग्राउंड स्टेशन पर बैठकर वीडियो गेम की तरह इसे चलाते हैं। इस ड्रोन की लंबाई 36.1 फीट, विंगस्पैन 65.7 फीट, ऊंचाई 12.6 फीट होती है। ड्रोन का खाली वजन 2223 किलो होता है।

ईंन्धन क्षमता
ड्रोन में 1800 किलोग्राम ईंन्धन की क्षमता होती है। इसकी गति 482 किमी है। यह 50 हजार फीट की ऊंचाई से दुश्मन को देखकर उस पर मिसाइल से हमला कर सकता है। आमतौर पर 25 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ाया जाता है।

मिसाइल लगाएं या बम, या दोनों
एमक्यू 9 प्रीडेटर पर हथियारों के नाम पर मिसाइल लगाए जाते हैं। इसमें सात हार्ड प्वाइंट होते हैं, दो इनबोर्ड स्टेशन, दो मिडल स्टेशन एक आउटबोर्ड स्टेशन और सेंटर स्टेशन. इसमें 4 एजीएम-114 हेलफायर मिसाइलें लगी होती हैं, ये हवा से जमीन पर सटीकता से हमला करती हैं।

इसके अलावा दो लेजर गाइडेड जीबीयू-12 पेववे-2 बम भी लगाए जाते हैं। इन दोनों के बजाय आप इस ड्रोन पर अलग-अलग तरीके के हथियारों का उपयोग कर सकते हैं जैसे- जीबीयू-38, जो एक ज्वाइंट डायरेक्ट अटैक एम्यूनिशन है। इसके अलावा ब्रिमस्टोन मिसाइल भी लगाई जा सकती हैं। सभी मिसाइलों और बमों का उपयोग जरूरत के मुताबिक होता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation