• Latest
  • Trending
Now with three times the hard work the country will progress three times

अब तिगुनी मेहनत से होगी देश की तीन गुना तरक्की

June 28, 2024
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

मानसून की मेहरबानी से आगे: जल सुरक्षा की लंबी राह

July 23, 2026
Zimbabwe

युवा टीम, नई शुरुआत: भारत का ज़िम्बाब्वे में आगाज़ आज

July 23, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: तेल और टैरिफ़ की घड़ी के बीच बाज़ार सतर्क

July 23, 2026
export

आख़िरी एक फ़ीसदी: 24 जुलाई की घड़ी के बीच भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

सात उड़ानों का साल: इसरो का अब तक का सबसे व्यस्त वर्ष

July 23, 2026
हिमालय में सुरक्षित विकास ही भविष्य का रास्ता

नाज़ुक हिमालय में निर्माण: ऐसा विकास जो पहाड़ का सम्मान करे

July 22, 2026
Will find a mutually beneficial solution for India and America: Jaishankar

जोखिम घटाओ, विकल्प बढ़ाओ: भारत ने पूरब पर अपना दांव और गहरा किया

July 22, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: बाज़ार ने कच्चे तेल, महंगाई और टैरिफ की घड़ी को पढ़ा

July 22, 2026
sikkim-teesta-tunnel-accident-rescue-2026

पहाड़ के नीचे: एक बचाव, एक शोक और मज़दूरों के प्रति एक ज़िम्मेदारी

July 22, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

निजी रॉकेट, राष्ट्रीय गौरव: भारत एक ख़ास अंतरिक्ष क्लब में शामिल

July 22, 2026
monsoon

पहाड़ों पर फिर रेड अलर्ट: मानसून ने पकड़ी दोबारा रफ़्तार

July 22, 2026
semiconductor

पहली चिप की उलटी गिनती: अब भारत में बनेगा सिलिकॉन

July 22, 2026
Thursday, July 23, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब तिगुनी मेहनत से होगी देश की तीन गुना तरक्की

विपक्ष को नसीहत : सरकार बहुमत से चलती है तो देश सहमति से...

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 28, 2024
in the blitz
0
Now with three times the hard work the country will progress three times
दीपक द्विवेदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर देशवासियों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार की जिम्मेदारी तीन गुना बढ़ गई है, वे अब तीन गुना मेहनत करेंगे और तीन गुना परिणाम देंगे। पीएम मोदी ने कहा कि देश को नई सरकार से बहुत उम्मीदें हैं और उन्होंने नए चुने गए सांसदों से अपील की कि वे इस अवसर का उपयोग सार्वजनिक कल्याण और जनहित के लिए करें।

पीएम मोदी ने 24 जून को 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के प्रारंभ होने से पूर्व जो संबोधन किया, वह 2019 के उनके संबोधन से काफी अलग था। इस बार की लोकसभा में 2014 और 2019 की अपेक्षा विपक्ष काफी मजबूत स्थिति में है। पीएम मोदी के संबोधन में इस बार विपक्ष के लिए अधिक कुछ नहीं कहा गया। संसद के पहले सत्र के आरंभ से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि लोग विपक्ष से उम्मीद करते हैं कि वह लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखते हुए अपनी पूरी भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री ने विपक्ष से अपील की कि वह 140 करोड़ लोगों के विश्वास को मजबूत करने और एक विकसित भारत का सपना पूरा करने में सरकार का सहयोग करे।

YOU MAY ALSO LIKE

मानसून की मेहरबानी से आगे: जल सुरक्षा की लंबी राह

युवा टीम, नई शुरुआत: भारत का ज़िम्बाब्वे में आगाज़ आज

पीएम मोदी ने इस अवसर पर गर्व और खुशी व्यक्त की। स्वतंत्रता के बाद पहली बार नए संसद भवन में 18वीं लोकसभा के सत्र का शुभारंभ हुआ। उन्होंने इस संसद के गठन को आम जन के संकल्पों को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया और कहा कि यह नए उत्साह के साथ नई गति और ऊंचाई हासिल करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

– एनडीए सरकार की जिम्मेदारी भी तीन गुना बढ़ी
-विकसित भारत का सपना पूरा करने में विपक्ष करे सहयोग
-सार्वजनिक कल्याण, जनहित के लिए करें काम
– तिबारा चुनने के लिए जताया नागरिकों का आभार

प्रधानमंत्री ने तीसरी बार सरकार चुनने के लिए नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया और सरकार की नीतियों और जनसेवा के प्रति समर्पण पर जोर दिया। उन्होंने कहा, पिछले 10 वर्षों में हमने एक परंपरा स्थापित करने की कोशिश की है क्योंकि हमारा मानना है कि सरकार चलाने के लिए बहुमत आवश्यक है लेकिन देश चलाने के लिए सहमति बेहद महत्वपूर्ण है।

पीएम मोदी ने कहा कि 50 साल पहले आपातकाल लागू किया गया था, जो भारतीय लोकतंत्र पर काला धब्बा था। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी उस दिन को कभी नहीं भूलेगी जब संविधान को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया था और देश को एक जेल में बदल दिया गया था। पीएम मोदी ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे भारत के लोकतंत्र और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा करने का संकल्प लें ताकि ऐसी घटना फिर कभी न हो।

ओम बिरला लगातार दूसरी बार बने लोकसभा अध्यक्ष
नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर पद के लिए ओम बिरला ध्वनिमत से चुने गए हैं। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के उम्मीदवार ओम बिरला ने कांग्रेस के ‘के सुरेश’ को चुनाव में हरा दिया है। सत्तापक्ष ने कथित रूप से विपक्ष की शर्तों को नहीं माना था इसलिए संयुक्त विपक्ष ने के. सुरेश को अपना प्रत्याशी बनाया था। ओम बिरला को लोकसभा स्पीकर चुने जाने के बाद बिरला को चेयर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छोड़ा। पीएम मोदी ने ओम बिरला को बधाई देते हुए कहा, ”मैं पूरे सदन को बधाई देता हूं। हम सभी का विश्वास है कि आने वाले पांच साल में आप हमारा मार्गदर्शन करेंगे।

2014 में पहली बार लड़ा लोकसभा चुनाव
2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने ओम बिरला को कोटा संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। 2019 में बिरला फिर से सांसद चुने गए और इस बार भाजपा ने उन्हें स्पीकर बनाकर सबको चौंका दिया। उनके पास भले लंबा संसदीय अनुभव नहीं था, लेकिन लोकसभा को जिस ढंग से उन्होंने चलाया उसकी सभी ने तारीफ भी की।

कांग्रेस के गुंजल को हराकर पहुंचे संसद
बिरला इस बार कोटा संसदीय सीट से चुनकर लोकसभा पहुंचे हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रहलाद गुंजल को चुनाव में हराया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation