• Latest
  • Trending
Now the cutter will cut grass on the signal of mobile

अब मोबाइल के इशारे पर घास काटेगा कटर

May 17, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Friday, September 18, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब मोबाइल के इशारे पर घास काटेगा कटर

न बिजली लगेगी, न करनी पड़ेगी मेहनत, छात्र ने तैयार किया अत्याधुनिक सोलर ग्रास कटर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 17, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Now the cutter will cut grass on the signal of mobile
ब्लिट्ज ब्यूरो

मेरठ। वर्तमान दौर के युवा अब अपनी प्रतिभा का बेहतर परिचय देते हुए ऐसे प्रोजेक्ट भी तैयार कर रहे हैं जिनके माध्यम से आमजन को राहत मिल सके। कुछ इसी तरह का काम मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संचालित सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज में भी देखने को मिल रहा है। यहां बीटेक मैकेनिकल फाइनल इयर के स्टूडेट द्वारा एक ऐसा आधुनिक सोलर ग्रास कटर तैयार किया गया है, जिसका संचालन आप एक स्थान पर बैठे हुए मोबाइल से कर सकते हैं।

2 महीने में तैयार कर लिया प्रोजेक्ट
बीटेक फाइनल के स्टूडेंट एवं प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शशांक उपाध्याय ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर योगेश कुमार के निर्देशन में उन्होंने सौर ऊर्जा आधारित ग्रास कटर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट को तैयार करने से पहले उनकी टीम के सदस्य रोहित पटेल, शालू, पलक धामा सोहित सैनी द्वारा यूट्यूब एवं अन्य माध्यमों से रिसर्च किया। उसके बाद सौर ऊर्जा आधारित कटर बनाया गया है। उन्होंने दावा किया कि अब तक इस तरह का मॉडल भारत में तैयार नहीं किया गया है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

मोबाइल से होगा ऑपरेट
स्टूडेंट पलक धामा ने बताया कि यह प्रोजेक्ट आईओटी बेस्ड स्मार्ट सोलर ग्रास कटर है। इसमें कई आधुनिक डिवाइस का उपयोग किया गया है जिनके माध्यम से कम लागत में यह लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति के घर में गार्डन है तो वह इस मशीन को बाजार से खरीद कर आसानी से गार्डन में घास की कटाई कर सकेंगे। इसमें जिन डिवाइस का उपयोग किया गया है, उनके माध्यम से आप गार्डन में बैठे हुए ही मोबाइल से ऑपरेट करते हुए इस कटर से कटाई कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि यह 360 डिग्री तक आराम से रोटेट भी हो जाता है।

पेटेंट करने में की जाएगी मदद
मैकेनिकल डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. शिवम गोयल ने बताया कि स्टूडेंट द्वारा जो प्रोजेक्ट बनाया गया है, यह काफी उपयोगी है। संस्थान इस प्रोजेक्ट को पेटेंट करने के लिए भी योजना बना रहा है। आने वाले समय में कम कीमत में यह आधुनिक ग्रास कटर आम जनमानस को कम कीमत पर उपलब्ध हो जाए, यही कोशिश रहेगी। वे बताते हैं कि संस्थान का हमेशा से यही प्रयास रहता है कि ऐसे प्रोजेक्ट तैयार किए जाएं, जिनके जरिए युवा बेहतर संदेश देते हुए अपने भविष्य को भी संवार सकें। साथ ही आम जनमानस को भी भरपूर सुविधा वाले संसाधन मिल पाएं।

मात्र 12 हजार की लागत आई
इस प्रोजेक्ट को तैयार करने के लिए 12000 रुपए की कुल लागत आई है। स्टूडेंट का दावा है कि अगर इसकी भारी मात्रा में मैन्युफैक्चरिंग की जाए तो कीमत में काफी कमी आएगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation