• Latest
  • Trending
Now everyone's Modi

अब सबके हुए मोदी

June 6, 2024
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

मानसून की मेहरबानी से आगे: जल सुरक्षा की लंबी राह

July 23, 2026
Zimbabwe

युवा टीम, नई शुरुआत: भारत का ज़िम्बाब्वे में आगाज़ आज

July 23, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: तेल और टैरिफ़ की घड़ी के बीच बाज़ार सतर्क

July 23, 2026
export

आख़िरी एक फ़ीसदी: 24 जुलाई की घड़ी के बीच भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

सात उड़ानों का साल: इसरो का अब तक का सबसे व्यस्त वर्ष

July 23, 2026
हिमालय में सुरक्षित विकास ही भविष्य का रास्ता

नाज़ुक हिमालय में निर्माण: ऐसा विकास जो पहाड़ का सम्मान करे

July 22, 2026
Will find a mutually beneficial solution for India and America: Jaishankar

जोखिम घटाओ, विकल्प बढ़ाओ: भारत ने पूरब पर अपना दांव और गहरा किया

July 22, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: बाज़ार ने कच्चे तेल, महंगाई और टैरिफ की घड़ी को पढ़ा

July 22, 2026
sikkim-teesta-tunnel-accident-rescue-2026

पहाड़ के नीचे: एक बचाव, एक शोक और मज़दूरों के प्रति एक ज़िम्मेदारी

July 22, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

निजी रॉकेट, राष्ट्रीय गौरव: भारत एक ख़ास अंतरिक्ष क्लब में शामिल

July 22, 2026
monsoon

पहाड़ों पर फिर रेड अलर्ट: मानसून ने पकड़ी दोबारा रफ़्तार

July 22, 2026
semiconductor

पहली चिप की उलटी गिनती: अब भारत में बनेगा सिलिकॉन

July 22, 2026
Thursday, July 23, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब सबके हुए मोदी

एनडीए की बैठक में तीसरी बार नेता चुने जाने के बाद...

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 6, 2024
in the blitz
0
Now everyone's Modi
दीपक द्विवेदी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में बुधवार को राष्ट्रीय जनतातांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की पहली बैठक पीएम आवास में शाम 4 बजे हुई। एक घंटे चली इस बैठक में नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुना गया। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में 16 पार्टियों के 21 नेता शामिल हुए और सरकार बनाने के लिए दावा पेश करने पर विचार-विमर्श हुआ। राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा को सभी सहयोगी दलों के साथ वन-टू-वन बात करने और नई सरकार के स्वरूप पर चर्चा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बीच पीएम मोदी के इस्तीफे और कैबिनेट को भंग करने की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा को भंग कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया कि भारत के 140 करोड़ देशवासियों ने पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से देश को हर क्षेत्र में विकसित होते देखा है। बहुत लंबे अंतराल, लगभग 6 दशक के बाद भारत की जनता ने लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सशक्त नेतृत्व को चुना है। हम सभी को गर्व है कि 2024 का लोकसभा चुनाव एनडीए ने मोदी के नेतृत्व में एकजुटता से लड़ा और जीता। हम सभी एनडीए के नेता नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुनते हैं और मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार भारत के गरीब-महिला-युवा-किसान और शोषित, वंचित व पीड़ित नागरिकों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

YOU MAY ALSO LIKE

मानसून की मेहरबानी से आगे: जल सुरक्षा की लंबी राह

युवा टीम, नई शुरुआत: भारत का ज़िम्बाब्वे में आगाज़ आज

विपक्ष हमारे बराबर भी सीट न ला सका

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इस चुनाव में 240 तो एनडीए को 293 सीट मिली हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि एनडीए स्पष्ट बहुमत 272 से अधिक सीट हासिल कर चुका है। सर्वाधिक चौंकाने वाले परिणाम भाजपा के गढ़ उत्तर प्रदेश आए जहांं कुल 80 सीटों में से भाजपा को मात्र 36 सीट ही मिलीं। हालांकि चुनाव के संबंध में कोई भी यह नहीं कह सकता कि मतदाता किसे प्रबल विजेता बनाएगा पर भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को किए संबोधन में पीएम मोदी हमेशा की तरह उसी तेवर में नजर आए जैसे वे चुनाव से पूर्व अथवा चुनाव की रैलियों एवं सभाओं के दौरान दिखाई देते थे। उनके संबोधन को 10 बिंदुओं में इस प्रकार समझा जा सकता है।

1- पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि ‘आज बड़ा मंगल है और इस पावन दिन एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बननी तय है। हम सभी जनता-जनार्दन के बहुत आभारी हैं। देशवासियों ने भाजपा पर, एनडीए पर पूर्ण विश्वास जताया है।’
2- पीएम मोदी ने कहा कि ‘तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा और ये मोदी की गारंटी है।’
3- पीएम मोदी ने कहा कि ‘जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं ने इस चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग कर अभूतपूर्व उत्साह दिखाया है और दुनियाभर में भारत को बदनाम करने वाली जो ताकतें हैं, उनको आईना दिखा दिया है।
4- पीएम मोदी ने कहा कि ‘अगर आप (देशवासी) 10 घंटे काम करेंगे तो मोदी 18 घंटे काम करेगा, आप दो कदम चलेंगे तो मोदी चार कदम चलेगा। हम भारतीय मिलकर चलेंगे, देश को आगे बढ़ाएंगे।’
5- ‘पीएम ने कहा कि ‘हमारे विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए, जितनी इस लोकसभा चुनाव में अकेले बीजेपी ने जीती है। मैं देश के कोने-कोने में उपस्थित भाजपा के कार्यकर्ता को कहूंगा, आपकी मेहनत, इतनी गर्मी में आपका बहाया पसीना ये मोदी को निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है।
6- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ’10 वर्ष पहले देश ने बदलाव के लिए हमें जनादेश दिया था। वो समय था, जब देश निराशा की गर्त में डूब चुका था। हमें ‘फ्रेजाइल फाइव’ जैसे शब्दों से नवाजा जाता था, हर दिन अखबारों की हेडलाइन घोटालों से भरी रहती थीं, देश की युवा पीढ़ी अपने भविष्य को लेकर आशंकित हो गई थी। तब देश ने हमें निराशा के गहरे सागर से आशा के मोती निकालने का जिम्मा सौंपा था। हम सभी ने पूरी ईमानदारी से प्रयास किया, काम किया।’
7 – पीएम ने कहा कि ‘2019 में इसी प्रयास पर विश्वास व्यक्त करते हुए देश ने दोबारा प्रचंड जनादेश दिया। इसके बाद एनडीए का दूसरा कार्यकाल विकास और विरासत की गारंटी बन गया। 2024 में इसी गारंटी के साथ हम जन-जन का आशीर्वाद लेने देश के कोने-कोने में गए। आज तीसरी बार जो आशीर्वाद एनडीए को मिला है, मैं उसके सामने विनय भाव से नतमस्तक हूं।’
8- पीएम बोले, ’60 साल बाद, देश के मतदाताओं ने एक नया इतिहास रचा है, 6 दशक बाद किसी गठबंधन को, एनडीए को लगातार तीसरी बार देश की सेवा करने का अवसर दिया है’
9 – आज का यह पल, निजी तौर पर मेरे लिए भी भावुक करने वाला पल है। मेरी मां के जाने के बाद ये मेरा पहला चुनाव था, लेकिन सच मानिए देश की कोटि-कोटि माताओं-बहनों-बेटियों ने मां की कमी मुझे खलने नहीं दी। मैं पूरे देश में जहां-जहां भी गया माताओं-बहनों-बेटियों ने अभूतपूर्व स्नेह और आशीर्वाद दिया।
10 – पीएम मोदी बोले ‘मैं देश के सभी दलों, सभी उम्मीदवारों का अभिनंदन करता हूं। बीजेपी ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है और लोकसभा में बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया। केरल में भी बीजेपी की जीत हुई है। केरल के कार्यकर्ता ने बहुत बलिदान दिए हैं।’

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation