• Latest
  • Trending
Now even shamelessness is feeling shy

अब तो निर्लज्जता भी शरमा रही है

December 22, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब तो निर्लज्जता भी शरमा रही है

धनखड़ की मिमिक्री समूचे विपक्ष का कुत्सित षड्यंत्र

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 22, 2023
in दृष्टिकोण
0
Now even shamelessness is feeling shy

rakeshआदरणीय महामहिम उपराष्ट्रपति और चेयरमैन राज्यसभा की संसद परिसर में मिमिक्री कर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने अक्षम्य अपराध किया है और आज जब उन्होंने माफी मांगने से मना किया तो सिद्ध हो गया कि यह जानबूझकर किया गया कुत्सित षड्यंत्र था जिसमें पूरा विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में शामिल था जो इस मिमिक्री की ठहाके मारकर वीडियोग्राफ़ी कर रहे थे।

आज जब कल्याण बनर्जी प्रेस को संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने कहा, उनका किसी को बेइज्जत करने का इरादा नहीं था। यहां तक तो ठीक था लेकिन जब उन्होंने कहा कि मिमिक्री एक कला है और इससे किसी को बुरा लगता है तो वह कुछ नहीं कर सकते। यह तो जले पर नमक छिड़कने वाला काम कर दिया।

YOU MAY ALSO LIKE

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

– …यदि कलाकारों को ऐसी सज़ा मिलती है तो ममता दीदी अब समय आ गया है कि कथनी व करनी का फर्क न करते हुये कल्याण बनर्जी को भी जेल भिजवाएं वरना आप कहना-कुछ करना कुछ वालों की सरदार बन जाओगी।

– बात अब खंडित विपक्ष के नेताओं के हाथ से निकल गई लगती है। किसानों ने धनखड़ को किसान पुत्र बताकर इस घटना को किसान का विरोध कहा है, जाट समुदाय महापंचायत कर रहा है। इसे जाटों की बेइज्जती से जोड़ रहा है।

कल्याण बनर्जी की नेता ममता बनर्जी जो भारत की प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब संजोए हुए हैं, उन्होंने अपने द्वारा किये हुए इससे भी भयंकर अपराध को दरकिनार कर कह दिया, यह तो बंगाल में साधारण बात है। ऐसा कहकर क्या वह धनखड़ के बंगाल का गवर्नर रहते उनके साथ चले शीत युद्ध का बदला तो नहीं ले रहीं क्योंकि जिस अपराध को वह कला की छत के नीचे प्रश्रय देना चाह रही हैं, उसी कला के अन्तर्गत अम्बिकेश महापत्रा, जो जाधवपुर विश्वविद्यालय में केमिस्ट्री के प्रोफेसर थे, उनके द्वारा ममता का कार्टून बनाने पर ममता ने उन्हें ग्यारह साल की कैद करवा दी थी। यदि कलाकारों को ऐसी सजा मिलती है तो ममता दीदी अब समय आ गया है कि कथनी व करनी का फर्क न करते हुए कल्याण बनर्जी को भी जेल भिजवाएं वरना आप कहना-कुछ करना कुछ वालों की सरदार बन जाओगी।

राहुल को उनकी समझ के लिए माफ कर देना चाहिए क्योंकि उन्हें पता ही नहीं कि अट्टहास लगाते हुए मिमिक्री की वीडियोग्राफी करते हुए उन्होंने अपने चार बार के सांसद होने पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। आज जब उनसे इस विषय पर पत्रकारों ने प्रश्न पूछा तो वह इस घटना को मूक समर्थन देते हुए “नो कमेंट” कहते हुए निकल गये।

शायद कल ममता, केजरीवाल द्वारा मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम संयोजक के रूप में प्रस्तावित किए जाने से विचलित गुगली का उत्तर ढूंढ़ने की धुन में रहे होंगे। दोनों ने मिलकर सोनिया गांधी के राहुल को जबरदस्ती का नेता बनाने का ख्वाब धूलधूसरित कर दिया।

बात अब खंडित विपक्ष के नेताओं के हाथ से निकल गई लगती है। किसानों ने धनखड़ को किसान पुत्र बताकर इस घटना को किसान का विरोध कहा है, जाट समुदाय महापंचायत कर रहा है। इसे जाटों की बेइज्जती से जोड़ रहा है। खैर लगता है विवेक शून्य विपक्ष ने बैठे बिठाए सत्ता पक्ष को एक और चुनावी मुद्दा दे दिया है जिससे आज माफी मांगकर बचा जा सकता था। मेरे कितने ही कांग्रेसी मित्रों ने भी कहा कि विनाशकाले विपरीत बुद्धि, इन्हें पाताल में जाने से कौन रोक सकता है।

– कार्टून बनाने पर प्रोफेसर की ग्यारह साल की कैद करवा दी थी ममता ने
– राहुल ने अपने चार बार के सांसद होने पर प्रश्नचिन्ह लगाया
– विपक्षियों ने किसान व जाट समुदाय की भावनाओं को आहत किया

उपराष्ट्रपति धनखड़ अपमान पर हुए भावुक और बोले…
मैंने कुछ देर पहले एक टीवी चैनल पर देखा। गिरावट की कोई हद नहीं है। आप के एक बड़े नेता एक सांसद के एक असंसदीय व्यवहार को वीडियो कर रहे थे। अाप से भी बहुत बड़े नेता हैं वो। मैं तो यही कह सकता हूं कि सद् बुद्धि आए। आप कल्पना करें एक पार्टी के एक वरिष्ठ नेता एक अन्य पार्टी के संसद सदस्य का वीडियो बना रहा है। जो राज्यसभा के चेयरमैन और स्पीकर की मिमिक्री कर रहा है। यह कितना हास्यास्पद और शर्मनाक है।

पीएम ने धनखड़ को किया फोन, अफसोस जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को फोन किया और संसद परिसर में कुछ सांसदों के व्यवहार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। पीएम ने कहा, मैं भी पिछले 20 सालों से इस तरह का अपमान सह रहा हूं। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस घटना पर निराशा जताई है। उपराष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टेलीफोन आया था।

उन्होंने पवित्र संसद परिसर में कुछ माननीय सांसदों के घृणित व्यवहार पर बहुत अफसोस जताया। उन्होंने मुझे बताया कि वो पिछले बीस वर्षों से इस तरह के अपमान सहते आ रहे हैं। भारत में उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद के साथ संसद में ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation