• Latest
  • Trending
Newspapers and magazines should play an important role in making India a developed nation: Modi

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएं अखबार व पत्रिकाएं: मोदी

July 19, 2024
अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

October 29, 2026
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
Thursday, October 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएं अखबार व पत्रिकाएं: मोदी

प्रधानमंत्री ने मुंबई में आईएनएस की नई इमारत का किया उद्घाटन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 19, 2024
in the blitz
0
Newspapers and magazines should play an important role in making India a developed nation: Modi
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जी-ब्लॉक में इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) टावर्स का उद्घाटन किया। यह मुंबई में आईएनएस सदस्यों की आधुनिक और कुशल कार्यालय स्थान आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई नई अत्याधुनिक 14 मंजिली इमारत है। आईएनएस टावर्स अब मुंबई में समाचार पत्र उद्योग व मीडिया के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

आईएनएस के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया और विश्व के देशों का नेतृत्व करने में प्रधानमंत्री की भूमिका को दोहराया तथा कहा, हम सभी ने जी-20 शिखर सम्मेलन में विश्व को नेतृत्व प्रदान करने की प्रधानमंत्री की क्षमता देखी है, जब उन्होंने ‘एक पृथ्वी, एक परिवार’ का नारा दिया था।
Newspapers and magazines should play an important role in making India a developed nation: Modi
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत इस बात से की कि मीडिया सिर्फ देश की परिस्थितियों का आईना नहीं है, बल्कि यह परिस्थितियों को बदलने और देश को दिशा देने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर छवि निर्माण में अखबार व पत्रिकाओं को अहम भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज भारत एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां इसके अगले 25 साल बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन 25 सालों में अखबारों और पत्रिकाओं के लिए भी भारत को विकसित बनाने में अपनी भूमिका निभाना उतना ही महत्वपूर्ण है।

YOU MAY ALSO LIKE

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि मीडिया ही है जो देश के नागरिकों को जागरूक बनाता है। मीडिया ही है जो नागरिकों को उनके अधिकारों की लगातार याद दिलाता है। मीडिया ही है जो देश के लोगों को उनकी क्षमताओं का अहसास कराता है। उन्होंने कहा कि जब नागरिकों को अपनी क्षमताओं पर भरोसा होता है, तो देश सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने लगता है। आज भारत में यही हो रहा है।

विचारों को बढ़ावा देने में मीडिया की भूमिका
प्रधानमंत्री ने मीडिया की भूमिका के बारे में भी बात की कि कैसे वह सरकार के विचार को आगे बढ़ा सकता है और उस समय को याद किया जब देश ने अमृत महोत्सव मनाया था। इस संदर्भ में उन्होंने कहा, साथियों, अगर सरकार कोई कार्यक्रम शुरू करती है, तो जरूरी नहीं है कि वो सिर्फ सरकारी कार्यक्रम ही हो। अगर सरकार किसी विचार पर जोर देती है, तो जरूरी नहीं है कि वो सिर्फ सरकार का ही विचार हो। जैसे, देश ने अमृत महोत्सव मनाया, देश ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया। सरकार ने इसे शुरू तो किया, लेकिन पूरे देश ने इसे अपनाया और बढ़ावा दिया।
Newspapers and magazines should play an important role in making India a developed nation: Modi
उन्होंने आगे कहा, “इसी तरह आज देश में पर्यावरण पर जोर दिया जा रहा है, ये राजनीति से परे मानवता के भविष्य का विषय है। हाल ही में ‘एक पेड़ मां के नाम’ नाम से अभियान शुरू हुआ है। भारत के इस अभियान की चर्चा दुनिया में भी होने लगी है। जब मैंने जी20 में इस विषय को रखा तो काफी दिलचस्पी दिखी, क्योंकि हर किसी का अपनी मां से जुड़ाव होता है और उन्हें लगा कि ये बात अच्छी तरह से लोगों तक पहुंचेगी। हर कोई कह रहा था कि अगर देश के और भी मीडिया हाउस इस प्रयास से जुड़ें तो आने वाली पीढ़ियों को बहुत लाभ होगा। मेरा आग्रह है कि ऐसे हर प्रयास को देश का प्रयास मानें और उसका प्रचार-प्रसार करें। ये सिर्फ सरकारी प्रयास नहीं है; ये देश का प्रयास है।”

पर्यटन को बढ़ावा देने में मीडिया की भूमिका
प्रधानमंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने में मीडिया की भूमिका को मान्यता दी और महाराष्ट्र के समाचार पत्रों द्वारा पश्चिम बंगाल में पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने का उदाहरण देते हुए कहा, “उदाहरण के लिए, मान लीजिए कि महाराष्ट्र के सभी समाचार पत्र सितंबर के महीने में बंगाल के पर्यटन को बढ़ावा देने का निर्णय लेते हैं। जब महाराष्ट्र के लोग सभी समाचार पत्रों में हर जगह बंगाल को देखेंगे, तो वे बंगाल की यात्रा की योजना बनाने के लिए इच्छुक होंगे, जिससे बंगाल के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस तरह, देश में पर्यटन को बढ़ावा देने का काम सहजता से होगा।

भारत की वैश्विक उपस्थिति को बढ़ावा दें
प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि मीडिया किस तरह भारत की वैश्विक उपस्थिति बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा, आप जानते हैं कि विदेश में किसी देश की छवि सीधे तौर पर उसकी अर्थव्यवस्था और विकास को प्रभावित करती है। विदेशों में भारतीय मूल के लोगों का कद बढ़ा है। उनकी विश्वसनीयता और सम्मान बढ़ा है क्योंकि भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।
Newspapers and magazines should play an important role in making India a developed nation: Modi
डिजिटल संस्करण का महत्व
उन्होंने आगे कहा, “इसलिए, मैं चाहूंगा कि आपके प्रकाशनों का विस्तार यूएन की सभी भाषाओं में हो। आपकी माइक्रो-साइटें और सोशल मीडिया अकाउंट भी इन भाषाओं में हो सकते हैं। आजकल एआई की वजह से ये काम आपके लिए बहुत आसान हो गए हैं। साथियों, मैंने आपको बहुत सारे सुझाव दिए हैं। मैं जानता हूं कि आपके अखबारों और पत्रिकाओं में जगह बहुत सीमित होती है लेकिन आज हर अखबार का एक डिजिटल संस्करण भी है, जहां जगह और वितरण की कोई सीमा नहीं है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप इन सुझावों पर विचार करेंगे, प्रयोग करेंगे और लोकतंत्र को मजबूत करेंगे। मेरा पक्क ा विश्वास है कि अगर आपका कम से कम यूएन की भाषाओं में एक छोटा सा दो-पेज का संस्करण भी होगा, तो दुनिया उसे देखेगी, पढ़ेगी। दूतावास उसे देखेंगे और वो भारत के संदेश को फैलाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। आप जितना मजबूत होकर काम करेंगे, देश उतना ही आगे बढ़ेगा।”
Newspapers and magazines should play an important role in making India a developed nation: Modi
समारोह में उपस्थित गण्यमान्य व्यक्तियों में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अजीत पवार शामिल थे।

– सरकार के विशेष प्रयासों को देश का प्रयास मान कर प्रचार-प्रसार करे मीडिया
– ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की चर्चा आज पूरी दुनिया में
– भारतीय मीडिया प्रकाशनों का विस्तार यूएन की सभी भाषाओं में हो
– विदेश में भारतीय मूल के लोगों का कद बढ़ा क्योंकि भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है
– सभी ने जी-20 में विश्व को नेतृत्व प्रदान करने की पीएम की क्षमता देखी : राकेश शर्मा

चित्र परिचय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जी-ब्लॉक में इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) टावर्स का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ मंच पर मौजूद हैं आईएनएस अध्यक्ष राकेश शर्मा व महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा अजीत पवार एवं अन्य गण्यमान्य जन।

कार्यक्रम में उपस्थित ब्लिट्ज इंडिया के चेयरमैन एवं प्रधान संपादक दीपक द्विवेदी तथा ब्लिट्ज इंडिया बोर्ड के चेयरमैन अनिल वोहरा।

आईएनएस के नए भवन का उद्घाटन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए आईएनएस के अध्यक्ष राकेश शर्मा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation