• Latest
  • Trending
New policy will be made for 100 percent cashless settlement on health policy

हेल्थ पालिसी पर 100 फीसदी कैशलेस सेटलमेंट के लिए बनेगी नई नीति

October 27, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हेल्थ पालिसी पर 100 फीसदी कैशलेस सेटलमेंट के लिए बनेगी नई नीति

अस्पतालों का राष्ट्रीय नेटवर्क बनाने की तैयारी में बीमा प्राधिकरण

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 27, 2023
in दृष्टिकोण
0
New policy will be made for 100 percent cashless settlement on health policy
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली । भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों में दो नई सुविधाएं पेश करने के लिए इंडस्ट्री प्लेयर्स के साथ काम कर रहा है। ये हैं देश भर में किसी भी स्वास्थ्य बीमा या जनरल इंश्योरेंस कंपनी की ओर से जारी सभी हेल्थ पॉलिसी के लिए अस्पतालों का नेटवर्क और 100 फीसदी कैशलेस सेटलमेंट सिस्टम। इन सुविधाओं के लागू होने से पॉलिसी होल्डर को देश के किसी भी हिस्से में स्थित हॉस्पिटल में इलाज की सुविधा 100 फीसदी कैशलेस मिल सकेगी।

फिलहाल भारत में 49 फीसदी अस्पतालों में कैशलेस सेटलमेंट की सुविधा उपलब्ध है। जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस अत्यधिक महंगे चिकित्सा बिलों से बचने के लिए लिस्टेड हॉस्पिटल्स की सूची में बदलाव करते रहते हैं। इससे बचने के लिए बीमा नियामक, जनरल इंश्योरेंस काउंसिल (जीआईसी) के साथ मिलकर आपके स्वास्थ्य बीमा क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जनरल कैशलेस हॉस्पिटल नेटवर्क नेटवर्क लाने की तैयारी कर रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

नेटवर्क कैसे काम करेगा
जनरल इंश्योरेंस की एमडी और सीईओ शनाई घोष कहती हैं कि पहले चरण में इंश्योरर्स के बीच अस्पतालों की एक कंसोलिडेटेड लिस्ट बनाई जा रही है।

जीआईसी के माध्यम से एक सेंट्रलाइज्ड नेटवर्क का निर्माण होगा जो अस्पतालों और सभी लाइसेंस प्राप्त हेल्थ और जनरल इंश्योरर्स के साथ इंडस्ट्री स्तर पर समझौते का सूत्रधार होगा। जीआई परिषद के सदस्य इस समझौते का हिस्सा होंगे। शनाई घोष कहती हैं कि एक बार पूरी तरह लागू होने के बाद प्रत्येक बीमा कंपनी के ग्राहक के पास सिंगल सेंट्रलाइज्ड नेटवर्क तक पहुंच होगी। जनरल इंश्योरेंस काउंसिल ने अस्पतालों का एक साझा पैनल बनाने के लिए पहले ही समिति गठित कर दी है।

जनरल कैशलेस नेटवर्क से पॉलिसीधारकों को लाभ
इसका उत्तर देते हुए शनाई घोष कहती हैं कि इस पहल के साथ हम ग्राहकों को एक इंटीग्रेटेड सेंट्रलाइज्ड कैशलेस हॉस्पिटल नेटवर्क दे पाएंगे। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि ग्राहकों के क्लेम का अनुभव परेशानी मुक्त हो। कैशलेस नेटवर्क के गठन से ग्राहक को कई तरीकों से लाभ होना तय है। यदि ग्राहकों के पास कोई भी बीमा होगा तो उनकी सभी कैशलेस हॉस्पिटल्स तक पहुंच होगी।

खर्च में कमी आएगी और धोखाधड़ी के मामले कम होंगे
इंटीग्रेटेड सेंट्रलाइज्ड कैशलेस हॉस्पिटल नेटवर्क के लिए इंडस्ट्री लेवल प्राइसिंग तय होगी। एचडीएफसी ईआरजीओ जनरल इंश्योरेंस के रिटेल बिजनेस के अध्यक्ष पार्थानिल घोष कहते हैं कि इंडस्ट्री यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेगी कि सभी अस्पताल कैशलेस नेटवर्क के हिस्से के रूप में उपलब्ध हों। इससे खर्च बहुत कम हो जाएगा और धोखाधड़ी भी न्यूनतम हो जाएगी। इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि वास्तविक ग्राहकों को अस्पतालों में चिकित्सा उपचार प्राप्त करते समय न्यूनतम असुविधा का सामना करना पड़े।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation