• Latest
  • Trending
buildings

शहरों में नया मास्टर प्लान, मनमाना निर्माण किया तो खैर नहीं

July 12, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

शहरों में नया मास्टर प्लान, मनमाना निर्माण किया तो खैर नहीं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 12, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
buildings
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। यूपी में शहरों को सुनियोजित तरीके से बसाने के साथ खूबसूरत बनाने के लिए प्रदेश के 20 शहरों में नया मास्टर प्लान प्रभावी हो गया है। इसके अलावा शेष बचे 39 शहरों में भी इसी माह नया मास्टर प्लान लागू करने की तैयारी है। इसके प्रभावी होने से शहरों में मनमाने तरीके से निर्माण पर रोक तो लगेगी ही, साथ ही तय भू-उपयोग के आधार पर ही निर्माण की अनुमति विकास प्राधिकरणों द्वारा दी जाएगी। उदाहरण के लिए आवासीय भूमि पर मकान ही बनाए जा सकेंगे और इस पर व्यावसायिक निर्माण पर पूरी तरह से रोक होगी। मनमाना निर्माण करने वालों को भवन विकास उपविधि के आधार पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

मास्टर प्लान के फायदे
आवास विभाग ने लखनऊ, अयोध्या, उरई, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ, मथुरा, आजमगढ़, अलीगढ़, हापुड़, रामनगर-मुगलसराय, सहारनपुर, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद, पीलीभीत, बस्ती व गजरौला विकास प्राधिकरण क्षेत्र का नया मास्टर प्लान लागू कर दिया है।
मास्टर प्लान लागू होने के साथ ही इन शहरों का दायरा भी बढ़ गया है। इसका सबसे अधिक फायदा विकास प्राधिकरणों को नई आवासीय व व्यावसायिक योजनाएं लाने में होगा। विकास प्राधिकरणों को नए क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण का रास्ता खुलेगा। किसानों से समझौते के आधार पर भूमि ली जा सकेगी। इसके साथ ही शहरों में जरूरत के आधार पर पार्क, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, ग्रीन क्षेत्र के साथ ही सामुदायिक केंद्रों की सुविधाएं भी मिलेंगी।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षों को निर्देश
अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण ने विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि शहरों में नए मास्टर प्लान में तय किए गए भू-उपयोग के आधार पर निर्माण की अनुमति दी जाएगी। नक्शा पास करते समय यह देखा जाएगा कि आरक्षित भू-उपयोग के आधार पर ही निर्माण की अनुमति मांगी जा रही है या नहीं।

भू-उपयोग से इतर निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी
पार्क व ग्रीन बेल्ट के लिए आरक्षित भूमि पर किसी भी तरह के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही यह भी देखा जाएगा कि मास्टर प्लान वाले क्षेत्र में मनमाने तरीके से अवैध प्लाटिंग तो नहीं की जा रही है। शहर के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान में आरक्षित क्षेत्रों में योजनाएं लाई जाएंगी। ट्रांसपोर्ट नगर, बाजार, बस स्टाप के साथ ही उद्योगों को तय स्थान पर ही लगाने की अनुमति दी जाएगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation