• Latest
  • Trending
New form of crime emerging rapidly, fraud worth lakhs

तेजी से उभर रहा अपराध का नया रूप, लाखों की ठगी

August 2, 2024
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
ev-charging

सड़क पर रिकॉर्ड महीना: जून में ईवी बिक्री नई ऊंचाई पर

July 23, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

हरारे में युवा ब्रिगेड: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

पहले सुरक्षा, फिर सितारे: गगनयान उड़ान की ओर क़दम-दर-क़दम

July 23, 2026
Market

लगातार चौथे दिन गिरावट: छह हफ़्ते के ऊंचे स्तर के पास तेल ने माहौल तय किया

July 23, 2026
medicine

दुनिया की फार्मेसी और वह “बारीक अक्षरों” वाली शर्त

July 23, 2026
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

मानसून की मेहरबानी से आगे: जल सुरक्षा की लंबी राह

July 23, 2026
Zimbabwe

युवा टीम, नई शुरुआत: भारत का ज़िम्बाब्वे में आगाज़ आज

July 23, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: तेल और टैरिफ़ की घड़ी के बीच बाज़ार सतर्क

July 23, 2026
export

आख़िरी एक फ़ीसदी: 24 जुलाई की घड़ी के बीच भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

सात उड़ानों का साल: इसरो का अब तक का सबसे व्यस्त वर्ष

July 23, 2026
हिमालय में सुरक्षित विकास ही भविष्य का रास्ता

नाज़ुक हिमालय में निर्माण: ऐसा विकास जो पहाड़ का सम्मान करे

July 22, 2026
Thursday, July 23, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

तेजी से उभर रहा अपराध का नया रूप, लाखों की ठगी

पुलिस, ईडी अधिकारी बन लोगों को 'डिजिटल अरेस्ट' कर रहे शातिर अपराधी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 2, 2024
in the blitz
0
New form of crime emerging rapidly, fraud worth lakhs
नीलोत्पल आचार्य

नई दिल्ली। ‘डिजिटल अरेस्ट’ के रूप में अपराध का एक नया रूप तेजी से सामने आ रहा है। ऐसे क्राइम में वे शातिर अपराधी शामिल हैं जो धन वसूली की खातिर व्यक्तियों को डराने के लिए सरकारी एजेंसियों और कानून, प्रवर्तन आदि विभिन्न विभागों के अधिकारियों के रूप में पेश होते हैं। घोटाला आम तौर पर एक वीडियो कॉल से शुरू होता है जहां घोटालेबाज पीड़ित पर अवैध गतिविधियों में शामिल होने का झूठा आरोप लगाते हैं। ये आरोप दहशत पैदा करने और पीड़ित को वित्तीय मांगों को पूरा करने के लिए मजबूर करने के लिए लगाए जाते हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अपराधियों द्वारा उपयोग की जाने वाली सामान्य चालबाजी एक जैसा ही होती है। वे ऐसे देते हैं अपने ठगी के प्लान को अंजाम –
पहला कदम : फोन या वीडियो काल में अपने शिकार को यह कह कर धमकाया जाता है कि वह मादक पदार्थों की तस्करी या अवैध वस्तुओं को रखने जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल है।

YOU MAY ALSO LIKE

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

सड़क पर रिकॉर्ड महीना: जून में ईवी बिक्री नई ऊंचाई पर

दूसरा कदम : ‘शिकार’ को बताया जाता है कि उसका कोई प्रियजन पुलिस या ईडी आदि की हिरासत में है या उसने कोई बड़ी दुर्घटना की है।

तीसरा कदम : संबंधित व्यक्ति को बुरी तरह भयभीत कर उसे तुरंत पैसे का इंतजाम करके किसी खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा जाता है।

हाल ही में डॉ. पूजा गोयल से इसी तरह ठगी की गई। रिपोर्टों के अनुसार नोएडा स्थित एक प्रमुख चिकित्सक डॉ. पूजा गोयल को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अधिकारियों के रूप में प्रस्तुत करने वाले अपराधियों ने निशाना बनाया था। जालसाजों ने उन पर अवैध सामग्री वितरित करने के लिए उनके फ़ोन नंबर का उपयोग करने का आरोप लगाया। घोटाले का एहसास होने से पहले दबाव में डॉ. गोयल ने 60 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

डिजिटल गिरफ्तारी
साइबर क्रिमिनल्स डिजिटल अरेस्ट विधि को नार्मल एवं नेचुरल दिखाने के लिए कई प्रकार का चक्रव्यूह रचते हैं और लगातार वीडियो से अपने शिकार पर नजर रखते हैं। वे प्रौद्योगिकी का उपयोग भी करते हैं ,अपनी विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल सेटअप-गेटअप का भी उपयोग करते हैं, जैसे-

नकली कार्यालय : पुलिस स्टेशन या सरकारी कार्यालय जैसा नकली सेट तैयार करवाते हैं।
वर्दी : असली दिखने के लिए सरकारी जैसी दिखने वाली वर्दी भी पहनते हैं।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग उपकरण : स्काइप जैसे प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग इंटरैक्टिव प्रभाव डालने के लिए किया जाता है।

सरकार के क्या कदम
भारत सरकार ने नागरिकों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ घोटाले को पहचानने और उसका शिकार होने से बचने में मदद करने के लिए चेतावनियां और दिशानिर्देश जारी किए हैं।

रिपोर्टिंग तंत्र : नागरिकों को साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in के माध्यम से संदिग्ध कॉल की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। गृह मंत्रालय के अधीन I4सी, साइबर अपराध से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। धोखाधड़ी वाले, घोटाले से जुड़े 1,000 से अधिक स्काइप आईडी को ब्लॉक कर दिया गया है। धोखाधड़ी वाले खातों को बंद करने और उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले सिम कार्ड और मोबाइल उपकरणों को ब्लॉक करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। सबसे अहम, जनता को शिक्षित करने के लिए ‘साइबर दोस्त’ जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से जानकारी का प्रसार किया जा रहा है।

ऐसे करें अपना बचाव
सबसे अहम है सावधानी और संयम से ऐसे धोखेबाजों से निपटना। कॉल करने वाले की पहचान सत्यापित करें, आधिकारिक एजेंसियों का दावा करने वाले व्यक्तियों की पुष्टि करें।

तत्काल भुगतान से बचें अनचाही कॉल या वीडियो अनुरोध के आधार पर धन हस्तांतरित न करें।

सहायता लें
यदि आपको संदिग्ध संचार प्राप्त होता है तो स्थानीय अधिकारियों या विश्वसनीय व्यक्तियों से फौरन संपर्क करें।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation