• Latest
  • Trending
Naidu's magic shocked Jaganmohan

नायडू का चला जादू जगनमोहन को झटका

June 6, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नायडू का चला जादू जगनमोहन को झटका

- चंद्रबाबू ने जगनमोहन से लिया 2019 की हार का बड़ा बदला

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 6, 2024
in the blitz
0
Naidu's magic shocked Jaganmohan
ब्लिट्ज ब्यूरो

अमरावती। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में एनडीए को बड़ी जीत मिली है। उसे कुल 175 में से 164 सीटें मिली हैं। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता चंद्रबाबू नायडू ने जबर्दस्त वापसी की है। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के दल वाईएसआरसीपी को बुरी हार मिली है और पार्टी 11 सीटों पर सिमट गई है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, एनडीए की घटक टीडीपी को 135, अभिनेता पवन कल्याण की पार्टी जनसेना पार्टी (जेएनपी) को 21 और भाजपा को 8 सीटों पर जीत मिली है। टीडीपी 144, जेएनपी 21 और भाजपा 10 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी ने विधानसभा की सभी 175 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से सिर्फ 11 पर उसे जीत मिली है। मुख्यमंत्री रेड्डी ने पुलिवेंदुला विधानसभा सीट पर टीडीपी के बी रवि को 61,687 वोटों से हराया। लेकिन उनके कई मंत्री चुनाव हार गए। टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू कुप्पम सीट 48 हजार वोटों से और उनके पुत्र नागेश मंगलागिरि सीट 91 हजार वोटों से जीत गए। वहीं, जेएनपी प्रमुख पवन कल्याण पीठापुरम सीट पर 70 हजार से अधिक मतों से विजयी हुए हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

टीडीपी के लिए यह किसी भी तरह से आसान जीत नहीं है। 2019 के विधानसभा चुनावों में सिर्फ 23 सीटों पर सिमटने के बाद, नायडू का वाईएसआर कांग्रेस ने न सिर्फ मजाक उड़ाया बल्कि पिछले साल कौशल विकास मामले में उन्हें 53 दिनों के लिए जेल भी जाना पड़ा।

पिछले पांच सालों में, नायडू ने एक- एक दिन संघर्ष किया और जब वे 13 मई के चुनाव में उतरे, तो उन्होंने वाईएसआरसीपी को करारी शिकस्त दी। मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने 2019 में 175 में 151 सीट का जो प्रचंड बहुमत हासिल किया था वह ध्वस्त हो गया है।

आंध्र प्रदेश ने एनडीए को शानदार जनादेश दिया है
मैं राज्य के लोगों को उनके इस आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देता हूं। एन. चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के साथ-साथ टीडीपी, जनसेना और आंध्र भाजपा के कार्यकर्ताओं को इस शानदार जीत की बहुत- बहुत बधाई। हम आंध्र प्रदेश के समग्र विकास के लिए काम करते रहेंगे और भविष्य में राज्य की समृद्धि सुनिश्चित करेंगे। – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू, जनसेना प्रमुख पवन कल्याण व भाजपा को शानदार जीत के लिए बधाई। मैं चुनौतियों का सामना करने को तैयार हूं। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी बेजुबानों की आवाज बनेगी।
– वाईएस जगनमोहन रेड्डी, सीएम, आंध्र प्रदेश

जगन रेड्डी ने दिया इस्तीफा
अमरावती। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में युवजन अभिक रायथ् कांग्रेस पार्टी (वाईएसआर कांग्रेस) की हार के बाद मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने राज्यपाल एस अब्दुल नजौर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। केवल एक मंत्री को छोड़कर जगन के सभी कैबिनेट सहयोगी हार गए।

आंध्र प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष तम्मिनेनी सीताराम भी अम्डालावालसा विधानसभा क्षेत्र में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) नेता एवं अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी के, रवि कुमार से चुनाव हार गए। राज्य में नयी सरकार के गठन तक
जगन कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation