• Latest
  • Trending
More women voters than men in 11 states, Kerala men 51 percent

11 राज्यों में पुरूषों से अधिक महिला मतदाता, केरल पुरूष 51 प्रतिषत

April 12, 2024
Hurt President Draupadi Murmu's message through a special article, enough is enough

आहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष लेख के जरिये संदेश बस अब बहुत हुआ

August 30, 2024
मनी लांड्रिंग केस में इकबालिया बयान को सीधे सुबूत नहीं मान सकते

मनी लांड्रिंग केस में इकबालिया बयान को सीधे सुबूत नहीं मान सकते

August 30, 2024
court

पहली नजर में एससी, एसटी का मामला न दिखे तो अग्रिम जमानत मिले

August 30, 2024
अनेक सवाल खड़े कर गया कोलकाता कांड

अनेक सवाल खड़े कर गया कोलकाता कांड

August 30, 2024
AI will tell about lung disease by the sound of cough

एआई बताएगी खांसी की आवाज से फेफड़ों की बीमारी का पता

August 30, 2024
महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दी थी 5 सीख

महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दी थी 5 सीख

August 30, 2024
People are shedding blood for water all over the world

दुनियाभर में पानी के लिए खून बहा रहे लोग

August 30, 2024
yogi

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

August 30, 2024
Yogi suddenly reached Banke Bihari temple, kept looking at the image of Thakur ji.

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

August 30, 2024
Task force formed for women employees in KGMU

केजीएमयू में महिला कर्मियों के लिए बनी टास्क फोर्स

August 30, 2024
If we divide we will be cut off, if we remain united we will be safe: Yogi

बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहे तो सुरक्षित रहेंगे : योगी

August 30, 2024
Air India flight delays are out of control

नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान की तैयारी

August 30, 2024
Friday, November 14, 2025
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

11 राज्यों में पुरूषों से अधिक महिला मतदाता, केरल पुरूष 51 प्रतिषत

by Blitzindiamedia
April 12, 2024
in the blitz
0
More women voters than men in 11 states, Kerala men 51 percent
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। भाजपा, कांग्रेस समेत क्षेत्रीय दल भी महिला मतदाताओं पर खासा जोर दे रहे हैं। इसकी बड़ी वजह महिला मतदाताओं की संख्या है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक देश के 11 राज्यों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। केरल में सर्वाधिक 51 प्रतिशत महिला वोटर्स हैं। यही वजह है कि इस बार के चुनाव में राजनीति दलों की चुनावी रणनीति में बड़ा बदलाव दिख रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस लोकसभा चुनाव में महिलाएं मतदान में आगे रहेंगी।

इस कारण राजनीतिक दल महिला केंद्रित योजनाओं और नीतियों को अपने घोषणा पत्र में अहमियत दे रहे हैं। साथ ही महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए बड़े वादे और घोषणाएं कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, केरल, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय, तमिलनाडु, तेलंगाना और पुडुचेरी (केंद्र शासित प्रदेश) में पुरुषों की तुलना में महिला वोटर्स अधिक हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

आहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष लेख के जरिये संदेश बस अब बहुत हुआ

मनी लांड्रिंग केस में इकबालिया बयान को सीधे सुबूत नहीं मान सकते

देश में 47.1 करोड़ महिला मतदाता
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार देश में कुल 96.8 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47.1 करोड़ महिला मतदाता हैं। आयोग के मुताबिक, 85.3 लाख महिला मतदाताओं की उम्र 18 से 19 साल है।

– महिला केंद्रित योजनाओं, नीतियों को सभी दलों के घोषणापत्र में अहमियत
– लोकसभा चुनाव के लिए सियासी दलों ने प्रचार किया तेज

सर्वाधिक मतदान में ये तीन राज्य आगे
आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, देश में आज तक जिन 10 लोकसभा सीटों पर सर्वाधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है वे सिर्फ तीन राज्यों, पश्चिम बंगाल, असम और नगालैंड में हैं। आंकड़ों के मुताबिक अब तक नगालैंड लोकसभा सीट के नाम सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड दर्ज है। 2004 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 91.77 प्रतिशत मतदान हुआ था। यह रिकॉर्ड आज तक नहीं टूट पाया है। इसके बाद असम की धुबरी लोकसभा सीट का नंबर आता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 90.66 प्रतिशत मतदान हुआ था।

सर्वाधिक मतदान प्रतिशत के मामले में पश्चिम बंगाल की तामलुक सीट तीसरे नंबर पर है। यहां 2009 के आम चुनाव में 90.32 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया था।
More women voters than men in 11 states, Kerala men 51 percent

1892 पोलिंग बूथों पर महिलाएं कमान संभालेंगी
1. 5 राज्यों की 679 विधानसभा सीटों के लिए 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
2. 17734 मॉडल बूथ, 621 पोलिंग बूथों को दिव्यांग कर्मचारी मैनेज करेंगे।
3. 8192 पोलिंग बूथों पर महिलाएं कमान संभालेंगी। 1.01 लाख पोलिंग बूथ पर वेबकास्टिंग होगी।
4. आदिवासियों के स्पेशल बूथ होंगे। 2 किलोमीटर के अंदर पोलिंग बूथ होंगे।
5. सी विजिल एप से चुनावी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। एप के जरिए शिकायत कर सकेंगे।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

169161

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation