• Latest
  • Trending
मोदी की डिजिटल क्रांति ने बदली अर्थव्यवस्था की तस्वीर

मोदी की डिजिटल क्रांति ने बदली अर्थव्यवस्था की तस्वीर

April 21, 2023
Hurt President Draupadi Murmu's message through a special article, enough is enough

आहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष लेख के जरिये संदेश बस अब बहुत हुआ

August 30, 2024
मनी लांड्रिंग केस में इकबालिया बयान को सीधे सुबूत नहीं मान सकते

मनी लांड्रिंग केस में इकबालिया बयान को सीधे सुबूत नहीं मान सकते

August 30, 2024
court

पहली नजर में एससी, एसटी का मामला न दिखे तो अग्रिम जमानत मिले

August 30, 2024
अनेक सवाल खड़े कर गया कोलकाता कांड

अनेक सवाल खड़े कर गया कोलकाता कांड

August 30, 2024
AI will tell about lung disease by the sound of cough

एआई बताएगी खांसी की आवाज से फेफड़ों की बीमारी का पता

August 30, 2024
महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दी थी 5 सीख

महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दी थी 5 सीख

August 30, 2024
People are shedding blood for water all over the world

दुनियाभर में पानी के लिए खून बहा रहे लोग

August 30, 2024
yogi

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

August 30, 2024
Yogi suddenly reached Banke Bihari temple, kept looking at the image of Thakur ji.

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

August 30, 2024
Task force formed for women employees in KGMU

केजीएमयू में महिला कर्मियों के लिए बनी टास्क फोर्स

August 30, 2024
If we divide we will be cut off, if we remain united we will be safe: Yogi

बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहे तो सुरक्षित रहेंगे : योगी

August 30, 2024
Air India flight delays are out of control

नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान की तैयारी

August 30, 2024
Friday, September 26, 2025
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मोदी की डिजिटल क्रांति ने बदली अर्थव्यवस्था की तस्वीर

by Blitzindiamedia
April 21, 2023
in the blitz, दृष्टिकोण
0
मोदी की डिजिटल क्रांति ने बदली अर्थव्यवस्था की तस्वीर

एकतरफ जहां विश्व के अनेक देश आर्थिक मंदी से उबरने के लिए जूझ रहे हैं वहीं इसके इतर अनेक चुनौतियों के बावजूद भारत के सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बने रहने के संकेत मिल रहे हैं। भारत जिस तरीके से आर्थिक मोर्चे पर डटा हुआ है उसको देख कर यह कहा जा सकता है कि भारत की संभावनाएं बेहतर ही रहेंगी। वैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ ने अपने एक ताजा आकलन में चालू वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.1 फीसद से घटा कर 5.9 फीसद कर दिया है पर कहा जा सकता है कि यह कोई बहुत बड़ा फेरबदल नहीं है। हमें आर्थिक मंदी के खतरों के प्रति भी सतर्क रहना होगा। आर्थिकी के ढांचे में इतना या इससे भी कम बिंदुओं पर आने वाले फर्क का अर्थव्यवस्था की समग्र तस्वीर पर बुरा असर पड़ सकता है। अत: अब तक जो प्रयास अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए किए गए हैं अथवा किए जा रहे हैं, उन पर निरंतर नजर बना कर रखनी होगी।

आईएमएफ की ओर से वैश्विक आर्थिक परिदृश्य को लेकर जनवरी में बताया गया था कि वृद्धि अनुमान दर 6.8 फीसद रहेगी पर अब इस पूर्वानुमान को घटा कर 6.3 फीसद कर दिया गया है। साफ है कि दुनिया भर में उत्पादन और सेवाओं में उपज रही चुनौतियों के मद्देनजर आर्थिक मोर्चे पर जो उतार-चढ़ाव हो रहे हैं, उन्हीं के कारण विश्व में मंदी के संकेत भी परिलक्षित हो रहे हैं। इसका असर भारत पर भी होगा, इसमें संदेह नहीं पर भारतीय ढांचे की यह बुनियादी खूबसूरती है कि वह ऐसी परिस्थितियों में खुद को संभालने की क्षमता रखता है। यही वजह है कि भारत इतनी मुश्किलों के बीच भी निरंतर विकसित हो रही अर्थव्यवस्था बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के स्तर पर भी अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के कदम निरंतर उठाए जा रहे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

आहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष लेख के जरिये संदेश बस अब बहुत हुआ

मनी लांड्रिंग केस में इकबालिया बयान को सीधे सुबूत नहीं मान सकते

कुल मिला कर जो हालात हैं वे बेहतर अर्थव्यवस्था बनने की ओर ही इशारा कर रहे हैं। इस बेहतरी को पीएम मोदी का डिजिटल इंडिया का अभियान और बल प्रदान कर रहा है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औपचारिक रूप से 1 जुलाई 2015 को प्रारंभ किया था। भारत को एक सशक्त डिजिटल अर्थव्यवस्था में बदलने के लिए सरकार का यह कार्यक्रम महत्वाकांक्षी होने के साथ-साथ साहसी भी है।

आईएमएफ ने भले ही आंकड़ों में भारत में आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट की बात कही है पर इसके बावजूद उसका यही कहना है कि दुनिया में भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा। यहां यह भी ध्यान रखने की आवश्यकता है कि रोजगार के मोर्चे पर मौजूदा स्थिति को और बेहतर करने के प्रयास जारी रखने होंगे। बड़ी तादाद में लोगों की क्रयशक्ति में गिरावट न आए, ऐसी व्यवस्थाएं भी करनी होंगी ताकि भारत की आर्थिक वृद्धि दर पर असर न पड़े। आईएमएफ और विश्व बैंक के 2023 में भारत के सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था होने के अनुमानों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भी कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार कायम रहेगी। संरचनात्मक सुधारों पर सरकार का ध्यान कायम होने के साथ-साथ एक अनुकूल घरेलू नीति के परिवेश ने भी भारत में घरेलू आर्थिक गतिविधियों को निरंतर मजबूत बनाए रखा है। जिस तरह के आर्थिक झटकों से उबरना दूसरे देशों के लिए कई बार बेहद मुश्किल हो जाता है, उसमें भी भारत न केवल हालात का सामना करता है, बल्कि अपनी रफ्तार को स्थिर बनाए रखने में भी कामयाब रहता है।

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नारायण राणे ने आर्थिक मंदी को लेकर एक बयान दिया था। उन्होंने मीडिया से कहा था कि अगर भारत को आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ा, तो केंद्र ऐसी स्थिति से बचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। मौजूदा समय में बड़े विकसित देश भी आर्थिक मंदी का सामना कर रहे हैं। भारत सरकार और पीएम मोदी भी यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं कि नागरिक इससे प्रभावित न हों।

वैसे यह तसल्ली देने वाली खबर है कि भारत के औद्योगिक उत्पादन में तेजी आई है और इंडस्टि्रयल प्रोडक्शन 5.6 फीसदी की दर से बढ़ा। भारत सरकार द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2023 में वार्षिक आधार पर इंडेक्स ऑफ इंडस्टि्रयल प्रोडक्शन (आईआईपी) 5.6 फीसदी दर्ज किया गया है। औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों में यह तेजी लगातार दूसरे महीने दर्ज की गई है। जनवरी में आईआईपी 5.2 फीसदी रहा था। आईआईपी आंकड़े देश में उद्योगों की समूची स्थिति दिखाते हैं। दिसंबर में यह 5 फीसदी से नीचे 4.3 फीसदी पर चला गया था जबकि पिछले साल नवंबर में यह 7.6 फीसदी की रफ्तार से बढ़ा था। आईआईपी में तेजी बताती है कि देश में आर्थिक गतिविधियां लगातार मजबूत बनी हुई हैं।

महंगाई के मोर्चे पर भी मामूली राहत मिली है। मार्च महीने में खुदरा महंगाई दर 15 महीने के निचले स्तर पर रही। मार्च 2022 में महंगाई दर 6.44 फीसदी रही थी। खाद्य पदार्थों की महंगाई बीते महीने 4.79 फीसदी रही, फरवरी में यह 5.95 फीसदी थी। मासिक आधार पर इसमें बड़ी गिरावट आई है। बता दें कि जनवरी में खुदरा महंगाई दर तीन महीने के उच्चतम स्तर पर 6.52 फीसदी पर पहुंच गई थी। मार्च में सब्जियों की कीमतों में 8.51 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। मार्च 2022 में कोर महंगाई दर 6.1 फीसदी से घटकर 5.8 फीसदी पर आ गई। फरवरी में यह 6.1 फीसदी थी। कुल मिला कर जो हालात हैं वे बेहतर अर्थव्यवस्था बनने की ओर ही इशारा कर रहे हैं। इस बेहतरी को पीएम मोदी का डिजिटल इंडिया का अभियान और बल प्रदान कर रहा है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औपचारिक रूप से 1 जुलाई 2015 को प्रारंभ किया था। भारत को एक सशक्त डिजिटल अर्थव्यवस्था में बदलने के लिए सरकार का यह कार्यक्रम महत्वाकांक्षी होने के साथ-साथ साहसी भी है। आज भारत में लगभग आधी आबादी स्मार्टफ़ोन और डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल करती है। भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत तो भारत में आई इस डिजिटल क्रांति के मॉडल को दुनिया के बाकी हिस्सों में ले जाना चाहते हैं जिसने भारत में डिजिटलीकरण के दम पर अपने नागरिकों का जीवन बदलने में अभूतपूर्व भूमिका निभाई है क्योंकि यह अधिक उत्पादक रूप से कुशल अर्थव्यवस्था के निर्माण के योग्य है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

137392

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation