• Latest
  • Trending
Modi showed the flag, 'Namo Bharat' ran from Duhai to Modinagar

मोदी ने दिखाई झंडी, दुहाई से मोदीनगर तक दौड़ी ‘नमो भारत’

March 15, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मोदी ने दिखाई झंडी, दुहाई से मोदीनगर तक दौड़ी ‘नमो भारत’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 15, 2024
in नया-भारत
0
Modi showed the flag, 'Namo Bharat' ran from Duhai to Modinagar
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात दी है। पीएम ने दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ तक के दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर को विस्तार दिया। 17 किमी लंबे अतिरिक्त सेक्शन का उद्घाटन किया। इतना ही नहीं बल्कि आगरा मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर का भी उद्घाटन किया।

आसानी से ताजमहल घूम सकेंगे पर्यटक
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारी के मुताबिक, आरआरटीएस कॉरिडोर वाले इस 17 किलोमीटर के सेक्शन के साथ नमो भारत सेवाएं भी निर्बाध रूप से उपलब्ध होंगी। इसमें साहिबाबाद से मोदीनगर उत्तर तक आठ स्टेशन शामिल होने वाले हैं। वहीं अगर आगरा मेट्रो की बात करें तो इस प्रायोरिटी कॉरिडोर की मदद से पर्यटक आसानी से ताजमहल और आगरा किले जैसे प्रमुख आकर्षणों तक सीधी मेट्रो से पहुंच सकेंगे।

शामिल होंगे ये स्टेशन

आगरा मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में 6 किमी की दूरी पर छह स्टेशन शामिल हैं। कॉरिडोर पर शुरुआती तीन एलिवेटेड स्टेशन हैं ताज ईस्ट गेट, शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता और फतेहाबाद रोड स्टेशन जबकि बाद के तीन ताज महल, आगरा किला और मनकामेश्वर अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन हैं। इस प्रोजेक्ट को 7 दिसंबर, 2020 को शुरू किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कॉरिडोर के लिए टिकट की कीमत स्टेशनों के बीच यात्रा के लिए 10 रुपये, दो स्टेशनों के लिए 20 और तीन से छह स्टेशनों के लिए 30 रुपये निर्धारित की गई है। इसकी मदद से यात्री आसानी से ताजमहल तक भी मेट्रो से सफर कर सकेंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल ब्रांड : अश्विनी वैष्णव

सेना प्रमुख धीरज सेठ नेपाली सेना के मानद जनरल पद से सम्मानित

बता दें कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर सेक्शन में मुरादनगर, मोदी नगर साउथ और मोदी नगर नॉर्थ तीन स्टेशन शामिल हैं। इसके उद्घाटन से नमो भारत ट्रेन दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर 34 किलोमीटर के सेक्शन पर बिना किसी रुकावट के चल सकेगी। इसमें साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ तक टोटल 8 स्टेशन होंगे। वहीं, नमो भारत ट्रेन इस 34 किमी के सफर को सिर्फ आधा घंटे में पूरा कर लेगी। मोदीनगर से बड़ी संख्या में लोग रोजाना गाजियाबाद, साहिबाबाद व इंदिरापुरम नौकरी के लिए जाते हैं। उन्हें रास्ते में जाम में फंसकर परेशान होना पड़ता है। अब नमो भारत ट्रेन शुरू होने से लोग कुछ ही देर में यह दूरी तय कर सकेंगे। दुहाई तक ट्रेन शुरू होने के बाद से ही लोग मोदीनगर तक शुरू होने की आस लगाए हुए थे।
ये है किराया

साहिबाबाद से मोदीनगर के बीच नमो भारत ट्रेन में सफर के लिए दो तरह के कोच हैं। एक स्टैंडर्ड व दूसरा प्रीमियम।

स्टैंडर्ड कोच

– साहिबाबाद से गाजियाबाद व गुलधर के लिए 30 रुपये
– दुहाई 40
– दुहाई डिपो 50
– मुरादनगर 60
– मोदीनगर साउथ 80
– मोदीनगर नार्थ के लिए 90 रुपये चुकाने होंगे।

प्रीमियम कोच
– साहिबाबाद से गाजियाबाद व गुलधर 60
– दुहाई के लिए 80
– दुहाई डिपो 100
– मुरादनगर 120
– मोदीनगर साउथ 160
– मोदीनगर नार्थ के लिए 180 रुपये चुकाने होंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation