• Latest
  • Trending
isro

मिशन गगनयान : ड्रग पैराशूट की श्रंखला का सफल परीक्षण

August 18, 2023
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मिशन गगनयान : ड्रग पैराशूट की श्रंखला का सफल परीक्षण

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 18, 2023
in the blitz, नया-भारत
0
isro
ब्लिट्ज ब्यूरो

बेंगलुरू। इसरो अपने महत्वाकांक्षी मिशन गगनयान की तैयारी में जोर-शोर से जुटा हुआ है। इसी क्रम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ड्रग पैराशूट की तैनाती के लिए परीक्षणों की एक श्रृंखला का सफलतापूर्वक संचालन किया। पैराशूट नियोजित गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन में पुन: प्रवेश के दौरान क्रू मॉड्यूल को स्थिर करने और इसकी गति को सुरक्षित स्तर तक कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। गगनयान मिशन से यात्रियों को सुरक्षित रूप से अंतरिक्ष तक ले जाने और वापस लेकर आने की उम्मीद है। बता दें कि ड्रग पैराशूट को गति कम करने और तेजी से चलती वस्तुओं को स्थिर करने के लिए तैनात किया जाता है।

इसरो का बयान
राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने यहां एक बयान में कहा, इसरो के तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) ने आठ से 10 अगस्त के दौरान चंडीगढ़ में टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला के रेल ट्रैक रॉकेट स्लेड (आरटीआरएस) केंद्र में ड्रग पैराशूट परिनियोजन परीक्षणों की एक श्रृंखला का सफलतापूर्वक संचालन किया।

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

यह परीक्षण हवाई डिलीवरी अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (एडीआरडीई) और डीआरडीओ के सहयोग से आयोजित किए गए थे। मोर्टार के रूप में जाने जाने वाले पायरो-आधारित उपकरणों के भीतर पैक किए गए ड्रग पैराशूट, कमांड देने पर पैराशूट को हवा में फेंकने के लिए अच्छी तरह से डिजाइन किए गए हैं। इसरो ने बताया कि 5.8 मीटर व्यास वाले चोटीदार रिबन की तरह के ये पैराशूट सिंगल फेज रीफिंग तंत्र का उपयोग करते हैं, जो कैनोपी क्षेत्र के शुरुआती झटके को सरलतापूर्वक कम करते हैं और एक सहज व नियंत्रित लैंडिंग सुनिश्चित करते हैं।

तीन व्यापक परीक्षण
आरटीआरएस केंद्र में किए गए तीन व्यापक परीक्षणों के दौरान ड्रग पैराशूट के प्रदर्शन और विश्वसनीयता का कठोरता से मूल्यांकन करने के लिए वास्तविक दुनिया के परिदृश्यों की एक श्रृंखला का अनुकरण किया गया था। पहले परीक्षण में अधिकतम रीफेड लोड का अनुकरण किया जो देश के भीतर मोर्टार-तैनात पैराशूट में रीफिंग की एक अभूतपूर्व शुरुआत का प्रतीक था। दूसरे परीक्षण में अधिकतम डिस-रीफेड लोड का अनुकरण किया गया, जबकि तीसरे परीक्षण में अपने मिशन के दौरान क्रू मॉड्यूल द्वारा अनुभव किए गए हमले के अधिकतम कोण को प्रतिबिंबित करने वाली परिस्थितियों में ड्रग पैराशूट की तैनाती का प्रदर्शन किया गया। बयान में कहा गया है कि ये सफल आरटीआरएस परीक्षण ड्रग पैराशूट के लिए मील पत्थर के रूप में काम करते हैं, जो आगामी टेस्ट वाहन-डी1 मिशन में एकीकरण के लिए उनकी तैयारी की पुष्टि करते हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष की शुरुआत में पायलट और एपेक्स कवर सेपरेशन पैराशूट के आरटीआरएस परीक्षण भी आयोजित किए गए थे, जिससे गगनयान मिशन के पैराशूट सिस्टम विकास की प्रगति को और बल मिला।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation