• Latest
  • Trending
modi

पीएम मोदी का मास्टर स्ट्रोक

August 25, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Wednesday, September 16, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पीएम मोदी का मास्टर स्ट्रोक

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 25, 2023
in दृष्टिकोण
0
modi
दीपक द्विवेदी

77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने विभिन्न मुद्दों पर बात की। देशवासियों की चेतना में नए प्राण फूंकने वाले अपने संबोधन में देश को विकसित बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। अपने भाषण में पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बात की। इन्हीं में से दो योजनाएं ऐसी हैं जो देश के कमजोर तबकों की उन्नति में महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। साथ ही भाजपा सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधन के दौरान ‘न्यू इंडिया’ का खाका खींचते हुए दो नए नारे दिए थे। इनमें पहला था ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास जिसमें अब ‘सबका प्रयास’ का भी नारा उन्होंने जोड़ दिया । वहीं, दूसरा नारा था ‘यही समय है..सही समय है’। पीएम मोदी सही मायनों में सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के अपने नारे को साकार करने में इसी मनोयोग के साथ जुटे हुए हैं और उनका कहना है कि हम सब भारतवासियों को अंत्योदय के कार्य में इसी भावना के साथ जुटना होगा। उनका मत है कि सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास ही हमारे हर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बता दें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ही सबसे पहले अंत्योदय का नारा दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर 2014 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 98वीं जयंती के अवसर पर ‘अंत्योदय दिवस’ की घोषणा की थी जिसे 25 सितंबर 2015 से आधिकारिक तौर पर हर साल मनाया जा रहा है। सबके प्रयास और सबके साथ से ही हम, सबका विकास कर सकते हैं। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले हुनरमंद लोगों को प्रोत्साहन और मदद देने की आवश्यकता दीर्घ काल से उठाई जाती रही है। ऐसे कारीगर जो पारंपरिक पेशों से जुड़े हुए हैं, हाथ से काम करते हैं और भारतीय शिल्प को संरक्षित एवं जीवंत रखने में अपना योगदान दे रहे हैं, उनकी मदद के लिए अब केंद्र ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत ऐसे लोगों को वित्तीय मदद पहुंचाने, पहचान प्रतिष्ठित करने और उनके हुनर को बाजार में जगह दिलाने की पहल की है। इस योजना के तहत पांच फीसद ब्याज पर एक लाख और फिर अगले चरण में अधिक धन उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। अगले महीने विश्वकर्मा जयंती के मौके पर इस योजना को लॉन्च किया जाएगा। यह योजना पारंपरिक कौशल वाले लोगों के लिए लाई जाएगी। सरकार 13 हजार से 15 हजार करोड़ रुपये के आवंटन के साथ विश्वकर्मा योजना की शुरुआत करेगी। गांव, शहरों में विभिन्न कारीगर हैं जो अपने हाथ के कौशल से जीवन यापन करते हैं। यह योजना विशेष रूप से इन्हीं लोगों जैसे नाई, धोबी, सुतार, राजमिस्त्री आदि पारंपरिक कौशल कार्य करने वाले लोगों और रेहड़ी-पटरी वालों के लिए लाई जाएगी। इस योजना के तहत सरकार पारंपरिक कौशल वाले कारीगरों और शिल्पकारों को तराशेगी और उत्पादों में सुधार करके उन्हें घरेलू और वैश्विक मार्केट से जोड़ा जाएगा। आज के विश्वकर्मा, कल के उद्यमी बन सकते हैं।
यह योजना श्रमिकों, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े समुदाय, महिलाओं और समाज के अन्य कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने के लिए लाई गई है। इस वर्ग का पूरे देश में बड़ा वोटबैंक है। ऐसे में विश्वकर्मा योजना की सफलता भाजपा सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में बड़ा फायदा भी दे सकती है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत का बढ़ा रुतबा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

पीएम मोदी सही मायनों में सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के अपने नारे को साकार करने में इसी मनोयोग के साथ जुटे हुए हैं और उनका कहना है कि हम सब भारतवासियों को अंत्योदय के कार्य में इसी भावना के साथ जुटना होगा।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में एक और अहम योजना का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकार जल्द ही हजारों महिला-नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों को कृषि ड्रोन प्रदान करने के लिए योजना शुरू करेगी। महिलाओं को ड्रोन उड़ाने के साथ-साथ उनकी मरम्मत करने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना से बड़ा परिवर्तन आएगा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह योजना बेहद अहम साबित हो सकती है। शुरुआत में योजना 15 हजार महिला स्वयं सहायता समूहों के बीच शुरू की जाएगी। देश में करीब 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास देश को आगे लेकर जाएगा। उनका सपना है कि दो करोड़ महिलाएं लखपति बनें और सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए तमाम उपायों पर विचार कर रही है।इस योजना से न सिर्फ महिला सशक्तिकरण होगा बल्कि भाजपा सरकार का एक बड़ा समर्थन वर्ग भी तैयार हो सकता है। बस अब अवश्यकता इस बात की ही है कि इन योजनाओं को मास्टर स्ट्रोक बनाने के लिए संजीदगी के साथ जमीन पर उतारा जाए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation