• Latest
  • Trending
Yogi Adityanath becomes number one Chief Minister on 'X'

एनसीआर की तरह प्रदेश में बनेगा एससीआर, 8 जिले होंगे शामिल

July 7, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एनसीआर की तरह प्रदेश में बनेगा एससीआर, 8 जिले होंगे शामिल

जुड़ेंगे लखनऊ, कानपुर, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, कानपुर देहात

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 7, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
Yogi Adityanath becomes number one Chief Minister on 'X'

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

संजय द्विवेदी

लखनऊ। देश की राजधानी दिल्ली व साथ लगते इलाकों को मिलाकर बने एनसीआर की तरह अब उत्तर प्रदेश में बनेगा एससीआर यानी राज्य राजधानी क्षेत्र। प्रदेश की राजधानी लखनऊ और औद्योगिक नगरी कानपुर का विस्तार करके राज्य राजधानी क्षेत्र बनाने के प्लान पर काम किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के आठ जिले शामिल होंगे। यह प्रस्ताव इन दोनों प्रमुख शहरों पर बढ़ते जनसंख्या के बोझ को देखते हुए तैयार किया गया है। लखनऊ और कानपुर, दोनों उत्तर प्रदेश के बीचों बीच बसे हैं। दूसरे शहरों के मुकाबले ये ज्यादा विकसित हैं। यहां सुविधाएं और अवसर भी अधिक हैं। लिहाजा प्रदेश के अधिकतम लोग इन दो शहरों में रहना चाहते हैं। ऐसे में अधिक से अधिक लोगों की जरूरत पूरी हो सके, इसके लिए राज्य सरकार पूरे इलाके को एनसीआर जैसा बनाना चाहती है।

– लखनऊ-कानपुर पर आबादी का बढ़ता बोझ कम करने की कवायद
– सरकार जारी करेगी ग्लोबल टेंडर
– 34,000 वर्ग किलोमीटर होगा दायरा , तीन करोड़ आबादी

जरूरत क्यों पड़ी
एक रिपोर्ट में प्रदेश के शहर और शहरी नियोजन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि हाल के सालों में ऐसा देेखा जा रहा है कि इन दो शहरों पर बढ़ती निर्भरता के चलते प्रदेश के मध्य क्षेत्र का शहरी विकास ठीक से नहीं हो पा रहा है।

जब निवेश की बात आती है तो लखनऊ-कानपुर कॉरिडोर अधिक ध्यान खींचता है। ऐसे में निर्णय ये लिया गया है कि इन दोनों शहरों के आसपास बसे छोटे-छोटे शहरों को शामिल करके एक राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) का विकास किया जाए। इससे पूरे क्षेत्र का समग्र और संतुलित विकास होगा।

2047 तक परियोजना होगी पूरी
राज्य की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यह 2,528 वर्ग किमी में फैली हुई है। 2011 की जनगणना के अनुसार 46 लाख आबादी है। वहीं कानपुर नगर 3155 वर्ग किमी में फैला हुआ है। हरदोई जैसे पड़ोसी जिले का क्षेत्रफल 5,986 वर्ग किमी है और आबादी 40 लाख है। 5,742 वर्ग किलोमीटर में फैले सीतापुर की आबादी 44.83 लाख है।

प्रस्तावित राज्य राजधानी क्षेत्र लखनऊ और कानपुर नगर सहित आठ जिलों को कवर करेगा जो 34,000 वर्ग किलोमीटर में फैला होगा और इसकी कुल आबादी 3 करोड़ होगी।<प्रस्तावित एससीआर में अन्य छह जिले हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली और कानपुर देहात शामिल हैं। यूपी सरकार इस परियोजना को 2047 तक पूरा कर लेना चाहती है। सरकार चाहती है कि आर्थिक गतिविधियों और जनसंख्या विस्तार में संतुलन के साथ एससीआर के शहरीकरण का एक समुचित ढांचा बने। यूपी सरकार इसके लिए एक ग्लोबल टेंडर भी जारी करने की योजना बना रही है। पूरे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सलाहकार नियुक्त किये जाएंगे। इसके लिए प्रस्तावित क्षेत्र का एक मानचित्र तैयार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ब्लूप्रिंट में शैक्षिक, चिकित्सा, स्वास्थ्य ढांचा, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक के अलावा धार्मिक और पर्यटन शामिल होंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation