• Latest
  • Trending
Journalism of development is the goal of Blitz India

विकास की पत्रकारिता ब्लिट्ज इंडिया का लक्ष्य : दीपक द्विवेदी

June 30, 2023
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विकास की पत्रकारिता ब्लिट्ज इंडिया का लक्ष्य : दीपक द्विवेदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 30, 2023
in नया-भारत
0
Journalism of development is the goal of Blitz India
ब्लिट्ज ब्यूरो

लंदन। ब्लिट्ज इंडिया समूह के प्रधान संपादक और चेयरमैन दीपक द्विवेदी ने ब्लिट्ज इंडिया के यूके संस्करण को मील के पत्थर की संज्ञा दी है। ‘द रायल ऑटोमोबाइल क्लब’ में यूके एडिशन के लांच के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में दीपक द्विवेदी ने कहा कि ब्लिट्ज इंडिया विश्व का एकमात्र साप्ताहिक अखबार है जो विकास की पत्रकारिता पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि नकारात्मक पत्रकारिता से दूर यह अखबार केवल ऐसे समाचारों को वरीयता देता है जो जनमानस के कल्याण व उनके विकास में योगदान दें।

Journalism of development is the goal of Blitz India

1 of 3
- +
Journalism of development is the goal of Blitz India
Journalism of development is the goal of Blitz India
Journalism of development is the goal of Blitz India

1.

2.

3.


दीपक द्विवेदी बोले, लांचिंग के बाद से ही ब्लिट्ज इंडिया पाॅलिसी मेकर्स, चिंतकों, शिक्षाविदों और विचारकों-बुद्धिजीवियों में लोकप्रिय हो गया है। उन्होंने कहा कि पाठकों ने हमें इसके अन्य संस्करण देश व विदेश के विभिन्न हिस्सों से प्रारंभ करने के लिए प्रोत्साहित किया। भारत के बाहर इसका यूके संस्करण इसकी यात्रा का पहला पड़ाव है।

YOU MAY ALSO LIKE

तेजस के लिए अमेरिका ने इंजन देने में देरी की तो डीआरडीओ ने पलट दी बाजी

फ्रांस ने 114 राफेल की डील के लिए भेजा प्रपोजल, भारत में ही बनेंगे 94 विमान

दीपक द्विवेदी बोले, आज के कार्यक्रम में बिजनेस, राजनीति, मीडिया और समाज के प्रतिबद्ध लोगों की इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि सकारात्मक पत्रकारिता का ही अब समय है। प्रधान संपादक और चेयरमैन ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के संबंध आज जिस नए मुकाम पर हैं, ऐसे में ब्लिट्ज इंडिया की यूके में लांचिंग एक विशेष मायने रखती है। ब्लिट्ज इंडिया भारतीय डायस्पोरा के साथ मिलकर भारत और ब्रिटेन की दोस्ती व संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी शिद्दत के साथ अपना योगदान देगा और हमारे प्रिय प्रधानमंत्री मोदी भी दोनों देशों के संबंधों में प्रगाढ़ता को और ऊपर ले जाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत व ब्रिटेन दो ऐसे राष्ट्र हैं जहां वाइब्रेंट डेमोक्रेसी है। दोनों ही देश हर क्षेत्र में एक दूसरे के मददगार हैं। भारत-ब्रिटेन की दोस्ती एक नए सवेरे की ओर बढ़ रही है जिसमें फ्री ट्रेड एग्रीमेंट एक विशेष भूमिका निभाएगा, हम ऐसी आशा रखते हैं। दीपक द्विवेदी ने कहा कि ब्लिट्ज इंडिया सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को पूर्ण करने में आस्था रखता है और भारत तथा ब्रिटेन भी इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसमें ब्लिट्ज इंडिया भी अपनी भूमिका निभाने में पीछे नहीं हटेगा। इसका यूके का उद्घाटन संस्करण इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। इसी संदर्भ में लूंबा फाउंडेशन व हिंदुजा समूह द्वारा किए गए जनहित के प्रयासों को ब्लिट्ज इंडिया हर तरीके से समर्थन दे रहा है।

नकारात्मक पत्रकारिता का अब समय नहीं : लॉर्ड लूंबा
लूंबा फाउंडेशन के संस्थापक लॉर्ड राज लूंबा ने कहा कि नकारात्मक पत्रकारिता का अब समय नहीं। मैं भी ब्लिट्ज इंडिया का हिस्सा बनने जा रहा हूं।
ब्लिट्ज इंडिया का हरक्यूलियन टास्क : बिंदेश्वरी पाठक
प्रसिद्ध समाज सेवी और सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वरी पाठक ने कहा कि विकास की पत्रकािरता कर ब्लिट्ज इंडिया ने हरक्यूलियन टास्क पूरा किया है। इस समूह के समाचार पत्र में बहुत सारी ऐसी विशेषताएं हैं जो इसे सबसे अलग पहचान दे रही हैं।
ब्लिट्ज इंडिया समूह, दीपक द्विवेदी को बधाई : पटेल
पांच दशक से ब्रिटेन में रहने वाले भारतवंशी पत्रकार सीबी पटेल ने कहा कि ब्लिट्ज इंडिया की यूके से लॉचिंग के लिए समूह के प्रधान संपादक दीपक द्विवेदी को शुभकामनाएं।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation