• Latest
  • Trending
Indigenous sniper will destroy the enemy from a distance of one and a half kilometers.

स्वदेशी स्नाइपर डेढ़ किमी दूर से दुश्मन को देगी उड़ा

July 19, 2024
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

स्वदेशी स्नाइपर डेढ़ किमी दूर से दुश्मन को देगी उड़ा

रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान व नवाचार का बोलबाला

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 19, 2024
in नया-भारत
0
Indigenous sniper will destroy the enemy from a distance of one and a half kilometers.
आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। भारत ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है, जो न केवल उसकी सैन्य शक्ति को बढ़ाएगा, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा को भी मजबूत करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के तहत देश ने स्वदेशी रक्षा उत्पादन और तकनीकी विकास पर जोर दिया है। इस पहल के तहत, भारत ने न केवल आधुनिक हथियार और उपकरण विकसित किए हैं, बल्कि रक्षा क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान को भी प्रोत्साहित किया है। इस कड़ी में अब 388 लापुआ मैग्नम स्नाइपर राइफल का निर्माण और निर्यात भी शामिल है। यह एक ऐसी स्नाइपर राइफल है जो दुश्मन पर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर से अचूक निशाना साध सकती है।

बेंगलुरु की ऊंची उड़ान
बेंगलुरु की हथियार बनाने वाली कंपनी एसएसएस डिफेंस को मित्र देश से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। इस देश को .338 लापुआ मैग्नम कैलिबर की स्नाइपर राइफलें सप्लाई करनी हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये पहली बार है जब भारत किसी देश को स्नाइपर राइफलें एक्सपोर्ट कर रहा है। यह डिफेंस डील चीन और पाकिस्तान की टेंशन को और बढ़ा देगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्नाइपर राइफल को बैरल समेत पूरी तरह से भारत में ही डिजाइन किया गया और बनाया गया है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘समुद्र मंथन’ में भारत को बड़ी कामयाबी ओडिशा में मिला गैस का भंडार

जापानी एयर चीफ ने भरी तेजस में उड़ान, वायुसेना अध्यक्ष एपी सिंह ने संभाली कमान

मित्र देशों से मिला आर्डर
दिलचस्प बात ये है कि सिर्फ राइफल ही नहीं, बल्कि इस निजी कंपनी को कई मित्र देशों से करीब 5 करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य के गोला-बारूद की सप्लाई का भी ठेका मिला है।

निजी कंपनियां खुद ढूंढ़ रही हैं ग्राहक
रक्षा सूत्रों के मुताबिक, निजी कंपनियां खुद भी ग्राहक ढूंढ़ रही हैं, वहीं भारत सरकार तेजी से मंजूरी देकर और विदेशी मांगों को इन कंपनियों तक पहुंचाकर उनकी मदद कर रही है। भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन 2023-24 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है, जो लगभग 1.27 लाख करोड़ रुपये है। ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम नए आयाम छू रहा है। सूत्रों के अनुसार, ‘भारत अब तोपों से लेकर मिसाइल प्रणालियों और छोटे हथियारों तक, बड़ी मात्रा में उपकरण बना और निर्यात कर रहा है। भारत अब तक इन प्रणालियों का आयातक देश था, लेकिन अब हम उन्हें निर्यात करना शुरू कर चुके हैं।’

मित्र देशों से बातचीत
सूत्रों ने बताया कि एसएसएस डिफेंस ने 1500 मीटर या उससे अधिक दूरी के लक्ष्य के लिए बनाई गई स्नाइपर राइफलों का निर्यात पहले ही पूरा कर लिया है और कुछ अन्य देशों के साथ भी बातचीत चल रही है। इन मित्र देशों के प्रतिनिधि दल बेंगलुरु में कंपनी के निर्माण और परीक्षण केंद्र का दौरा कर चुके हैं और बातचीत चल रही है। इस स्नाइपर राइफल में निर्यात की काफी संभावना है क्योंकि कम से कम 30 देश .338 लापुआ मैग्नम स्नाइपर का इस्तेमाल करते हैं और एक दर्जन से अधिक निर्माता इस कैलिबर में कई तरह की राइफलें बनाते हैं।

भारतीय सेना को कौन-सी राइफल चाहिए
हालांकि भारत ने स्नाइपर राइफलों का निर्यात शुरू कर दिया है, लेकिन भारतीय सेना कई सालों से अपनी जरूरत के लिए ऐसी राइफल ढूंढ़ रही है। 2019 में सेना की उत्तरी कमान ने सीमित संख्या में .50 कैलिबर एम95 बरेट और .338 लापुआ मैग्नम स्कॉर्पियो टीजीटी बेरेटा खरीदी थी लेकिन, डेढ़ साल से अधिक समय पहले सेना की ओर से बोलियां लगाए जाने के बावजूद 4,500 स्नाइपर राइफलों के बड़े ऑर्डर का परीक्षण अभी भी शुरू नहीं हुआ है। सूत्रों का कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध ने कई देशों की आपूर्ति चेन को प्रभावित किया है और भारत इस खाली जगह को भरने की कोशिश कर रहा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation