• Latest
  • Trending
India's strategy is of no use to the enemies.

भारत की रणनीति से दुश्मनों की खैर नहीं

July 19, 2024
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत की रणनीति से दुश्मनों की खैर नहीं

- खरीदे जाएंगे 346 और सैन्य उपकरण

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 19, 2024
in नया-भारत
0
India's strategy is of no use to the enemies.
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार रक्षा क्षेत्र में आयात कम करने और ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी सिलसिले में रक्षा मंत्रालय ने 346 रक्षा उपकरणों वाली पांचवीं सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (पीआईएल) जारी की है।

इन रक्षा उपकरणों को अब स्वदेश में ही बनाया जाएगा। इनमें ‘रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण’ सिस्टम और हथियार शामिल हैं। पीआईएल घरेलू रक्षा उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण पहल है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘समुद्र मंथन’ में भारत को बड़ी कामयाबी ओडिशा में मिला गैस का भंडार

जापानी एयर चीफ ने भरी तेजस में उड़ान, वायुसेना अध्यक्ष एपी सिंह ने संभाली कमान

12,300 से अधिक रक्षा उपकरणों का हुआ स्वदेशीकरण
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि निश्चित समय-सीमा के भीतर आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद इन वस्तुओं का उत्पादन रक्षा क्षेत्र की सरकारी कंपनियों (डीपीएसयू) द्वारा किया जाएगा। घरेलू रक्षा उद्योगों को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत पिछले तीन वर्षों में 12,300 से अधिक रक्षा उपकरणों का स्वदेशीकरण किया जा चुका है। बयान में कहा गया है कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और डीपीएसयू द्वारा आयात को न्यूनतम करने के लिए रक्षा उत्पादन विभाग ने 346 वस्तुओं वाली पांचवीं सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (पीआईएल) को अधिसूचित किया है।

रक्षा क्षेत्र में आयात पर कम होगी निर्भरता
इससे अर्थव्यवस्था में वृद्धि को गति मिलेगी, रक्षा क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी। अकादमिक और अनुसंधान संस्थानों की भागीदारी के कारण यह घरेलू रक्षा उद्योग की डिजाइन क्षमताओं को भी बढ़ाएगा। इनमें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लाइन रिप्लेसमेंट यूनिट्स/ सिस्टम/ सब-सिस्टम्स /असेंबली/ सब-असेंबली/ और कच्चे माल शामिल हैं, जिनका मूल्य 1,048 करोड़ रुपये है। डीपीएसयू, जिसमें हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड , भारत डायनेमिक्स लिमिटेड, बीईएमएल लिमिटेड, इंडिया आप्टेल लिमिटेड, मझगांव डाक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड, हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड शामिल हैं, सूची में शामिल वस्तुओं को बनाएंगे।

2,972 उत्पादों का किया गया स्वदेशीकरण
मंत्रालय ने कहा कि रक्षा उत्पादन विभाग द्वारा 4,666 वस्तुओं वाली चार पीआईएल पहले ही जारी की जा चुकी है। इनमें से 3,400 करोड़ मूल्य वाले 2,972 उत्पादों का पहले ही स्वदेशीकरण किया जा चुका है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation