• Latest
  • Trending
Indian economy at rocket speed

राकेट रफ्तार पर भारतीय अर्थव्यवस्था

April 12, 2024
Hurt President Draupadi Murmu's message through a special article, enough is enough

आहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष लेख के जरिये संदेश बस अब बहुत हुआ

August 30, 2024
मनी लांड्रिंग केस में इकबालिया बयान को सीधे सुबूत नहीं मान सकते

मनी लांड्रिंग केस में इकबालिया बयान को सीधे सुबूत नहीं मान सकते

August 30, 2024
court

पहली नजर में एससी, एसटी का मामला न दिखे तो अग्रिम जमानत मिले

August 30, 2024
अनेक सवाल खड़े कर गया कोलकाता कांड

अनेक सवाल खड़े कर गया कोलकाता कांड

August 30, 2024
AI will tell about lung disease by the sound of cough

एआई बताएगी खांसी की आवाज से फेफड़ों की बीमारी का पता

August 30, 2024
महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दी थी 5 सीख

महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दी थी 5 सीख

August 30, 2024
People are shedding blood for water all over the world

दुनियाभर में पानी के लिए खून बहा रहे लोग

August 30, 2024
yogi

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

August 30, 2024
Yogi suddenly reached Banke Bihari temple, kept looking at the image of Thakur ji.

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

August 30, 2024
Task force formed for women employees in KGMU

केजीएमयू में महिला कर्मियों के लिए बनी टास्क फोर्स

August 30, 2024
If we divide we will be cut off, if we remain united we will be safe: Yogi

बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहे तो सुरक्षित रहेंगे : योगी

August 30, 2024
Air India flight delays are out of control

नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान की तैयारी

August 30, 2024
Friday, November 14, 2025
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

राकेट रफ्तार पर भारतीय अर्थव्यवस्था

ग्लोबल रेटिंग एजेंसियां आश्वस्त

by Blitzindiamedia
April 12, 2024
in the blitz
0
Indian economy at rocket speed
विनोद शील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। भारतीय अर्थव्यवस्था भी राकेट की रफ्तार से आगे बढ़ रही है और राज्य भी इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं। भारत की इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि कई भारतीय राज्य इस लक्ष्य को हासिल करने की ओर बढ़ रहे हैं।

भारत इन दिनों आर्थिक मोर्चे पर बेहतरीन काम कर रहा है। भारत की आर्थिक तरक्क ी पर ग्लोबल रेटिंग एजेंसियों के साथ ही दुनिया के कई देशों को पूरा भरोसा है। मूडीज ने भरोसा जताया है कि जी-20 देशों में भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के कई राज्य आजादी के 100वें वर्ष में 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

आहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष लेख के जरिये संदेश बस अब बहुत हुआ

मनी लांड्रिंग केस में इकबालिया बयान को सीधे सुबूत नहीं मान सकते

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने अपनी हाल ही की रिपोर्ट में बताया है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाले राज्य सबसे पहले बन सकते हैं। ये तीनों राज्य वित्त वर्ष 2039 में ही यह आंकड़ा छू सकते हैं। इनमें भी सबसे पहले यह आंकड़ा महाराष्ट्र हासिल कर सकता है। इसके बाद कर्नाटक और गुजरात का नंबर आएगा। ै।

सभी राज्यों को करनी होगी कड़ी मेहनत
महाराष्ट्र ने 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने के लिए वित्त वर्ष 2028, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु ने 2030 और कर्नाटक ने 2032 का लक्ष्य बनाया है। घरेलू रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च का मानना है कि इन सभी राज्यों को लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
फिलहाल कर्नाटक ने उत्तर प्रदेश को पीछे धकेलते हुए वित्त वर्ष 2023 में देश की तीसरी सबसे बड़ी स्टेट इकोनॉमी होने का दर्जा हासिल कर लिया है। इसलिए उत्तर प्रदेश को अपनी गति में और सुधार की आवश्यकता व्यक्त की जा रही है।

2028 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का है लक्ष्य
भारत ने वित्त वर्ष 2028 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल चल रही आर्थिक वृद्धि दर से 2028 तक सिर्फ 3 राज्य ही 0.5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन पाएंगे। राज्यों को विकसित देशों के बराबर प्रति व्यक्ति आय का आंकड़ा छूने में बहुत समय लगने वाला है। इस मामले में यूपी और बिहार फिलहाल लो इनकम ग्रुप में आते हैं। राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय के मुकाबले छत्तीसगढ़, यूपी, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और पंजाब को अपना प्रदर्शन सुधारना होगा।

– राज्य भी निभा रहे अहम भूमिका

वैसे कुल मिला कर देखा जाए तो भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा काफी मजबूत है। ऐसा संकेत अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत के कार्यकारी निदेशक कृष्णमूर्ति वेंकट सुब्रमण्यन ने दिया है। सुब्रमण्यन ने कहा कि अगर देश पिछले 10 सालों में लागू की गई अच्छी नीतियों को दोगुना कर सके और सुधारों में तेजी ला सके तो भारतीय अर्थव्यवस्था 2047 तक 8 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 2023 के आखिरी तीन महीनों में उम्मीद से बेहतर 8.4 प्रतिशत की दर से बढ़ी, जो पिछले डेढ़ साल में सबसे तेज़ गति है।

विश्व बैंक ने भी अपने अनुमानों को संशोधित करते हुए कहा है कि 2024 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है जबकि पहले इसे 6.3 प्रतिशत पर रखा था। इसी तरह मॉर्गन स्टेनली ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार के अनुमान को 6.1 प्रतिशत से बढ़ा कर 6.8 प्रतिशत कर दिया है। एस एंड पी ने भी 6.4 से 6.8 प्रतिशत कर दिया। इसी क्रम में वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भी 2024 के कैलेंडर साल के लिए भारत की वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया है। विदेशी मुद्रा भंडार भी अब तक के सर्वाधिक स्तर पर है तो जीएसटी कलेक्शन भी अब तक के सर्वोच्च स्तर पर जा पहुंचा है।

रेटिंग एजेंसियों का मत है कि उच्च-आवृत्ति के संकेतकों से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था की सितंबर और दिसंबर तिमाही की मजबूत रफ्तार 2024 की मार्च तिमाही में जारी रही। मजबूत जीएसटी कलेक्शन, बढ़ती वाहन बिक्री, उपभोक्ता भरोसा और दो अंक की ऋण वृद्धि से पता चलता है कि शहरी मांग मजबूत बनी हुई है। आपूर्ति पक्ष की बात करें, तो विनिर्माण और सेवा पीएमआई का विस्तार ठोस आर्थिक रफ्तार का प्रमाण है। इस साल के अंतरिम बजट में पूंजीगत व्यय के लिए आवंटन 11.1 लाख करोड़ रुपये या 2024-25 के सकल घरेलू उत्पाद के 3.4 प्रतिशत के बराबर रखा गया है जो 2023-24 के अनुमान से अधिक है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

169093

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation