• Latest
  • Trending
India will be in top 3 economy in my third term

मेरे तीसरे टर्म में टॉप 3 इकोनॉमी में होगा भारत

July 28, 2023
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
Tuesday, October 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मेरे तीसरे टर्म में टॉप 3 इकोनॉमी में होगा भारत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 28, 2023
in the blitz
0
India will be in top 3 economy in my third term
विनोद शील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं भारत की जनता को गारंटी देता हूं कि मेरे तीसरे कार्यकाल में भारत शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में खड़ा होगा। मैं भारतवासियों से कहना चाहता हूं कि 2024 के बाद देश की प्रगति की गति और तेज होगी और आप अपने सभी सपने साकार होते देखेंगे।
आत्मविश्वास भरे अपने इस भाषण में पीएम मोदी का यह संदेश साफ है कि 2024 के चुनाव में उन्हीं की सरकार सत्ता में आने वाली है। पीएम मोदी ने यह कह कर एक प्रकार से विपक्ष के नए बने राजनीतिक गठबंधन के सत्ता में आने के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

पीएम मोदी ने ये सारी बातें 26 जुलाई को दिल्ली के प्रगति मैदान में पुनर्विकसित भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) परिसर यानी ‘भारत मंडपम’ के उद्घाटन के मौके पर कहीं। यहां उन्होंने कॉम्प्लेक्स के निर्माण में शामिल मजदूरों से भी बात की, उन्हें सम्मानित किया और एक ड्रोन भी उड़ाया।

YOU MAY ALSO LIKE

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

– ‘भारत मंडपम’ नए भारत का प्रतिबिंब जारी किए स्मारक टिकट व सिक्के
– कारगिल शहीदों को किया याद लगे मोदी-मोदी के नारे
– आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक ड्रोन भी उड़ाया

उन्होंने कहा कि 100 साल पहले जब भारत आजादी की लड़ाई लड़ रहा था तब तीसरा दशक बहुत महत्वपूर्ण था। उसी प्रकार इस शताब्दी का तीसरा दशक भी उतना ही महत्वपूर्ण है। मेरे पहले कार्यकाल में भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 10वें स्थान पर था। मेरे दूसरे कार्यकाल में, यह दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इस ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर, मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि मेरे तीसरे कार्यकाल में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की शीर्ष तीन में होगी। सरकार ने जनवरी, 2017 में प्रगति मैदान के पुनर्विकास के आईटीपीओ के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए राष्ट्रीय राजधानी में विश्वस्तरीय आईईसीसी स्थापित करने पर सहमति जताई थी। सरकार ने इसका नाम ‘भारत मंडपम’ रखा है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत मंडपम पर हर भारतीय को गर्व है। यह भारत की इच्छाशक्ति का प्रतीक है और नए भारत का प्रतिबिंब है। भारत गरीबी को दूर कर सकता है और इसके पीछे की धारणा नीति आयोग के आंकड़े बता रहे हैं कि पांच साल में 1315 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों का कहना है कि भारत में अत्यधिक गरीबी खत्म होने के कगार पर है। प्रगति मैदान में आत्मविश्वास से लबरेज प्रधानमंत्री मोदी ने जब ये बातें कहीं तो पूरा सभागृह मोदी-मोदी के उद्घोष से गूंज उठा।

इस आत्मविश्वास से भरी गर्जना के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कई सारे आंकड़ों के माध्यम से 2014 के पहले और उसके बाद देश में हुए विकास कार्यों की तुलना की। इन आंकड़ों के माध्यम से मोदी ने विपक्ष और खास तौर पर कांग्रेस पर करारा तंज किया।

पीएम ने कहा- आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक
पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि आज सपनों को साकार होते हुए देख रहा हूं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि यह कारगिल विजय दिवस है। हमारे वीर बेटे-बेटियों ने देश के दुश्मनों को हराया। मैं कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले हर नायक को श्रद्धांजलि देता हूं।

कॉम्प्लेक्स के निर्माण को रोकने के प्रयास हुए
पीएम मोदी ने कहा कि इस कॉम्प्लेक्स के निर्माण को रोकने के लिए नकारात्मक सोच वालों ने क्या-क्या कोशिशें नहीं कीं। कुछ लोगों की फितरत होती है हर अच्छे काम को रोकने, टोकने की। जब कर्तव्य पथ पर बन रहा था तो न जाने क्या क्या कथाएं चल रही थीं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation