• Latest
  • Trending
India shines in QS ranking, many IIMs in top

क्यूएस रैंकिंग में भारत का जलवा, कई आईआईएम टॉप में

April 19, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

क्यूएस रैंकिंग में भारत का जलवा, कई आईआईएम टॉप में

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 19, 2024
in राष्ट्रीय
0
India shines in QS ranking, many IIMs in top
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। शिक्षा के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसकी झलक क्यूएस (क्वाक्वेरेली साइमंड्स) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (सब्जेक्ट्स) में देखने को मिली। लिस्ट में भारत के कई शिक्षा संस्थानों ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। आईआईएम अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोलकाता अब ग्लोबल लेवल पर टॉप 50 में शामिल हो गए हैं। सब्जेक्ट के हिसाब से अलग-अलग कैटिगरी को देखें तो बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज में आईआईएम अहमदाबाद अब 53वें स्थान से 22वें नंबर पर आ गया है। आईआईएम बेंगलुरु 32वें और कलकत्ता 108वें स्थान से 50वें नंबर पर आ गया है। वहीं डेवलपमेंट स्टडीज में जेएनयू को भारत में बेस्ट रैंकिंग हासिल हुई है। वहीं कंप्यूटर साइंस एंड इंफर्मेंशन सिस्टम में वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को 136वीं रैंक मिली है।

सबसे बड़ी चुनौती गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
क्यूएस की सीईओ जेसिका टर्नर ने कहा कि भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती गुणवत्तापूर्ण शिक्षा है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी इस मुद्दे को गंभीरता से लिया गया है। क्यूएस के अनुसार भारत दुनिया में सबसे तेजी से शोध केंद्रों का विस्तार कर रहा है। 2017 से 2022 के बीच रिसर्च में 54 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है, जो ग्लोबल औसत के दोगुने से अधिक है।

YOU MAY ALSO LIKE

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने श्रीराम मंदिर के सीईओ

गडकरी बोले- सभी राज्य बाइक टैक्सी को दें मंजूरी

तुलनात्मक डेटा के आधार पर रैंकिंग
बता दें कि क्यूएस वर्ल्ड की टॉप यूनिवर्सिटी के प्रदर्शन पर तुलनात्मक डेटा के आधार पर रैंकिंग तैयार करता है।
रैंकिंग में आईआईटी बॉम्बे ने इंजीनियरिंग-मिनरल एंड माइनिंग सब्जेक्ट में 25वां स्थान हासिल किया है। इसी संस्थान को डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 30वां नंबर मिला है। आईआईटी मद्रास को इंजीनियरिंग-मैकेनिकल, एरोनोटिकल एंड मैन्युफैक्चरिंग सब्जेक्ट में 44वां स्थान मिला है। इसी तरह से कई इंजीनियरिंग संस्थान अलग-अलग विषयों में टॉप 100 में हैं। इंस्टिट्यूट ऑफ एमिनेंस कैटिगरी में आईआईटी दिल्ली 19वें, मद्रास 22वें, आईआईटी खड़गपुर 27वें, दिल्ली यूनिवर्सिटी 30वें नंबर पर है।

डीयू की बड़ी उपलब्धियां
दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो योगेश सिंह ने बताया, 9 सब्जेक्ट में पिछले साल के मुकाबले डीयू ने सीढ़ियां चढ़ी हैं, 11 सब्जेक्ट में पिछले साल के बराबर ही रैंक रही है और 4 सब्जेक्ट में डीयू को पहली बार रैंक मिली है। इस रैंकिंग में भारत के 68 इंस्टिट्यूशन की 368 सब्जेक्ट की रैंकिंग की गई है। प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि डीयू ने इस बार डेवलपमेंट स्टडीज, एंथ्रोपोलोजी, हिस्ट्री, बिजनेस और मैनेजमेंट स्टडीज, बायोलोजिकल साइंस, कंप्यूटर साइंस और इन्फर्मेशन सिस्टम्स, लिंग्विस्टिक्स, केमिस्ट्री और एनवायरनमेंट साइंस में पिछले साल के मुकाबले काफी अच्छा स्कोर हासिल किया है।

शिक्षकों, स्टूडेंट्स को बधाई
प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि क्यूएस, लंदन ऑफिस के अनुसार डीयू ने कई विषयों में पिछले वर्ष के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके लिए वीसी ने यूनिवर्सिटी के शिक्षकों और स्टूडेंट्स सभी को बधाई दी।
जेएनयू को भारत में बेस्ट रैंकिंग, डीयू ने 4 नए सब्जेक्ट में बनाई जगह

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation