• Latest
  • Trending
India is heaven for Muslims: Modi

भारत मुस्लिमों के लिए जन्नत : मोदी

December 29, 2023
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
Wednesday, October 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत मुस्लिमों के लिए जन्नत : मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 29, 2023
in the blitz
0
India is heaven for Muslims: Modi
विनोद शील

नई दिल्ली। विश्व के लोकप्रिय नेताओं की सूची में सबसे अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंदन के एक प्रतिष्ठित अखबार को दिए इंटरव्यू के दौरान मुसलमानों के संबंध में किए गए सवाल पर भारत को मुसलमानों के लिए जन्नत बताया है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट की हाल ही की एक रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी 76 फीसदी की अप्रूवल रेटिंग के साथ सबसे लोकप्रिय वैश्विक नेता हैं। सर्वे में दूसरे पायदान पर मैक्सिको के प्रेसिडेंट ओब्राडोर रहे हैं, जिन्हें 66 फीसदी रेटिंग मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 37 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ 8वें पायदान पर हैं, जबकि इसी सर्वे में इटली की पीएम जॉर्जिया मैलोनी 41 फीसदी रेटिंग के साथ छठी पायदान पर हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

पीएम मोदी ने फाइनेंशियल टाइम्स से भारत के पारसियों की आर्थिक सफलता की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह भारत में कितने खुश हैं। रही बात मुसलमानों की तो भारत की धरती मुस्लिमों के लिए जन्नत है। दुनिया में अन्य जगहों पर उत्पीड़न का सामना करने के बावजूद उन्हें (मुसलमानों को) भारत में एक सुरक्षित आश्रय मिल गया है, वे खुशी से रह रहे हैं और समृद्ध हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के आरोपों पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर हमें कोई जानकारी देता है, तो हम निश्चित रूप से उस पर गौर करेंगे। अगर हमारे किसी नागरिक ने कुछ भी अच्छा या बुरा किया है तो हम उस पर गौर करने के लिए तैयार हैं। हमारी प्रतिबद्धता कानून के शासन के प्रति है।

स्वतंत्रता की आड़ में हिंसा का खेल

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों पर कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में हिंसा का खेल हो रहा है। स्वतंत्रता की आड़ में ये तत्व डराने-धमकाने और हिंसा भड़काने में लगे हुए हैं। उन्होंने इस बात से इन्कार किया कि आरोपों से कनाडा की तरह डिप्लोमेसी भड़क उठेगी। भारत की तुलना चीन से करने पर पीएम मोदी ने कहा कि आपने चीन के साथ तुलना की है, लेकिन भारत की तुलना अन्य लोकतंत्रों के साथ करना अधिक उपयुक्त हो सकता है।

हमास-इस्राइल संघर्ष पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं मिडिल ईस्ट इलाके के नेताओं के संपर्क में रहता हूं। अगर शांति की दिशा में प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए भारत कुछ भी कर सकता है, तो हम निश्चित रूप से ऐसा करेंगे।

– 2024 में जीत के लिए आश्वस्त हैं पीएम
– चीन नहीं, अन्य लोकतंत्रों से करें भारत की तुलना
– विश्व में वैकल्पिक इंवेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप भारत

इसके अलावा पीएम मोदी आम चुनावों में भी अपनी जीत के प्रति पूर्ण आश्वस्त नजर आते हैं। भारत और दुनिया भर के कई नेता अब खुद को पीएम मोदी के एक और संभावित पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए तैयार कर रहे हैं। 73 वर्षीय नेता अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनावों में तीसरे कार्यकाल के लिए जनमत मांगेंगे, जहां उनकी पार्टी को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। पीएम मोदी दावा करते हैं कि “आम आदमी के जीवन में ठोस बदलाव का रिकॉर्ड” होने के कारण उन्हें “जीत का पूरा विश्वास” है। पीएम मोदी साल के अंत में अब आत्म विश्वास से भरपूर दिखाई देते हैं जब भारत लगातार वैश्विक चर्चा में रहा है। देश ने जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है और वर्ल्ड लीडर्स, बिजनेस कंसल्टेंट्स और बैंकों द्वारा इसे बीजिंग के प्रति बढ़ते संदेह वाले विश्व में एक वैकल्पिक इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में देखा जा रहा है।

मोदी मानते हैं कि भारत ऊंची उड़ान भरने के लिए तैयार है। वे चाहते हैं कि देश यह उड़ान जल्द भरे और देश की जनता को भरोसा है कि जिस पार्टी ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है, वही इस उड़ान को भी मंजिल तक पहुंचाएगी।

वे यह भी मानते हैं कि उन्होंने हिंदू धर्म को देश के सार्वजनिक जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। वे लोकतंत्र में गिरावट के आरोप को भी खारिज करते हैं और मानते हैं कि दुनिया के कई नेता आज भारत को भू-राजनीतिक और आर्थिक साझेदार के रूप में देख रहे हैं और उस पर दांव लगा रहे हैं तथा भारत उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा।

यह इंटरव्यू ऐसे समय लिया गया है जब पीएम मोदी की भारतीय जनता पार्टी पांच में से तीन राज्यों के चुनावों में जीत का उल्लास मना रही है। इन चुनावों को 2024 के अप्रैल और मई के बीच होने वाले आम चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है जिसमें भारत के 94 करोड़ से अधिक पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विदेशी मामलों के संबंध में उन्होंने कहा कि हमारा सबसे महत्वपूर्ण गाइडिंग प्रिंसिपल है ‘हमारा राष्ट्रीय हित’।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation