• Latest
  • Trending
IAF to buy 100 next generation Tejas jets

वायुसेना खरीदेगी तेजस की अगली पीढ़ी के सौ जेट विमान

September 1, 2023
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

वायुसेना खरीदेगी तेजस की अगली पीढ़ी के सौ जेट विमान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 1, 2023
in the blitz, नया-भारत
0
IAF to buy 100 next generation Tejas jets
आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना में लड़ाकू स्क्वाड्रनों की कमी पूरी करने की योजना बनाई गई है। आने वाले समय में वायुसेना का बेड़ा और मजबूत होगा। भारतीय वायुसेना हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को 100 और हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस मार्क 1ए का ऑर्डर देने की योजना बना रही है। दो साल पहले फरवरी 2021 में 83 ऐसे लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 46,898 करोड़ रुपये की डील भी की जा चुकी है। ऐसे में 100 और नए एलसीए एमके-1 फाइटर जेट के लिए फॉलो-ऑन ऑर्डर देने का प्रस्ताव भी तैयार है। इससे स्वदेशी एयरोस्पेस क्षेत्र को ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में और मजबूती मिलेगी।

फरवरी 2021 में 83 तेजस मार्क-1ए की खरीद के लिए सौदा किया गया था। वायुसेना की ओर से पहले ही 40 एलसीए एमके-1 प्रारंभिक परिचालन मंजूरी (आईओसी) और अधिक उन्नत अंतिम परिचालन मंजूरी (एफओसी) कॉन्फिगरेशन में हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

उधर, रक्षा अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायु सेना ने फैसला किया है कि वह एचएएल से इन अत्यधिक सक्षम 100 एलसीए मार्क 1ए लड़ाकू विमान और खरीदेगी। इस संबंध में प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को सौंप दिया गया है। परियोजना को जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

– इसमें लगे होंगे 65 से 70 फीसदी स्वदेशी उपकरण
– एयरोस्पेस क्षेत्र में बनेगा भारत की आत्मनिर्भरता का ध्वजवाहक

इस ऑर्डर के बाद भारतीय वायुसेना के बेड़े में एलसीए तेजस फाइटर जेट की संख्या बढ़ जाएगी। अगले 15 सालों में भारतीय वायुसेना के पास 40 एलसीए, 180 से अधिक एलसीए मार्क-1ए और कम से कम 120 एलसीए मार्क-2 विमान होंगे।

एलसीए मार्क 1ए के लिए आखिरी ऑर्डर 83 विमानों के लिए था और पहले विमान की डिलीवरी फरवरी 2024 के आसपास होगी। यह तेजस विमान का अपडेट वर्जन है।

एलसीए मॉर्क 1ए विमान में वायु सेना को आपूर्ति किए जा रहे शुरुआती 40 एलसीए की तुलना में अधिक उन्नत एवियोनिक्स और रडार हैं। इसमें 65 से 70 फीसदी स्वदेशी उपकरण लगे होंगे। प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक में भारतीय वायु सेना प्रमुख ने कहा कि एलसीए अपने विमान बेड़े के स्वदेशीकरण की दिशा का ध्वजवाहक रहा है। यह कार्यक्रम देश की आत्मनिर्भर भारत और ‘मेक इन इंडिया’ पहल का अग्रदूत रहा है। इससे भी खास बात यह है कि यह एयरोस्पेस क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता का ध्वजवाहक है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पहला एमके-1 विमान फरवरी 2024 में डिलिवर किया जाएगा, बाकी विमान 2029 तक डिलिवर कर दिए जाएंगे। इन्हें बॉर्डर एरिया में तैनात किए जाने की उम्मीद है। बताया जाता है कि एमके-1 विमान डिजीटल िजिटल रडार वाॅर्निंग रिसिवर, बाहरी आत्मसुरक्षा जैमर पॉड, बेहतर रडार, एडवांस बियांड -विजुअल-रेंड (बीवीआर) मिसाइलों और खास तौर से बेहतर रखरखाव के साथ आएगा। बताते चलें कि पहले के 40 एलसीए एमके1 विमानों में से 32 विमान आईएएफ को डिलीवर किये जा चुके हैं, वहीं, 8 ट्विन-सीटर ट्रेनर आने वाले कुछ माह के भीतर डिलिवर कर दिए जाएंगे।

भारतीय वायुसेना ने जुलाई 2016 में 2 विमानों के साथ अपना पहला एलएसी स्क्वाड्रन खड़ा किया था। प्रोजेक्ट को 1983 में सोवियत मूल के मिग-21 बेड़े के प्रतिस्थापन के तौर पर मंजूरी दी गई थी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation