• Latest
  • Trending
Hindu temple of Abu Dhabi

अबूधाबी का हिंदू मंदिर

February 16, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अबूधाबी का हिंदू मंदिर

अरब और भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बना...

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 16, 2024
in the blitz
0
Hindu temple of Abu Dhabi
विनोद शील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरब की धरती पर हिंदू मंदिर की स्थापना करा कर दूनिया भर में संदेश दिया है कि नया भारत सर्वधर्म समभाव की अपनी मजबूत बुनियाद पर ही विश्व गुरु बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान की आपसी समझ और उनकी सहज बाँडिंग तस्दीक करती है कि मोदी अरबियों के बेहद अच्छे दोस्त होने के साथ ही समूचे मुस्लिम समुदाय के भी हिमायती और मसीहा हैं। ­

यह पीएम मोदी का ही मैजिक है कि दुबई के बाद अब संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबूधाबी में एशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर बना है जिसका उन्होंने 14 फरवरी को उद्घाटन किया। पीएम मोदी का कहना है कि इस मंदिर का निर्माण यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान के सहयोग के बिना संभव नहीं था। यह प्रधानमंत्री का ही जादू था कि उनके एक आग्रह पर राष्ट्रपति अल-नाहयान ने मंदिर के लिए निशुल्क भूमि उपलब्ध करा दी। अब इस मुस्लिम देश में मंदिर की घंटियां और शंख का नाद सुनाई देगा। उन्होंने कहा कि स्वामी नारायण संस्था द्वारा बनाया गया यह मंदिर भारत-यूएई के बढ़ते रिश्तों का प्रतीक है। अयोध्या की खुशी की लहर को अबूधाबी ने और बढ़ाया है। हम विविधता में विश्वास को देखते हैं, विद्वेष को नहीं। यही वजह है कि अबूधाबी में बने मंदिर के निर्माण में हर धर्म के लोगों ने सहयोग किया है और ‘हारमनी वॉल’ भी इसका सबसे बड़ा प्रतीक है।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

पीएम मोदी ने लिखी भारत-अरब संबंधों की नई दास्तान
– सबसे ऊंचा शिखर 108 फीट का
– वाराणसी जैसा घाट बनाया गया है
– अयोध्या की तरह नागर शैली में बनाया गया है
– मंदिर में गंगा, यमुना, सरस्वती की जलधार

इसके अलावा अनेक अवसरों पर मोदी यह सिद्ध कर चुके हैं कि वे मुस्लिम समुदाय ही नहीं बल्िक पूरी दुनिया का कल्याण चाहते हैं। विश्व कल्याण की भावना से वह जब कभी कोई भी विचार रखते हैं तो दुनिया उस पर विश्वास करती है। विश्व भी यह मानता है कि वह जो कुछ कहते हैं, उसके पीछे उनकी कोई गारंटी होती है और वह जो कहते हैं, उसे पूरा भी करते हैं। यही वजह थी कि जी20 का दिल्ली घोषणा पत्र सर्वसम्मति से तैयार हो सका। अन्यथा इसके पूर्व हुई जी20 की अन्य शिखर बैठकों में घोषणा पत्रों पर आम सहमति नहीं बन सकी। मोदी पर विश्वास के कारण ही आज भी वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। विश्व ने पीएम मोदी के इस विचार को स्वीकारा कि ‘आज का युग युद्ध का नहीं है।’ उन्हीं के कारण आज भारत का योग अंतरराष्ट्रीय पहचान पा सका और भारत एक शांतिप्रिय ‘विश्वमित्र’ की छवि बना सका तथा विश्व गुरु बनने की तरफ कदम बढ़ा रहा है।

पीएम मोदी संपूर्ण विश्व को यह समझाने में भी सफल रहे कि हम सब मिलकर ही ग्लोबल ट्रस्ट डेफिसिट को विश्वास और भरोसे में बदल सकते हैं। ये मिलकर चलने का समय है। इसकी बानगी अबूधाबी में भी देखने को मिली जहां उन्होंने एक बार फिर अपने इस सिद्धांत का प्रतिपादन किया कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास’ का मंत्र ही हम सब के लिए पथ प्रदर्शक बन सकता है। उन्होंने कहा, भारत का ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का मंत्र ही ‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य’ का सपना साकार कर सकता है।

कतर से कराई 8 भारतीयों की रिहाई
अरब देशों पर प्रधानमंत्री मोदी के प्रभाव का एक ज्वलंत उदाहरण यह भी है कि उनके हस्तक्षेप के बाद ही कतर में मौत की सजा पाए आठ पूर्व नौसैन्यकर्मी सकुशल रिहा होकर भारत लौट सके। इसे भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत के रूप में भी देखा जा रहा है और इसके हीरो पीएम नरेंद्र मोदी माने गए हैं। कतर वह देश है जहां एक बार ऐसी सजा मिलने के बाद कोई बच कर स्वदेश नहीं लौट पाता। स्वदेश पहुंचे नागरिकों का कहना है कि पीएम मोदी के हस्तक्षेप के बिना भारत वापस आना हमारे लिए असंभव था। उन्होंने इसका श्रेय पीएम मोदी के नेतृत्व में निरंतर हुए राजनयिक प्रयासों को दिया। कहा तो यह भी जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई में कॉप28 शिखर सम्मेलन के मौके पर 1 दिसंबर 2023 को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के साथ मुलाकात कर इस मुद्दे पर बात की थी। सभी पूर्व सैनिकों ने सजा सुनाए जाने के संबंध में कतर के अमीर से सीधे तौर पर बात करने के लिए मोदी का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने अपनी आजादी के लिए प्रधानमंत्री के कूटनीतिक कदमों की अहम भूमिका के लिए उन्हें बार-बार सराहा और धन्यवाद दिया।

यह ‘मोदी गारंटी’ का जादू है
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मतलब दुनिया भर में भारत के लोगों के जीवन और स्वतंत्रता की गारंटी है।”

मोदी हैं तो मुमकिन है
सूचना और प्रसारण मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने एक्स पर कहा, ‘मोदी सरकार ने आश्वासन दिया था कि वह सभी भारतीयों को सुरक्षित वापस लाएगी। हमेशा की तरह पीएम की ‘मोदी गारंटी’ ने जादू की तरह काम किया है। सभी आठ को रिहा कर दिया गया है। सात घर वापस आ गए हैं। मोदी हैं तो मुमकिन है।’

डोभाल भी हैं एक हीरो
कतर से रिहा हो लौटे भारतीयों के लिए अपनाई गई भारत की कूटनीतिक जीत के पीछे एक और हीरो एनएसए अजीत डोभाल की भी अहम भूमिका रही है। डोभाल ने पर्दे के पीछे की कूटनीति से रिहाई को सुनिश्चित कराया और कई बैठकें हुईं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation