• Latest
  • Trending
HAL broke earnings records

एचएएल ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड

April 19, 2024
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एचएएल ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 19, 2024
in नया-भारत
0
HAL broke earnings records
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सरकारी एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को वित्त वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त हुआ है। कंपनी को 29,810 करोड़ का रेवेन्यू मिला है, जो बीते साल की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

इससे पहले 2022-23 में भी कंपनी ने 9 पर्सेंट की ग्रोथ हासिल की थी। तब कंपनी को कुल 26,928 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। कंपनी के चीफ सीबी अनंतकृष्णन ने कहा, ‘सप्लाई चेन में कई भूराजनीतिक चुनौतियों के बाद भी हमने सफलता पाई है। पूरे साल हमारा अच्छा प्रदर्शन रहा है। 31 मार्च 2024 तक हमारे पास बीते वित्त वर्ष में कुल 94 हजार करोड़ रुपये के ऑर्डर रहे। हमें उम्मीद है कि नए वित्त वर्ष में भी मजबूत ग्रोथ रहेगी।’

YOU MAY ALSO LIKE

‘समुद्र मंथन’ में भारत को बड़ी कामयाबी ओडिशा में मिला गैस का भंडार

जापानी एयर चीफ ने भरी तेजस में उड़ान, वायुसेना अध्यक्ष एपी सिंह ने संभाली कमान

मैन्युफैक्चरिंग कॉन्ट्रैक्ट
उन्होंने कहा कि कंपनी को कुल 19 हजार करोड़ रुपये के मैन्युफैक्चरिंग कॉन्ट्रैक्ट मिले। इसके अलावा 16 हजार करोड़ के रिपेयरिंग एवं ओवरहॉलिंग के ठेके प्राप्त हुए। कुछ दिन पहले ही तेजस एमके-1ए एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी थी, जिसे एचएएल ने ही तैयार किया है।

2021 में 48 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट
भारतीय वायुसेना ने फरवरी 2021 में कंपनी को 48 हजार करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट दिया था। इसके तहत 83 लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट की आपूर्ति करनी थी। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का कहना है कि हमने बीते कुछ सालों में लगातार ग्रोथ हासिल की है। हमारी यह रफ्तार कायम है और लगातार नए ऑर्डर भी मिल रहे हैं।

कंपनी की ओर से तेजस एयरक्राफ्ट तैयार करने को बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि बीते साल एचएएल और अमेरिकी इंजन निर्माता कंपनी जनरल इलेक्टि्रक के बीच तकनीक के ट्रांसफर को लेकर समझौता हुआ है।

इसके तहत भारत में ही जीई-414 एयरो-इंजनों का निर्माण होना है। इसके लिए अमेरिकी कंपनी 80 फीसदी तकनीकी ट्रांसफर करेगी।

उत्कृष्ट तकनीक वाले इंजन
कंपनी का कहना है कि इससे हम उत्कृष्ट तकनीक वाले इंजनों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो सकेंगे। कंपनी के चीफ ने कहा कि हमारी कोशिश है कि नई तकनीक हासिल की जाए और अब हथियारों और जेट्स का इस्तेमाल उनके आधार पर हो। बता दें कि भारत की वायुसेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी एयरफोर्स है। उसकी ओर से दिए ऑर्डरों से भी कंपनी को बड़ा फायदा हुआ है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation