• Latest
  • Trending
'Gaurav' and 'Gautam' will become the messengers of death for the enemy.

दुश्मन के लिए काल के दूत बनेंगे ‘गौरव’ और ‘गौतम’

August 23, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दुश्मन के लिए काल के दूत बनेंगे ‘गौरव’ और ‘गौतम’

जहां नहीं जा पाते फाइटर जेट, वहां जाकर कहर बरपाएंगे ये बम, टेस्ट सफल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 23, 2024
in the blitz
0
'Gaurav' and 'Gautam' will become the messengers of death for the enemy.
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( डीआरडीओ) ने लंबी दूरी के ग्लाइड बम ‘गौरव’ व ‘गौतम’ का सफल परीक्षण किया। ‘गौरव’ बम को भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 एमकेआई से ओडिशा के तट के पास लॉन्ग व्हीलर आइलैंड पर खड़े टारगेट पर गिराया गया। बम ने एकदम सटीक निशाना लगाते हुए टारगेट को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।

डीआरडीओ ने बनाया डिजाइन
इस बम का डिजाइन डीआरडीओ ने बनाया है लेकिन उत्पादन अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस कर रही है। 1000 किलोग्राम के इस बम का पिछले साल सफल परीक्षण भी हुआ था।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

आइए जानते हैं कि इन बमों की ताकत, रेंज और मारक क्षमता-
भारतीय वायुसेना को एक ऐसे स्मार्ट बम की जरूरत थी, जो खुद नेविगेट और ग्लाइड करते हुए दुश्मन टारगेट को बर्बाद कर दे। इसमें डीआरडीओ ने मदद की। वैज्ञानिकों ने दो तरह के बम का डिजाइन बनाया। डिजाइन के बाद इस बम को बनाने की जिम्मेदारी अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को दी गई।

कंपनी ने दोनों बमों का निर्माण किया। पहला विंग के जरिए ग्लाइड करने वाला ‘गौरव’ लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम है तथा दूसरा है बिना विंग वाला ‘गौतम’। ये दोनों ही प्रेसिशन गाइडेड हथियार हैं।

तैर कर पहुंच जाएंगे बम
इनका उपयोग आमतौर पर एंटी-एयरक्राफ्ट डिफेंस में रेंज से बाहर मौजूद टारगेट्स को ध्वस्त करने के लिए किया जाएगा। यानी जहां फाइटर जेट्स, मिसाइल या ड्रोन नहीं जा सके, वहां पर इस बम से हमला किया जा सकता है।

इससे अपने फाइटर जेट के सर्वाइव करने और कोलेटरल डैमेज की आशंका कम हो जाती है। ‘गौरव’ 1000 किग्रा का विंग वाला लंबी दूरी का ग्लाइड बम है, वहीं, ‘गौतम’ 550 किग्रा का बिना विंग का बम है। दोनों की लंबाई 4 मीटर, व्यास 0.62 मीटर है।

खतरनाक विस्फोटक
इनमें लगे हैं खतरनाक विस्फोटक, टारगेट की धज्जियां उड़ जाएंगी।

दोनों की अलग-अलग रेंज
‘गौरव’ और ‘गौतम’, दोनों ही बमों में सीएल-20 यानी फ्रैगमेंटेशन और क्लस्टर म्यूनिशन लगते हैं। ये टार्गेट से कॉन्टैक्ट करते ही प्रॉक्जिमिटी फ्यूज कर देते हैं, विस्फोटक फट जाता है। ‘गौरव’ की रेंज 100 किमी ग्लाइड करने की है। ‘गौतम’ बिना विंग के 30 किमी ग्लाइड कर सकता है।
दोनों बमों में इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम लगा है जो जीपीएस और नाविक सैटेलाइट गाइडेंस सिस्टम से टारगेट तक पहुंचता है।

सुखोई सू-30 एमकेआई फाइटर जेट पर तैनाती
इसे सुखोई सू-30 एमकेआई फाइटर जेट पर तैनात किया जा सकता है। पिछले साल अक्टूबर महीने में बालासोर में सुखोई फाइटर जेट से ‘गौरव’ का सफल परीक्षण किया गया था। इससे पहले 2014 में इसका सफल परीक्षण किया गया था। दोनों की फिलहाल अपग्रेडेड रेंज 50 से 150 किमी है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation