• Latest
  • Trending
sita raman

सिनेमाघरों में अब खान-पान सस्ता

July 14, 2023
भारत-जापान स्टार्टअप और डीप टेक 2026

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

August 30, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

सप्ताह की समीक्षा

August 30, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ पंजीकरण, 54.28% महिलाएँ

हर दिन पौने दो लाख नाम

August 30, 2026
CAG Railway Audit Report 2026: ₹1,130.92 Crore की 26 टिप्पणियाँ

छब्बीस टिप्पणियाँ, ग्यारह सौ करोड़

August 30, 2026
farmer

बानवे प्रतिशत खेत अब भी बाहर

August 30, 2026
जल जीवन मिशन, ई-श्रम, सूक्ष्म सिंचाई और रेलवे अपडेट

छात्र जाएँगे गाँव के नल तक

August 30, 2026
प्रधानमंत्री जन धन योजना 2026

हर दिन बहत्तर करोड़ रुपये की बचत

August 29, 2026
CAG रिपोर्ट 17 वैज्ञानिक अनुसंधान कोष 3490 करोड़

वह कोष जो बढ़ता ही रहा

August 29, 2026
nuclear

लक्ष्य सौ, असली आँकड़ा चार

August 29, 2026
daily-news

भारत की ताजा खबरें 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Sarbananda-Sonowal

फाइबर पहुँचा, पर चला एक तिहाई में

August 28, 2026
पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

गाय के पेट से निकला एक एंजाइम

August 28, 2026
Sunday, August 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सिनेमाघरों में अब खान-पान सस्ता

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 14, 2023
in राष्ट्रीय
0
sita raman
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) काउंसिल की 50वीं बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जीएसटी काउंसिल ने ऑनलाइन गेमिंग, घुड़सवारी और कसीनो पर 28 प्रतिशत टैक्स लगाने को मंजूरी दी। पहले इन पर 18 फीसदी टैक्स लगाया जाता था। साथ ही स्पेशल दवाइयों के लिए टैक्स में छूट को मंजूरी मिली है। कैंसर की दवा पर आईजीएसटी हटाने को भी मंजूरी दी गई है।

सिनेमा हॉल में खाने-पीने की चीजों (फूड एंड बेवरेज) पर लगने वाले बिल पर जीएसटी कम करने की सिफारिश को भी मंजूरी मिली। अब इनमें 18 प्रतिशत के बजाय 5 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाएगा। मीटिंग के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया को इन फैसलों की जानकारी दी। एलडी स्लैग और फ्लाई ऐश पर जीएसटी 18 से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया है। इमिटेशन और जरी धागे पर यह कर 12 से घटाकर 5 फीसदी कर दिया। 3 इंपोर्टेड आइटम्स पर भीछूट दी गई है। कैंसर की इंपोर्टेड दवाओं पर आईजीएसटी को पूरी तरह से खत्म किया गया है। स्पेशलाइज्ड दवाओं पर भी टैक्स पूरी तरह खत्म किया गया है। बच्चों के इंपोर्टेड फूड प्रॉडक्ट पर भी आईजीएसटी नहीं लगेगा। इसके अलावा प्राइवेट कंपनियों की ओर से सैटेलाइट लॉन्च सेवा पर जीएसटी में छूट दी गई।

YOU MAY ALSO LIKE

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी पर अमेरिका से मुहर

‘दिमागी नक्सल’ पर सियासत: विपक्ष की छटपटाहट या ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’

अपीलेट ट्रिब्यूनल बनाने को मिली मंजूरी
जीएसटी काउंसिल ने फिटमेंट कमेटी के सभी सुझावों को मंजूरी दे दी। जीएसटी ट्रिब्यूनल बनाने को मंजूरी मिली,इससे संबंधित विवादों का निपटारा जल्द से जल्द हो सकेगा। महाराष्ट्र ने राज्य में 7 अपीलेट ट्रिब्यूनल बनाने की मांग की है। 4 को पहले चरण में मंजूरी दी जाएगी, बाकी तीन को अगले चरण में हरी झंडी मिलेगी।

– ऑनलाइन गेमिंग, घुड़सवारी पर अब लगेगा 28 प्रतिशत जीएसटी
– कर छूट से बच्चों के इंपोर्टेड फूड प्रॉडक्ट मिलेंगे सस्ते
– जीएसटी काउंसिल में कई महत्वपूर्ण फैसले
-प्राइवेट कंपनियों की ओर से सैटेलाइट लॉन्च सेवा पर कर छूट

कैंसर की दवा को जीएसटी फ्री करने की मांग की गई थी
कैंसर की दवा डिनुटूक्सिमैब पर भी टैक्स छूट दिए जाने की मांग की गई थी। फिटमेंट कमेटी का कहना था कि जिस दवा की कीमत 26 लाख हो और जिसके लिए क्राउड फंडिंग से पैसा जुटाते हों, उसे जीएसटी के दायरे से बाहर किया जाना चाहिए। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने इस पर सहमति जताई थी। इस दवा पर अभी 12 प्रतिशत कर लगता है।

इन पर भी टैक्स कम करने का प्रपोजल था
फिटमेंट कमेटी में केंद्र और अलग-अलग राज्यों के टैक्स ऑफिसर शामिल हैं। इस कमेटी ने काउंसिल को कई सिफारिशें भेजी थीं। खास मेडिकल जरूरतों और इलाज के लिए इम्पोर्ट होने वाले प्रॉडक्ट और दवाओं को भी इस कर के दायरे से बाहर करने का सुझाव दिया गया था। सैटेलाइट लॉन्चिंग सर्विस देने वाली प्राइवेट कंपनियों को जीऐसटी के दायरे से बाहर करने और सेस 22 प्रतिशत करने की मांग की थी।

जून में हुआ था 1.61 लाख करोड़ का कलेक्शन
सरकार ने जून 2023 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स से 1.61 लाख करोड़ रुपए जुटाए । सालाना आधार पर इसमें लगभग 12फीसदी बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल जून में 1.44 लाख करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ था। इस साल मई में ये 1.57 लाख करोड़ रुपए जीएसटी कलेक्शन रहा था। वित्त मत्रांलय के अनुसार, इस कलेक्शन में सीजीएसटी के रूप में 31,013 करोड़ रुपए, एसजीएसटी से 38,292 करोड़ रुपए और आईजीएसटी के रूप में 80,292 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ है। आईजीएसटी की राशि में 39,035 करोड़ रुपए वस्तुओं के आयात पर लगने वाले टैक्स के रूप में वसूले गए हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation