• Latest
  • Trending
चुनाव खत्म : एक्शन में आए योगी

चुनाव खत्म : एक्शन में आए योगी

June 11, 2024
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चुनाव खत्म : एक्शन में आए योगी

रिक्त पदों पर सरकारी नौकरी के लिए जारी किया आदेश

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 11, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
चुनाव खत्म : एक्शन में आए योगी
संजय द्विवेदी

लखनऊ। यूपी में लोकसभा चुनाव खत्म होते ही योगी सरकार एक्शन में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी नौकरी के लिए अधिकारियों को आदेश जारी किया है कि जिन विभागों में रिक्तियां हैं और नियुक्तियां की जानी हैं, वहां से तत्काल डेटा चयन आयोगों को भेजा जाए। नियुक्ति प्रक्रिया में सरलता के लिए सूचनाएं ऑनलाइन दी जाएं। नियुक्ति के लिए डेटा भेजने से पहले नियमावली की भी बारीकी से जांच की जाए।
गर्मी के मौसम में परीक्षा कराने से बचें

सीएम योगी ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई समेत सभी शैक्षिक संस्थानों में शैक्षिक कैलेंडर इस प्रकार तैयार किया जाना चाहिए ताकि भीषण गर्मी से पहले सभी आवश्यक परीक्षाएं सम्पन्न हो जाएं। उनके अनुसार भीषण गर्मी के मौसम में परीक्षाओं से परहेज किया जाना चाहिए।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को विभागीय मंत्रियों के साथ बेहतर तालमेल बनाये रखने और जनहित के मामलों को बेवजह न लटकाने को कहा। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही समाप्त होने वाली है और सभी विभागों द्वारा वर्तमान बजट में तय धनराशि का समुचित रूप से खर्च किया जाना सुनिश्चित किया जाए। जीएसटी संग्रह के प्रयासों को तेज करने की जरूरत पर जोर देते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि क्षेत्र में तैनात अधिकारियों को लक्ष्य दिया जाना चाहिए और उनके प्रदर्शन को ही उनकी पदोन्नति और तैनाती का आधार बनाया जाना चाहिए।

बिजली कटौती न करें अधिकारी
मुख्यमंत्री ने भीषण गर्मी के मद्देनजर पूरे प्रदेश में कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती नहीं करने की हिदायत देते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर जलने, तार गिरने और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं काे बिना देर किए निस्तारित किया जाए। उन्होंने बरसात के मद्देनजर नालों की सफाई कराने के निर्देश देते हुए कहा कि मलिन बस्तियों में साफ-सफाई के साथ साथ नियमित फॉगिंग भी कराई जाए।

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अवैध कब्जों के संबंध में सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे और शासन के निर्देश के बाद इन्हें गिराया जाएगा।
लखनऊ में अकबरनगर में कुकरैल नदी की जमीन पर कब्जा कर मकान बनाने वालों के निर्माणों को गिराने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट इन मकानों को तोड़ने का आदेश कर चुका है। एलडीए ने सर्वे शुरू कर दिया है। देखा जाएगा कि किस जगह से कैसे अवैध निर्माण गिराया जाए। सर्वे और शासन के निर्देश के बाद इन्हें गिराया जाएगा।

अकबर नगर में लोगों ने कुकरैल नदी की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण करा लिया था। अवैध निर्माण कराने वाले लोग सुप्रीम कोर्ट गए थे। वहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने भी अवैध निर्माण गिराने का आदेश जारी कर दिया। कुल करीब 1200 निर्माण गिराए जाने हैं। सर्वे पूरा होते ही ध्वस्तीकरण की कार्यवाही हो सकती है।

सभी आवेदकों को पीएम आवास दिया जाएगा
अब कुकरैल नदी के सभी आवेदकों को पीएम आवास दिया जाएगा। यहां कुल 1818 लोगों ने पीएम आवास योजना के मकानों के लिए आवेदन किया था। अब एलडीए ने सभी को मकान देने का फैसला किया है। इनमें 158 लोगों के आधार कार्ड की जांच नहीं हो पाई है। इनमें कुछ लोगों के आधार कार्ड फर्जी मिले हैं, जिनके आधार फर्जी हैं, उन्हें मकान नहीं मिलेगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation