• Latest
  • Trending
economy boom in india

भारत में इकोनॉमी बूम

August 11, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत में इकोनॉमी बूम

मॉर्गन स्टेनली व एसएंडपी ग्लोबल ने पीएम मोदी के कार्यकाल को सराहा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 11, 2023
in the blitz
0
economy boom in india
विनोद शील

नई दिल्ली। भारत के आर्थिक परिदृश्य को लेकर निरंतर गुड न्यूज आ रही हैं। भारत का दुनिया में डंका बज रहा है और अमेरिका तथा चीन पिछड़ रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली की ओर से भारत की रेटिंग 4 माह में दूसरी बार बढ़ाए जाने से निवेशकों का भरोसा देश के प्रति और बढ़ा है तथा बढ़ेगा, इसमें कोई दो राय नहीं है। ऐसा होने पर विदेशी इन्वेस्टमेंट का रास्ता भी साफ होगा।

4 महीने पहले 31 मार्च को ब्रोकरेज फर्म ने भारत को ‘अंडरवेट’ से ‘इक्वलवेट’ में अपग्रेड किया था। अब ये रेटिंग एक बार फिर से बढ़ाते हुए ‘ओवरवेट’ कर दी गई है। एक ओर जहां रेटिंग एजेंसियां अमेरिका और चीन जैसे देशों की रेटिंग घटा रही हैं तो वहीं दूसरी ओर इनका भारत पर भरोसा कायम है। मॉर्गन स्टेनली का मत है कि भविष्य में भी भारतीय अर्थव्यवस्था इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करेगी।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

– भारत समूह20 में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होगा
– सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर जुलाई में 13 साल के उच्चतम स्तर पर
– 2031 तक 6.7 ट्रिलियन डॉलर की होगी इकोनॉमी

चीन-ताइवान की रेटिंग को घटाया
रिपोर्ट के मुताबिक ब्रोकरेज फर्म ने चीन की रेटिंग को डाउनग्रेड किया है तथा इसे कम करते हुए ‘इक्वलवेट’ कर दिया है क्योंकि चीन में विकास और वैल्यूएशन से जुड़ी हुई चिंताएं कायम हैं। ताइवान की रेटिंग को भी डाउनग्रेड करते हुए इक्वलवेट कर दिया गया है।

विदेशी निवेश बढ़ने की उम्मीद
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में पिछले कुछ सालों यानि कि मोदी सरकार के कार्यकाल में स्ट्रक्चरल रिफॉर्म देखने को मिले हैं जिसका असर अब दिख रहा है। वित्तीय स्थिरता से कैपेक्स और प्रॉफिट आउटलुक को सपोर्ट मिला है। भारत के अलावा कोरिया की रेटिंग को भी ‘ओवरवेट’ किया गया है जबकि ऑस्ट्रेलिया को डाउनग्रेड करते हुए ‘अंडरवेट’ कर दिया गया है। इस बीच देश में सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर जुलाई में 13 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। मांग की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार और अंतरराष्ट्रीय बिक्री में तेजी से नए कारोबार और उत्पादन में सबसे मजबूत वृद्धि दर्ज होने के कारण यह शीर्ष स्तर हासिल हुआ है।

एसएंडपी ग्लोबल इंडिया सर्विसेज के अनुसार पीएमआई बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स जून के 58.5 से बढ़कर जुलाई में 62.3 हो गया जो जून 2010 के बाद से उत्पादन में सबसे तेज वृद्धि का संकेत है। लगातार 24 वें महीने हेडलाइन आंकड़ा न्यूट्रल 50 की सीमा से ऊपर रहा। परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) की भाषा में कहें तो 50 से ऊपर का सूचकांक विस्तार को दर्शाता है जबकि 50 से नीचे का स्कोर संकुचन का सूचक है। इस उछाल के लिए मुख्य रूप से मांग की मजबूती और नए व्यावसायिक लाभ को जिम्मेदार ठहराया गया। जुलाई के दौरान 13 वर्षों में भारतीय सेवाओं की मांग में सबसे अधिक सुधार हुआ। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री में व्यापक वृद्धि, खासकर चुनौतीपूर्ण वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में विशेष रूप से स्वागत योग्य खबर है।

जहां मॉर्गन स्टेनली ने भारत पर भरोसा जताते हुए देश की रेटिंग को ‘इक्वलवेट’ से ‘ओवरवेट’ कर दिया है तो वहीं एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने रिपोर्ट में कहा है कि दरों में बढ़ोतरी और वैश्विक मंदी की अल्पकालिक चुनौतियों के बावजूद भारत अगर अगले 7 साल तक औसतन 6.7 फीसदी की दर से वृद्धि करता है तो इंडियन इकोनॉमी साल 2031 तक 6,700 अरब डॉलर (6.7 ट्रिलियन डॉलर) की हो जाएगी जो फिलहाल 3.4 ट्रिलियन डॉलर की है। एसएंडपी ग्लोबल ने ‘लुक फॉरवर्ड: इंडियाज मनी’ शीर्षक रिपोर्ट में एसएंडपी ने चालू वित्त वर्ष में 6 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया है। इस आधार पर भारत समूह20 में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होगा। पिछले माह आईएमएफ ने भारत के विकास का अनुमान बढ़ाकर 6.1 प्रतिशत कर दिया था जबकि आरबीआई ने 6.5 फीसदी वृद्धि का अनुमान लगाया है।

4500 डॉलर तक होगी प्रति व्यक्ति जीडीपी
एसएंडपी को उम्मीद है कि भारत की अर्थव्यवस्था का आकार 3.4 लाख करोड़ डॉलर से बढ़कर 6.7 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच जाएगा। इससे प्रति व्यक्ति जीडीपी भी लगभग 4500 डॉलर तक बढ़ सकती है।

फिच ने घटाई रेटिंग, अमेरिका को तगड़ा झटका
ग्लोबल एजेंसी फिच रेटिंग्स ने अमेरिका की रेटिंग को एएए से घटाकर एए+ कर दिया है। 2011 के बाद से अमेरिका की रेटिंग को पहली बार घटाया गया है।

यहां यह जानना जरूरी है कि आखिर इक्वलवेट, ओवरवेट और अंडरवेट रेटिंग का मतलब क्या होता है। ओवरवेट का मतलब होता है कि देश का मार्केट दूसरे बाजारों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेगा। वहीं इक्वलवेट इस बात का संकेत है कि मार्केट दूसरे बाजारों के बराबर प्रदर्शन करेगा। अंडरवेट रेटिंग का अर्थ है कि मार्केट दूसरे बाजारों से पिछड़ा रहेगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation