• Latest
  • Trending
Eco friendly flags also popular amid digital publicity war

डिजिटल प्रचार युद्ध के बीच इको फ्रेंडली झंडों की भी धूम

May 10, 2024
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
Wednesday, October 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

डिजिटल प्रचार युद्ध के बीच इको फ्रेंडली झंडों की भी धूम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 10, 2024
in the blitz
0
Eco friendly flags also popular amid digital publicity war
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए राजनीतिक पार्टियां व कार्यकर्ता इको फ्रेंडली (पर्यावरण अनुकूल) झंडों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। बाजार में इन झंडों की खूब मांग है। दुकानदारों का दावा है कि ये झंडे करीब एक से डेढ़ महीने में तेज धूप और पानी में गलकर खुद ही नष्ट हो जाएंगे।

प्लास्टिक की तरह इनसे पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा। सदर बाजार में दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों से राजनीतिक पार्टियां प्रचार सामग्री की खरीदारी करने आ रही हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

भारी मांग
बाजार में झंडे, टोपी, बैज और बैनर की भारी मांग है। कारोबारियों को लगातार सियासी दलों से ऑर्डर मिल रहे हैं। सदर बाजार में प्रचार सामग्री के थोक कारोबारी राहुल कुमार ने बताया कि दूसरे व तीसरे चरण के लिए इको फ्रेंडली झंडों व बैनर की मांग सबसे अधिक हुई। छठे चरण में दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भी चुनाव होने हैं। इस कारण प्रचार में इको फ्रेंडली प्रचार सामग्री की मांग बढ़ी है। उन्होंने बताया कि मांग और बढ़ेगी।
वर्तमान समय में राजनीतिक पार्टियां अपना चुनाव प्रचार सोशल मीडिया के जरिये भी कर रही हैं। चुनाव प्रचार सामग्री के थोक कारोबारी महेश ने बताया कि सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार होने से प्रचार सामग्री की मांग पर असर पड़ा है। शहरों में प्रचार सामग्री के बजाये बजाय राजनीतिक दल सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वहीं, देहात इलाकों में प्रचार सामग्री के जरिए चुनाव प्रचार किया जा रहा है।

यूपी के व्यापारियों को मिला ज्यादा काम
सदर बाजार के व्यापारियों के मुताबिक ज्यादातर ऑर्डर उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से मिल रहे हैं, जहां लोकसभा की सीटें ज्यादा हैं। इस बार कारोबारी सस्ते और ईको- फ्रेंडली बैनर, बैग और झंडों में ज्यादा अपना रुझान जाहिर कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रचार सामग्री में इस पारंपरिक झंडे, बिल्ले, पटकों के साथ-साथ इस बार राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्न वाले पॉकेट डायमंड बिल्ले, कटआउट और चाबी के छल्ले भी बाजार में छाए हुए हैं। बहुत से उम्मीदवार भले ही चुनाव प्रचार के पारंपरिक तरीकों को पसंद करते हैं, लेकिन व्यापारियों को लगता है कि राजनैतिक दलों की तरफ से प्रचार में डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल करने से उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation