• Latest
  • Trending
Do not be afraid of heart failure... eat medicines to increase the strength of the heart

हार्ट फेल्योर से न घबराएं… दवाएं खाएं हृदय की ताकत बढ़ाएं

August 11, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हार्ट फेल्योर से न घबराएं… दवाएं खाएं हृदय की ताकत बढ़ाएं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 11, 2023
in दृष्टिकोण
0
Do not be afraid of heart failure... eat medicines to increase the strength of the heart
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। हार्ट फेल्योर (हृदय की कार्य क्षमता कम होना) नाम सुनकर ही लोग सदमे में आ जाते हैं और एक आम धारणा है कि इसके बाद जिंदगी नहीं बचती या हृदय प्रत्यारोपण ही इलाज का विकल्प होता है। हार्ट फेल्योर की बीमारी पर एम्स में आयोजित एक कार्यक्रम में संस्थान के डाक्टरों ने कहा कि हृदय यदि पूर्ण क्षमता से काम करना कम कर दे, तब भी जिंदगी चलती रह सकती है। अब ऐसी दवाएं उपलब्ध हैं, जिनसे हृदय की कार्यक्षमता 20 से 50 प्रतिशत बढ़ाई जा सकती है। इसलिए हृदय खराब होने की बीमारी से पीड़ित मरीजों को उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। वैसे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित व हार्ट अटैक होने पर जल्दी इलाज सुनिश्चित होने पर हृदय खराब होने की बीमारी से बचाव संभव है।

एम्स में मनाया गया प्रत्यारोपण दिवस
एम्स ने 29 वर्ष पहले देश का पहला हृदय प्रत्यारोपण किया था। इसके मद्देनजर एम्स में राष्ट्रीय हृदय प्रत्यारोपण दिवस मनाया गया। जिसमें डाक्टरों ने हृदय खराब होने की बीमारी और इलाज के विकल्पों पर चर्चा की। साथ ही मरीजों ने भी अपने अनुभव साझा किए। एम्स के कार्डियोलाजी विभाग के प्रोफेसर डा. अंबुज राय ने कहा कि हृदय खराब होने के दो तिहाई मामलों का कारण हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक है।

YOU MAY ALSO LIKE

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

एक तिहाई लोग हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित
दिल्ली में हुए सर्वे में देखा है गया है कि करीब एक तिहाई लोग हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं। इसका इलाज आसान और दवाएं सस्ती होने के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में भी सिर्फ दस से 20 प्रतिशत मरीज ही अपना ब्लड प्रेशर नियंत्रित रख पाते हैं। एक तिहाई मरीजों को मालूम ही नहीं होता कि उन्हें ब्लड प्रेशर है। कुछ लोग जानकारी होने के बावजूद दवा ठीक से नहीं लेते। देश में करीब 30 करोड़ लोगों को ब्लड प्रेशर की बीमारी है। इसमें करीब 24 करोड़ लोग ब्लड प्रेशर को नियंत्रित नहीं रखते। हार्ट अटैक होने पर यदि जल्द इलाज न हो तो हृदय की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। यदि लोग अपना ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखें और हार्ट अटैक के मरीजों का जल्द इलाज हो तो हृदय खराब होने की बीमारी बहुत कम हो जाएगी।

जीवनशैली में सुधार जरूरी
सहायक प्रोफेसर डा. सतवीर यादव ने कहा कि दवा के साथ-साथ मरीजों को जीवनशैली में सुधार और नियमित व्यायाम भी करना जरूरी होता है।
कार्डियोलाजी विभाग के प्रोफेसर डा. संदीप सेठ ने कहा कि हृदय खराब होने की बीमारी से पीड़ित पांच प्रतिशत मरीजों को ही महंगे इंप्लांट या हृदय प्रत्यारोपण की जरूरत पड़ती है। बाकी मरीज दवाओं से भी लंबे समय तक ठीक रहते हैं। कार्यक्रम में पहुंचे एक व्यक्ति ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनकी पत्नी को यह बीमारी है।

वर्ष 2018 से उनका इलाज चल रहा है। जब वह एम्स में भर्ती हुई थीं तब उनका हृदय 23 प्रतिशत काम कर पा रहा था। नियमित दवाओं की बदौलत अब हृदय की कार्यक्षमता बढ़कर 41 प्रतिशत हो गई है। एक महिला ने बताया कि उन्हें 29 वर्ष की उम्र में हृदय कमजोर होने की बीमारी सामने आई थी। उस समय इलाज के विकल्प सीमित थे लेकिन एम्स में इलाज शुरू हुआ। अब आठ वर्ष हो चुके हैं। अब वह अपना सारा काम खुद करती हैं। साथ में नौकरी भी करती हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation