• Latest
  • Trending
DMRC's 'Chetna' will answer all your questions.

डीएमआरसी की ‘चेतना’ से मिलेगा आपके हर सवाल का जवाब

August 23, 2024
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

डीएमआरसी की ‘चेतना’ से मिलेगा आपके हर सवाल का जवाब

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 23, 2024
in दृष्टिकोण
0
DMRC's 'Chetna' will answer all your questions.
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए अब आपको डीएमआरसी की ऑफिशल वेबसाइट के अलग-अलग सेक्शंस को नहीं खंगालना पड़ेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करते हुए डीएम आरसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नया एआई बेस्ड चैट बोट तैयार करवाया है, जिसे ‘चेतना’ नाम दिया गया है। अभी डीएमआरसी की वेबसाइट पर इसके बीटा वर्जन का ट्रायल किया जा रहा है। जल्द ही इसे पूरी तरह से लॉन्च किया जाएगा। उसके बाद यह चैट बोट वेबसाइट के साथ-साथ दिल्ली मेट्रो के एप पर भी उपलब्ध होगा।

प्राइवेट कंपनी का सहयोग
डीएमआरसी ने आईआरसीटीसी और एआई के जरिए सॉफ्टवेयर डेवलप करने वाली एक प्राइवेट कंपनी के सहयोग से यह चैट बोट बनवाया है। यह आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध चैट बोट ‘दिशा’ की तरह ही काम करेगा और यात्रियों को दिल्ली मेट्रो के संबंध में अधिकतम जानकारियां उपलब्ध कराएगा।

YOU MAY ALSO LIKE

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

चैट बोट से ही बुक कर सकते हैं टिकट
डीएमआरसी की वेबसाइट ओपन करते ही राइट कॉर्नर में यह चैट बोट नजर आएगा, जिस पर दिल्ली मेट्रो की मस्कट ‘मैत्री’ (नीले रंग की ड्रेस में हाथ जोड़कर अभिवादन करती लड़की) की तस्वीर लगी होगी। इस पर क्लिक करते ही आप अलग-अलग जानकारियां लेने के लिए ऑनलाइन चैट शुरू कर सकते हैं। यह चैट बोट हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में काम करेगा। इतना ही नहीं, अगर कोई लिखने की स्थिति में नहीं है तो स्पीकर ऑन करके बोलकर भी चैट कर सकता है। इसके जरिए मेट्रो में यात्रा का ऑनलाइन टिकट भी बुक कराया जा सकता है।

प्लेटफॉर्मों का लिंक
इसके लिए चैट बॉक्स में वाट्सएप, पेटीएम, वन दिल्ली एप समेत अन्य प्लेटफॉर्मों का लिंक दिया गया है। चैट बॉक्स में नीचे की तरफ दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आप सीधे आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर भी पहुंच सकते हैं और ट्रेन का टिकट भी बुक करा सकते हैं।

मेट्रो से जुड़ी सभी जानकारी देगा चैट बोट
इस चैट बोट के जरिए यात्री किसी भी लाइन पर पहली और आखिरी मेट्रो ट्रेन की टाइमिंग, दो मेट्रो स्टेशनों के बीच का किराया, विभिन्न मेट्रो लाइनों पर मेट्रो सर्विस का स्टेटस, जर्नी प्लानर और मेट्रो स्टेशनों की डीटेल्स भी हासिल कर सकते हैं। डीएमआरसी के हेल्पलाइन नंबरों के अलावा स्टेशनों के हेल्पलाइन नंबर भी इसी चैट बोट के जरिए हासिल किए जा सकते हैं। डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि आईआरसीटीसी के साथ किए गए हालिया समझौते के तहत ये चैट बोट डेवलप किया गया है, जो ट्रेन और मेट्रो, दोनों के यात्रियों के लिए लाभदायक साबित होगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation