• Latest
  • Trending
Ram temple

दर्शन कॉरिडोर से श्रद्धालु कर सकेंगे रामलला की परिक्रमा

August 17, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दर्शन कॉरिडोर से श्रद्धालु कर सकेंगे रामलला की परिक्रमा

- कॉरिडोर में 6 देवी-देवताओं के मंदिर के निर्माण में भी तेजी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 17, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Ram temple
ब्लिट्ज ब्यूरो

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की एक और मुराद जल्द पूरी होगी। यहां आने वाले श्रद्धालु रामलला के दर्शन के साथ ही गर्भगृह की परिक्रमा भी पूरी कर सकेंगे। इसके लिए 800 मीटर लंबा दर्शन कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इस कॉरिडोर की चौड़ाई 14 मीटर होगी। राम मंदिर का निर्माण कर रही संस्था एलएंडटी को कहा गया है कि दर्शन कॉरिडोर का निर्माण भी तेजी से किया जाए।

मजदूरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश
मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कंपनी को मजदूरों की संख्या बढ़ाकर मंदिर का निर्माण हर हाल में दिसंबर 2024 तक पूरा करने को कहा है। परकोटा के बेसमेंट का निर्माण पूरा हो गया है। इसी के साथ इस पर बनने वाले दर्शन कॉरिडोर का निर्माण भी शुरू हो गया है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

गर्भगृह की परिक्रमा की अभी कोई व्यवस्था नहीं
दर्शन कॉरिडोर का निर्माण पूरा होने पर श्रद्धालु रामलला के चारों तरफ की परिक्रमा कर सकेंगे। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि इस समय श्रद्धालु रामलला के केवल दर्शन कर रहे हैं। गर्भगृह की परिक्रमा की कोई व्यवस्था नहीं है। परकोटा के निर्माण के बाद लोग पूरे मंदिर के भवन की परिक्रमा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस कॉरिडोर में 6 देवी-देवताओं के मंदिर के निर्माण में भी तेजी से काम चल रहा है।

प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालु
उन्होंने बताया कि अभी प्रतिदिन लगभग एक लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं।

क्या है परिक्रमा का महत्व?
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मंदिर में पूजा के बाद भगवान की परिक्रमा करने से ईश्वर की कृपा बनी रहती है और पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और भक्तों के दुख-संकट दूर करते हैं। मंदिर में परिक्रमा हमेशा घड़ी की सुई की दिशा में लगाई जाती है, जिसे मंत्रों के उच्चारण के साथ लगभग 3 बार में पूरा किया जाता है, जब भक्त ऐसा करते हैं तो उनका दाहिना भाग गर्भगृह के अंदर देवता की ओर होता है। परिक्रमा करने से सकारात्मक ऊर्जा शरीर में प्रवेश करती है। इस ऊर्जा को जब आप घर लेकर जाते हैं तो घर से नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है।

सावन मेले में बढ़ेगी बसों की संख्या
परिवहन निगम सावन झूला मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बसों की संख्या बढ़ाएगा। ये बसें अयोध्या से जुड़ने वाले विभिन्न मार्गों पर उतारी जाएंगी। मेला 19 अगस्त तक चलेगा।

एआरएम अयोध्या आदित्य प्रकाश ने बताया मेले के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। अस्थायी बस स्टेशन बालू घाट पर बनाया जाएगा। मेले में आसपास के जिलों से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना के मद्देनजर गोंडा, बहराइच, बस्ती, गोरखपुर, रायबरेली, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर सहित अन्य जिलों से भी बसों का संचालन किया जा सकता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation