• Latest
  • Trending
Delhi decked up to welcome G20 nations

जी20 राष्ट्रों के स्वागत के लिए सजी दिल्ली

September 1, 2023
employment

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 15, 2026
भारत-नासा का NISAR सैटेलाइट 30 जुलाई को होगा लॉन्च

धरती पर रहेगी पैनी नज़र: भारत-नासा का बड़ा रडार सैटेलाइट NISAR 30 जुलाई को उड़ेगा

July 15, 2026
जून में भारत की ईवी बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

अब हर 8 में से 1 गाड़ी इलेक्ट्रिक, जून में ईवी की रिकॉर्ड बिक्री

July 15, 2026
Market

हरे निशान में बंद हुआ बाज़ार, बैंक शेयरों ने संभाला; तेल की टेंशन बरकरार

July 15, 2026
भारत–ब्रिटेन CETA 15 जुलाई से लागू: निर्यातकों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

आज से बिना टैक्स ब्रिटेन जाएगा भारत का सामान, उधर निर्यात भी रिकॉर्ड पर

July 15, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 15, 2026
पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की राष्ट्र-निर्माण परियोजना

पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की राष्ट्र-निर्माण परियोजना

July 15, 2026
भारत के गगनयान मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम का प्रतीक, LVM3 रॉकेट

अगले क़दम की मंज़ूरी: गगनयान ने तीन अहम परीक्षण पार किए

July 15, 2026
Market

सतर्क शुरुआत के आसार: बाज़ार की चाल अब भी कच्चे तेल के हाथ

July 15, 2026
भारत–ब्रिटेन CETA 15 जुलाई से लागू: निर्यातकों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

आज से शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू

July 15, 2026
जल सुरक्षा ही भारत के विकास की सबसे बड़ी बुनियाद

वर्षामापी से परे: जल सुरक्षा ही भारत की असली, चुपचाप कसौटी क्यों है

July 14, 2026
मानसून

हल्की जुलाई: मानसून की रफ़्तार धीमी, खेत-खलिहान की नज़र आसमान पर

July 14, 2026
Friday, July 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जी20 राष्ट्रों के स्वागत के लिए सजी दिल्ली

अफ्रीकी संघ को पूर्ण सदस्यता देने का प्रस्ताव

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 1, 2023
in the blitz, जी20शिखर-सममेलन
0
Delhi decked up to welcome G20 nations
डॉ. सीमा द्विवेदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जी20 समकक्षों को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने अफ्रीकी संघ को जी20 के आगामी दिल्ली शिखर सम्मेलन में पूर्ण सदस्यता दिए जाने का प्रस्ताव रखा है। सूत्रों के अनुसार, भारत के जी20 प्रेसीडेंसी के हिस्से के रूप में, पीएम ने विशेष रूप से जी20 एजेंडे में अफ्रीकी देशों की प्राथमिकताओं को शामिल करने पर जोर दिया है।

इस कदम को जी20 के आगामी दिल्ली शिखर सम्मेलन से पहले एक महत्वपूर्ण पहलू के रूप में देखा जा सकता है। जी20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी इस साल भारत को मिली है जिसे बखूबी ढंग से भारत निभा रहा है। वहीं, सितंबर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा तैयारी दिल्ली पुलिस युद्धस्तर पर कर रही है। भारत पहली बार सम्मेलन की अध्यक्षता करने जा रहा है। दुनिया का सबसे ताकतवर आर्थिक समूह जी20 है।

YOU MAY ALSO LIKE

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

धरती पर रहेगी पैनी नज़र: भारत-नासा का बड़ा रडार सैटेलाइट NISAR 30 जुलाई को उड़ेगा

भारत एक दिसंबर 2022 से जी20 की अध्यक्षता संभाल रहा है। भारत की अध्यक्षता के दौरान एक साल के दौरान देश के 60 शहरों में कुल 200 से ज्यादा मीटिंग प्रस्तावित हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक ये किसी भी जी20 अध्यक्षता में सबसे व्यापक भौगोलिक विस्तार है।

अफ्रीका से सबसे ज्यादा भागीदारी
भारत लगातार ग्लोबल साउथ और विकासशील देशों की आवाज बना है। उनकी चिंताओं को भी दुनिया के सामने मजबूती से रख रहा है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में जनवरी में ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ’ शिखर सम्मेलन हुआ। इसमें 125 देशों ने भाग लिया, जिनमें 18 देश या सरकार के प्रमुख थे और बाकी मंत्री स्तर के प्रतिनिधि शामिल थे। भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीका से अब तक की सबसे ज्यादा भागीदारी हुई है।

जी20 बैठकों का ब्योरा
3-6 सितंबर : चौथी शेरपा बैठक
5-6 सितंबर : वित्त प्रतिनिधियों की बैठक
6 सितंबर : संयुक्त शेरपाओं और वित्त प्रतिनिधियों की बैठक
9-10 सितंबर : जी20 शिखर सम्मेलन में मंत्रिस्तरीय बैठकें
13-14 सितंबर : वाराणसी में चौथी सतत वित्त कार्य समूह की बैठक
14-16 सितंबर : वित्तीय समावेशन के लिए वैश्विक भागीदारी की चौथी बैठक मुंबई में
18-19 सितंबर : रायपुर में चौथी फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप की बैठक

दुनिया की नजर में भारत की जी20 अध्यक्षता
नई दिल्ली। भारत की जी20 अध्यक्षता को दुनियाभर के मीडिया संगठन एक विशेष फोकस के साथ देख रहे हैं। जर्मनी के समाचार पत्र पॉलिटिकों ने अपने ओपिनियन “भारत की जी20: अध्यक्षता के अवसर और चुनौतियां” में लिखा.. “मंच के आवरण को मानते हुए, नई दिल्ली के पास खंडित वैश्विक व्यवस्था से निपटने में अपनी ताकत और विश्वसनीयता का परीक्षण करने का एक अभूतपूर्व मौका है।” जी20 की उपयोगिता को समझाते हुए समाचार पत्र ने लिखा.. “इसका मुख्य उद्देश्य हमेशा सामूहिक कार्रवाई और दुनिया भर के प्रमुख विकसित देशों और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच समावेशी सहयोग के महत्व को पहचानना रहा है और एक अग्रणी बहुपक्षीय मंच के रूप में, यह भविष्य की वैश्विक आर्थिक वृद्धि और समृद्धि हासिल करने में एक रणनीतिक भूमिका रखता है। इसके सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत और दुनिया की दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

एक समाचार एजेंसी ने हरित ऊर्जा क्षेत्र को प्रदर्शित करने हुए अपने विशेष लेख : “भारत हरित हाइड्रोजन उद्योग के लिए 2 बिलियन डॉलर प्रोत्साहन की योजना बना रहा है” में विस्तार से भारत के हरित ऊर्जा मिशन की जानकारी दी। विश्व आर्थिक मंच ने अपने लेख “भारत के 2023 में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने की उम्मीद है” में बताया कि “इस महीने भारतीय केंद्रीय बैंक के एक सर्वेक्षण के अनुसार, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के 31 मार्च, 2024 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में 6फीसदी बढ़ने की उम्मीद है।”
ये हैं जी20 देश
अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।
मेडिकल सुविधाएं
जी20 सम्मेलन में शामिल होने वाले मेहमानों को एडवांस मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी। आपात स्थिति में मरीज को महज दस मिनट में अस्पताल पहुंचाया जाएगा।

सुरक्षा में ड्रोन डिटेक्टर
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जी20 सम्मेलन की सुरक्षा के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों को समन्वय बनाकर काम करने के सख्त आदेश दिए हैं। गृहमंत्रालय ने सुरक्षा एजेंसियों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर जारी किया है। इसके अलावा छोटे व स्लो मूविंग ड्रोन जैसी वस्तुओं को पकड़ने के लिए सम्मेलन के आयोजन स्थल पर पहली बार 14 रेडियो फ्रीक्वेंसी डिटेक्टर लगाए गए हैं, जबकि छह जगहों पर रडार सिस्टम लगाया जाएगा। कंट्रोल एरिया में 45 एंटी ड्रोन गन लगाई गई हैं। ये ड्रोन को कुछ ही सेकंड में खत्म कर देंगी।

महिला कमांडो भी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की उन 19 महिला कमांडो ने चार सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। यह महिला कमांडो अचूक निशानेबाज के रूप में जी20 शिखर बैठक में आने वाले मेहमानों को विशेष सुरक्षा प्रदान करेंगी। इन्हें शहर के प्रमुख स्थलों पर भी तैनात किया जाएगा।

मेहमान नवाजी के लिए तैयार मेट्रो
नई दिल्ली। शिखर सम्मेलन के दौरान भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए दिल्ली मेट्रो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। डीएमआरसी ने कई मेट्रो स्टेशनों की शोभा बढ़ाई है। पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी दिल्ली मेट्रो एक बार फिर देश का नाम रोशन करने को तैयार है। डीएमआरसी ने दिल्ली में 20 मेट्रो स्टेशनों को सूचीबद्ध किया है। जिन मेट्रो स्टेशनों पर विदेशी मेहमानों की उम्मीद है, वहां विशेष सावधानी बरती गई है।
नई दिल्ली। शिखर सम्मेलन के दौरान भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए दिल्ली मेट्रो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। डीएमआरसी ने कई मेट्रो स्टेशनों की शोभा बढ़ाई है। पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी दिल्ली मेट्रो एक बार फिर देश का नाम रोशन करने को तैयार है। डीएमआरसी ने दिल्ली में 20 मेट्रो स्टेशनों को सूचीबद्ध किया है। जिन मेट्रो स्टेशनों पर विदेशी मेहमानों की उम्मीद है, वहां विशेष सावधानी बरती गई है।

putinपुितन का संदेश
मुझे उम्मीद है भारत की जी20 की अध्यक्षता न सिर्फ भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी बल्िक एशिया और पूरी दुनिया में सुरक्षा और स्थिरता लाने में कार्य करेगी। पुतिन- रूसी राष्ट्रपति
bidenभारत की अध्यक्षता में जलवायु परिवर्तन, महामारी, संघर्ष जैसी वैश्विक चुनौतियाें से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर भी जोर दिया जा रहा है। – जो बाइडन, यूएस राष्ट्रपति
– 1999 में बना जी20 पहली समिट बर्लिन में
– 2022 में इंडोनेशिया के बाली में हुई थी 17वीं समिट
– 18वीं समिट नई दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में 9, 10 सितंबर 2023 को होगी
– 66 प्रतिशत जनसंख्या का प्रतिनिधित्व
– भारत की अध्यक्षता के तहत अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की मजबूती एक बार फिर केंद्र में हैं
– 2024 की समिट ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में होगी
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation