• Latest
  • Trending
Delhi covered with a blanket of pollution

दिल्ली प्रदूषण के चादर से ढकी

November 10, 2023
भारत-जापान स्टार्टअप और डीप टेक 2026

अब भारत सस्ता नहीं, हुनर बेच रहा है

August 30, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

सप्ताह की समीक्षा

August 30, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ पंजीकरण, 54.28% महिलाएँ

हर दिन पौने दो लाख नाम

August 30, 2026
CAG Railway Audit Report 2026: ₹1,130.92 Crore की 26 टिप्पणियाँ

छब्बीस टिप्पणियाँ, ग्यारह सौ करोड़

August 30, 2026
farmer

बानवे प्रतिशत खेत अब भी बाहर

August 30, 2026
जल जीवन मिशन, ई-श्रम, सूक्ष्म सिंचाई और रेलवे अपडेट

छात्र जाएँगे गाँव के नल तक

August 30, 2026
प्रधानमंत्री जन धन योजना 2026

हर दिन बहत्तर करोड़ रुपये की बचत

August 29, 2026
CAG रिपोर्ट 17 वैज्ञानिक अनुसंधान कोष 3490 करोड़

वह कोष जो बढ़ता ही रहा

August 29, 2026
nuclear

लक्ष्य सौ, असली आँकड़ा चार

August 29, 2026
daily-news

भारत की ताजा खबरें 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Sarbananda-Sonowal

फाइबर पहुँचा, पर चला एक तिहाई में

August 28, 2026
पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

गाय के पेट से निकला एक एंजाइम

August 28, 2026
Sunday, August 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दिल्ली प्रदूषण के चादर से ढकी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 10, 2023
in राष्ट्रीय
0
Delhi covered with a blanket of pollution
डॉ. सीमा द्विवेदी

नई दिल्ली। दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। स्विस ग्रुप आईक्यू एयर के रियल टाइम डेटा के मुताबिक, रविवार सुबह 11:45 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 701 दर्ज किया गया। वहीं, सुबह 7.30 बजे यह 483 था। वर्ल्ड एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के तीन शहर शामिल हैं। इनमें दिल्ली टॉप पर है, जबकि कोलकाता ( एक्यूआई 206) तीसरे और मुंबई (एक्यूआई 162) पांचवें नंबर पर है। पाकिस्तान का लाहौर शहर दूसरे नंबर पर है।

दिल्ली में पिछले कई दिनों से हवा जहरीली बनी हुई है। दिल्ली सरकार ने प्राइमरी स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद करने का आदेश दिया है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री ने एक्स पर बताया कि 6-12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए भी ऑनलाइन क्लास करने पर विचार हो रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी पर अमेरिका से मुहर

‘दिमागी नक्सल’ पर सियासत: विपक्ष की छटपटाहट या ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’

दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल के डॉक्टर नीरज गुप्ता ने कहा कि प्रदूषण का सबसे ज्यादा खतरा प्रेग्नेंट महिलाओं और बच्चों में होता है। खराब एयर क्वालिटी प्रेग्नेंट महिलाओं के पेट में पल रहे बच्चे को भी नुकसान पहुंचाती है।

प्रदूषण से स्किन और दिल से जुड़ी बीमारियों होने का खतरा रहता है। इसके अलावा डायबिटीज, अल्जाइमर और लगातार सिरदर्द हो सकता है। एक्यूआई बढ़ने का असर रेस्पिरेटरी सिस्टम पर भी पड़ता है। जैसे-जैसे एक्यूआई बढ़ता है, छोटे बच्चों के दिमागी विकास पर बुरा असर पड़ता है। उनकी मानसिक शक्ति कम होने लगती है।

एयर क्वालिटी को लेकर गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल के डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि 400-500 एक्यूआई वाली हवा 25-30 सिगरेट के धुएं के बराबर है। इसका असर सभी एज ग्रुप के लोगों पर समान रूप से पड़ता है। दिल्ली में प्रदूषण पर अपोलो हॉस्पिटल के डॉ. निखिल मोदी ने लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली की हवा और खराब होगी।

दिल्ली सरकार ने केंद्र से 5 राज्यों के साथ इमरजेंसी मीटिंग की मांग की इधर, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्र को लैटर लिखा। उन्होंने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पांच राज्यों (दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा) के पर्यावरण मंत्रियों के साथ इमरजेंसी मीटिंग करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में कमीशन ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के नियमों का उल्लंघन हो रहा है।

दिल्ली में ग्रैप-4 लागू, निर्माण-तोड़फोड़ पर रोक
हवा की क्वालिटी खराब होने पर कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) की फोर्थ स्टेज को लागू कर दिया। दिल्ली में निर्माण-तोड़फोड़ और रेस्टोरेंट में कोयले के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल चार पहिया वाहनों के इस्तेमाल पर सरकार ने 20 हजार रुपए चालान काटने का निर्देश दिया है।

आ रहीं ये समस्याएं
– आंखों में जलन
– नाक में जलन
– गले में जलन, सूखापन और खांसी
– सांस लेते समय सीटी की आवाज आना
– सांस लेने में दिक्कत
– बदन दर्द
– बुखार
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation