• Latest
  • Trending
CM Yogi's 'third eye' will now keep an eye on officers

अब अफसरों पर नजर रखेगी सीएम योगी की ‘तीसरी आंख’

August 18, 2023
प्याज बफर स्टॉक की नपी-तुली निकासी, दाम पर सरकार की नजर

नपी-तुली मात्रा में निकाला जा रहा हैप्याज का सफर स्टाक

September 5, 2026
भारत की आर्थिक और कारोबारी गतिविधियाँ अगस्त 2026

जापान की जेसीआर ने बढ़ाई भारत की क्रेडिट रेटिंग, A− हुई

September 5, 2026
vikram

भारत की अंतरिक्ष में नई छलांग, इसरो ने भेजा पहरेदार

September 5, 2026
भारत की GDP वृद्धि 7.8%: खेती, वाहन, रेलवे और निवेश के आंकड़े

तिपहिया, ट्रेन और खेत: तिमाही का असली हिसाब

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर CAG रिपोर्ट: 10 साल के कामकाज में बड़ी कमियां

September 3, 2026
daily-news

आईसीएमआर की तीन जाँच तकनीकें उद्योग के लिए

September 3, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन पर सीएजी की रिपोर्ट

September 3, 2026
daily-news

भारत के विभिन्न राज्यों की महत्वपूर्ण खबरें

September 2, 2026
हरित भारत मिशन CAG रिपोर्ट 2026

हरित भारत मिशन का दस साल का हिसाब

August 31, 2026
पराली से बायो-बाइंडर तकनीक

पराली जो अब सड़क बनेगी

August 31, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

August 31, 2026
daily-news

भारत-उज़्बेकिस्तान सहयोग: शिक्षा, दवा, कृषि, योग और खेल में नई साझेदारी

August 31, 2026
Saturday, September 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब अफसरों पर नजर रखेगी सीएम योगी की ‘तीसरी आंख’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 18, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
CM Yogi's 'third eye' will now keep an eye on officers
संजय द्विवेदी

लखनऊ। सरकार की समस्त परियोजनाओं में विभिन्न स्तर के अधिकारियों के मूल्यांकन के लिए यूपी सीएम कार्यालय में शुरू हुआ अनोखा कमांड सेंटर और एकीकृत सीएम डैशबोर्ड। अब सीएम योगी की सीधी निगरानी में आ गए हैं सरकार के 59 विभाग और 588 योजनाएं।
वर्ष 2017 में राजधानी लखनऊ में सत्ता का केंद्र विधानभवन के पीछे से हटकर सामने आ गया था। यह वह समय था जब लाल बहादुर शास्त्री एनेक्सी भवन के पांचवें तल से मुख्यमंत्री कार्यालय लोकभवन के पांचवें तल पर पहुंचा था। पिछले छह साल के दौरान यहां सन्नाटा ही पसरा रहा। अब मुख्यमंत्री का यह कार्यालय अपने नए कलेवर के साथ सामने आया है। लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के सामने मुख्य गेट से भीतर प्रवेश करते ही दाहिनी ओर लगी वीआईपी लिफ्ट सीधे पांचवें तल पर रुकती हैं। लिफ्ट खुलते ही सामने लगा सीएम कमांड सेंटर का बोर्ड पुराने मुख्यमंत्री कार्यालय की नई पहचान बताता है।

हाईटेक काॅल सेंटर
यह सीएम कमांड सेंटर का हाईटेक कॉल सेंटर है। क्या दस मिनट में आपके पास एंबुलेंस पहुंच गई थी जैसा कि कंप्यूटर में दर्ज डेटा बता रहा है? एक ऑपरेटर ने फोन पर मौजूद लाभार्थी से पूछा। लाभार्थी के उत्तर को कंप्यूटर में दर्ज किया और आगे बढ़ा दिया। इस तरह दस सीटों वाले इस कॉल सेंटर के सभी ऑपरेटर पूरी तन्मयता के साथ ‘ह्यूमन इंटेलिजेंस’ के जरिए सरकारी कार्यप्रणाली पर फीडबैक लेने में व्यस्त दिखाई देते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

दीवार वीडियो वॉल में तब्दील
लिफ्ट से बाहर आते ही दाहिनी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यालय है। मुख्यमंत्री योगी की कुर्सी के ठीक सामने की दीवार एक बड़ी स्क्रीन के साथ वीडियो वॉल में तब्दील हो गई है। यहां मुख्यमंत्री किसी भी विभाग के अधिकारियों के साथ न केवल वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं बल्कि सीएम डैशबोर्ड के जरिए चुटकियों में विभाग या अन्य किसी भी योजना की प्रगति की समीक्षा भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सबसे ज्यादा दिक्कतें उचित डेटा कलेक्शन न होने की वजह से विकास कार्यों की असलियत पता करने में आ रही थी।

सीएम का था आदेश
पिछले वर्ष दोबारा यूपी के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ ने नियोजन विभाग को विकास योजनाओं से जुड़े ‘वास्तविक’ आंकड़ों को दर्ज करने का एक सिस्टम तैयार करने का निर्देश दिया था। यही तंत्र अब रियल टाइम मॉनिटरिंग से जुड़े ‘मुख्यमंत्री कमांड सेंटर और सीएम डैशबोर्ड’ के रूप में सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कमांड सेंटर और डैशबोर्ड का लोकार्पण करके मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस कमिशनर, पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारियों और योजनाओं को ‘तीसरी आंख’ के दायरे में ला दिया। प्रदेश के 59 विभागों की 588 योजनाएं सीएम डैश बोर्ड से जुड़ चुकी हैं और 51 अन्य योजनाओं को जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। इस तरह कुल 639 योजनाएं मुख्यमंत्री कमांड सेंटर और डैशबोर्ड से जुड़ जाएंगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation