• Latest
  • Trending
Carcinogenic chemical found not only in spices, but also in dry fruits and seeds

सिर्फ मसाले ही नहीं, ड्राई फ्रूट्स व सीड्स में भी मिला कैंसरकारक केमिकल

May 24, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सिर्फ मसाले ही नहीं, ड्राई फ्रूट्स व सीड्स में भी मिला कैंसरकारक केमिकल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 24, 2024
in the blitz
0
Carcinogenic chemical found not only in spices, but also in dry fruits and seeds
ब्लिट्ज ब्यूरो

भारत से एक्सपोर्ट किए जाने वाले मसालों में कैंसर पैदा करने वाले केमिकल्स की मौजूदगी को लेकर हंगामा अभी थमा नहीं था कि अब ऐसा बताया जा रहा है कि भारत से एक्सपोर्ट किए जाने वाले कई फूड प्रोडक्ट्स में कैंसरकारी केमिकल की मौजूदगी की जानकारी सामने आई है।

एक प्रमुख अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित समाचार के मुताबिक यूरोपियन फूड सेफ्टी अथॉरिटी को सितंबर 2020 से अप्रैल 2024 तक ऐसी 527 खाने की चीजों में कैंसरकारक केमिकल मिला है जो भारत से जुड़ी हैं। इनमें 332 चीजें ऐसी हैं जो भारत में बनी हैं। इस केमिकल का नाम वही है जो एवरेस्ट और एमडीएच के मसालों में मिला था यानी एथिलीन ऑक्साइड। जिन चीजों में एथिलीन ऑक्साइड मिला है, उनमें ड्राई फ्रूट्स और सीड्स पहले नंबर पर हैं। ड्राई फ्रूट्स और सीड्स से जुड़ी 313 चीजों में यह केमिकल पाया गया।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

एथिलीन ऑक्साइड है क्या
दरअसल एथिलीन ऑक्साइड एक कीटनाशक है जिसका इस्तेमाल खेती में कीटों को मारने में किया जाता है। साथ ही यह स्टरलाइजिंग एजेंट के रूप में भी काम करता है। खाने-पीने की चीजों में मिलाने के लिए इसे बैन किया गया है लेकिन मसालों में इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में कर सकते हैं। एथिलीन ऑक्साइड के ज्यादा सेवन से पेट और स्तन कैंसर होने का खतरा रहता है। अगर लंबे समय तक एथिलीन ऑक्साइड किसी भी रूप में खाया जाए तो इससे पेट में इन्फेक्शन, पेट का कैंसर और अन्य बीमारियां होने का खतरा कई गुना बढ़ सकता है।

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर एफएसएसएआई से जवाब मांगा है | एक अर्जी में यह कहा गया है कि खाने और फूड आइटम्स में कीटनाशक और अन्य केमिकल का काफी ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है । याचिका में कहा गया है कि दालें, अनाज और अन्य आइटम्स पर रंग किया जा रहा है । इस कारण देश भर में बड़ी संख्या में लोगों की जान जा रही है या फिर वो गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं ।

सौ बात की एक बात यह है कि आज के समय में कुछ भी शुद्ध नहीं रह गया है | बाजारों में जो प्रोडक्ट्स ‘शुद्ध’ केटेगरी के तहत बेचे जाते है, उनमें भी शरीर को नुकसान पहुंचने वाले कुछ न कुछ रसायन रहते ही हैं, आज के समय में जरूरी है कि हम अपने खान पान पर विशेष ध्यान रखें।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation