• Latest
  • Trending
उभरते खतरों से निपटने के लिए सेना तैयार रहे : मोदी

उभरते खतरों से निपटने के लिए सेना तैयार रहे : मोदी

April 7, 2023
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
ev-charging

सड़क पर रिकॉर्ड महीना: जून में ईवी बिक्री नई ऊंचाई पर

July 23, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

हरारे में युवा ब्रिगेड: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

पहले सुरक्षा, फिर सितारे: गगनयान उड़ान की ओर क़दम-दर-क़दम

July 23, 2026
Market

लगातार चौथे दिन गिरावट: छह हफ़्ते के ऊंचे स्तर के पास तेल ने माहौल तय किया

July 23, 2026
medicine

दुनिया की फार्मेसी और वह “बारीक अक्षरों” वाली शर्त

July 23, 2026
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

मानसून की मेहरबानी से आगे: जल सुरक्षा की लंबी राह

July 23, 2026
Zimbabwe

युवा टीम, नई शुरुआत: भारत का ज़िम्बाब्वे में आगाज़ आज

July 23, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: तेल और टैरिफ़ की घड़ी के बीच बाज़ार सतर्क

July 23, 2026
export

आख़िरी एक फ़ीसदी: 24 जुलाई की घड़ी के बीच भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

सात उड़ानों का साल: इसरो का अब तक का सबसे व्यस्त वर्ष

July 23, 2026
हिमालय में सुरक्षित विकास ही भविष्य का रास्ता

नाज़ुक हिमालय में निर्माण: ऐसा विकास जो पहाड़ का सम्मान करे

July 22, 2026
Friday, July 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

उभरते खतरों से निपटने के लिए सेना तैयार रहे : मोदी

वार्षिक सम्मेलन में विविध रणनीतिक, आधारभूत मुद्दों पर चर्चा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 7, 2023
in संयुक्त कमांडर सम्मेलन
0
उभरते खतरों से निपटने के लिए सेना तैयार रहे : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं के शीर्ष कमांडरों के शिखर सम्मेलन में भारत के समक्ष सुरक्षा चुनौतियों और उनसे निपटने के लिए सशस्त्र बलों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। माना जाता है कि चीन से सटी सीमा पर भारत की सुरक्षा चुनौतियां और पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद से निपटने के तरीके उन प्रमुख मुद्दों में शामिल थे, जिन पर वार्षिक संयुक्त कमांडर सम्मेलन में चर्चा हुई। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के तीनों अंगों से नए और उभरते खतरों से निपटने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि सशस्त्र बलों को आवश्यक हथियारों और प्रौद्योगिकियों से लैस करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

सशस्त्र बलों को अत्याधुनिक हथियार, प्रौद्योगिकी से लैस किया जा रहा

पीएम के बयान का संदर्भ
पीएम का यह बयान रक्षा मंत्रालय के एक बड़ी डिफेंस डील साइन करने के एक दिन बाद आया। गौरतलब है कि स्वदेशी सैन्य हार्डवेयर के साथ सशस्त्र बलों की क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए 32,100 करोड़ रुपए का करार किया गया है।

YOU MAY ALSO LIKE

गहन मंथन के साथ इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड का खाका तैयार

डीआरडीओ और तीनों सेनाओं के इनोवेशन से भी रूबरू हुए पीएम

पीएम मोदी ने राष्ट्र निर्माण में तीनों सेनाओं की भूमिका और अन्य देशों को मानवीय मदद करने के लिए सशस्त्र बलों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि है यह सम्मेलन ऐसे समय में हुआ है जब भारत और चीन में करीब 3 साल से सीमा विवाद लगातार बढ़ रहा है।

बढ़ता भारत-चीन विवाद
गलवान घाटी, पैंगोंग त्सो, गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स के उदाहरण सामने हैं। हालांकि, भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच अब तक 17 दौर की बातचीत हो चुकी है, दौलत बेग ओल्डी सेक्टर के देपसांग और डेमचोक सेक्टर के चारडिंग नाला जंक्शन की समस्याएं अभी भी बातचीत की मेज पर हैं।

सम्मेलन का दायरा बढ़ाया गया
पिछले संयुक्त कमांडर सम्मेलन से हटकर इस साल के सम्मेलन के दायरे का विस्तार किया गया था। इसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के हर कमांड से सैनिकों की भागीदारी के साथ कुछ इंटरेक्टिव सेशन आयोजित किए गए थे जिनमें ट्राई-सर्विसेज अंडमान और निकोबार कमांड भी शामिल थी।

तीनों सेनाओं में एकीकरण
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस बार का सम्मेलन विशेष था, जहां विभिन्न रणनीति, तकनीकों और प्रक्रियाओं में बदलाव और तीनों सेनाओं के बीच अधिक एकीकरण के लिए आगे बढ़ने जैसे समकालीन मुद्दों पर विभिन्न फील्ड इकाइयों से जानकारी मांगी गयी थी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation