• Latest
  • Trending
Armenian soldiers seen wearing Indian helmets

भारतीय हेलमेट लगाए दिखे आर्मेनियाई सैनिक

July 26, 2024
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारतीय हेलमेट लगाए दिखे आर्मेनियाई सैनिक

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 26, 2024
in नया-भारत
0
Armenian soldiers seen wearing Indian helmets
ब्लिट्ज ब्यूरो

येरेवन। आर्मेनियाई सैनिकों को अमेरिका के साथ चल रहे संयुक्त अभ्यास के दौरान भारत निर्मित हेलमेट माउंटेड थर्मल इमेजिंग मोनोकुलर पहने देखा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में आर्मेनियाई सैनिकों को बेंगलुरु स्थित फर्म टोनबो इमेजिंग के बनाए गए थर्मल इमेजिंग मोनोकुलर पहने हुए दिखाया गया है। ये साइट्स उन कई रक्षा-संबंधी उपकरणों में से हैं जिन्हें आर्मेनिया ने अजरबैजान के साथ युद्ध में हारने के बाद अपनी सेना को मजबूत करने के लिए भारत से खरीदा है।

भारतीय सेना की आपातकालीन खरीद
संयोग से, भारतीय सेना ने भी 2021 में चीन के साथ तनाव के बीच आपातकालीन खरीद के हिस्से के रूप में टोनबो इमेजिंग से कई अन्य के अलावा ये साइट्स भी खरीदी थीं।

YOU MAY ALSO LIKE

तेजस के लिए अमेरिका ने इंजन देने में देरी की तो डीआरडीओ ने पलट दी बाजी

फ्रांस ने 114 राफेल की डील के लिए भेजा प्रपोजल, भारत में ही बनेंगे 94 विमान

कई देशों की स्पेशल फोर्सेज करती हैं इस्तेमाल
एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के अलावा इजरायल और फ्रांस सहित कई देशों की स्पेशल फोर्सेज भारत की इसी कंपनी के उत्पादों का उपयोग करती हैं। 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान भारतीय सेना की स्पेशल फोर्सेज के जवानों ने इसी फर्म से खरीदे गए थर्मल साइट्स का इस्तेमाल किया था।

एक दशक पहले पता लगा था भारतीय बलों को
एक दशक पहले नाटो के साथ संयुक्त अभ्यास के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों को इस कंपनी के उत्पादों के बारे में पता चला था। तब अमेरिकी सेना ऐसे हथियारों का इस्तेमाल कर रही थी जिनमें टोनबो सिस्टम के साइट्स लगे हुए थे। उस वक्त सेना को एहसास हुआ कि भारत में भी ऐसे उपकरण बनाने वाली कंपनियां मौजूद हैं।

भारत से जमकर हथियार खरीद रहा आर्मेनिया
आर्मेनिया पिछले कुछ साल में भारत का सबसे बड़ा हथियार खरीदार देश बनकर उभरा है। उसने भारत से आर्टिलरी गन सिस्टम और पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर से लेकर छोटे हथियार और गोला-बारूद और फ़्यूज की खरीद की है।
आर्मेनिया भारत की सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों से खरीद कर रहा है।

भारतीय हथियार निर्यात में जबरदस्त इजाफा
भारतीय रक्षा निर्यात वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 21,083 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया है, जिसमें खेप पड़ोस और उससे आगे के 85 से अधिक देशों तक पहुंची है। आर्मेनिया ने 2022 से भारत से हथियारों की खरीद शुरू की थी। इस पूर्व सोवियत गणराज्य ने 2020 में भारत से चार स्वदेशी हथियार लोकेटिंग रडार खरीदे थे। आर्मेनिया ने पिनाका रॉकेट सिस्टम खरीदा और तब से उसने भारत में अपने बलों को प्रशिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करने के अलावा कई अन्य उपकरण खरीदे हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation