• Latest
  • Trending
Air pollution is making children mentally weak

बच्चों को दिमागी तौर पर कमजोर बना रहा वायु प्रदूषण

May 3, 2024
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बच्चों को दिमागी तौर पर कमजोर बना रहा वायु प्रदूषण

- नाइट्रोजन डाइऑक्साइड से मस्तिष्क के विकास पर नकारात्मक प्रभाव

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 3, 2024
in दृष्टिकोण
0
Air pollution is making children mentally weak
डॉ. सीमा द्विवेदी

नई दिल्ली। वायु प्रदूषण बच्चों को दिमागी तौर पर कमजोर बना रहा है। उनकी बौद्धिक क्षमता पर असर पड़ रहा है और एकाग्रता प्रभावित हो रही है। बार्सिलोना इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ से जुड़े शोधकर्ताओं के अध्ययन से पता चला है कि जीवन के शुरुआती दो वर्षों में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (एनओ2) का संपर्क बच्चों में ध्यान लगाने की क्षमता को प्रभावित करता है। एनओ 2 प्रदूषण का एक महत्वपूर्ण घटक है, जो परिवहन यानी कारों और ट्रकों से होने वाले प्रदूषण से आता है। अध्ययन के नतीजे जर्नल एनवायरनमेंट इंटरनेशनल में प्रकाशित हुए हैं।

1,703 महिलाओं और बच्चों से जुटाई जानकारी
अध्ययन स्पेन के चार क्षेत्रों में 1,703 महिलाओं और उनके बच्चों के बारे में प्राप्त जानकारी पर आधारित है। शोधकर्ताओं ने पता लगाया कि ये बच्चे कितनी एनओ 2 के संपर्क में कितने समय तक रहे और उसका उनके जीवन पर कितना असर देखने को मिला

YOU MAY ALSO LIKE

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

लड़कों पर ज्यादा असर
शोधकर्ताओं के अनुसार, एनओ 2 के संपर्क में आए बच्चों के लिए आगे चलकर चार से आठ वर्ष की आयु में ध्यान लगाना कठिन हो सकता है।
यह प्रभाव लड़कों पर अधिक पड़ता है। शोधकर्ताओं का कहना है, चूंकि लड़कों का मस्तिष्क धीरे-धीरे परिपक्व होता है इसलिए वे उन्हें प्रदूषण के प्रति कहीं ज्यादा असुरक्षित बनाता है। एक अन्य अध्ययन में बताया गया है कि प्रदूषित हवा से सोचने-समझने में दिक्क तें आने लगती हैं।

वैश्विक स्तर पर बड़ी समस्या
वैश्विक स्तर पर वायु प्रदूषण आज बड़ी समस्या बन चुका है। इसकी पुष्टि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से जारी आंकड़े भी करते हैं। दुनिया की 99 फीसदी आबादी ऐसी हवा में सांस लेने को मजबूर है, जहां वायु प्रदूषण का स्तर डब्ल्यूएचओ के तय मानकों से कहीं ज्यादा है।

भारत में स्थिति ज्यादा गंभीर
भारत जैसे देशों में तो यह समस्या ज्यादा गंभीर रूप धारण कर चुकी है। देश की अधिकतर आबादी ऐसी हवा में सांस लेने को मजबूर है जो सुरक्षित नहीं कही जा सकती। आंकड़ों के मुताबिक देश की 67 फीसदी से अधिक आबादी ऐसी हवा में सांस लेने को मजबूर है, जहां प्रदूषण का स्तर भारत के राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानक (40 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) से ज्यादा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation