• Latest
  • Trending
After BrahMos, now indigenous Akash air defense system shows strength

ब्रह्मोस के बाद अब स्वदेशी आकाश एयर डिफेंस सिस्टम ने दिखाई ताकत

August 23, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ब्रह्मोस के बाद अब स्वदेशी आकाश एयर डिफेंस सिस्टम ने दिखाई ताकत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 23, 2024
in the blitz
0
After BrahMos, now indigenous Akash air defense system shows strength
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। रक्षा क्षेत्र में ‘मेड इन इंडिया’ के सपने को साकार कर रहे डीआरडीओ की ब्रह्मोस मिसाइल को हाल ही में फिलीपींस ने खरीदा था। अब ब्राजील भारत के आकाश एयर डिफेंस सिस्टम को खरीदने की इच्छा जता रहा है। कुछ दिन पहले ही ब्राजीली सैन्य अधिकारियों ने भारत के इस डिफेंस सिस्टम की ताकत को देखा है।

आकाश मिसाइल सिस्टम भारत का अपना एक तरह का आयरन ड्रोम सिस्टम है। इसमें एक ही मिसाइल सिस्टम से चार टारगेट ध्वस्त करने की क्षमता है। डीआरडीओ अब इसकी ताकत को और बढ़ाने जा रहा है। अब भारत के इस सिस्टम पर ब्राजील रुचि दिखा रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत के आकाश एयर डिफेंस सिस्टम की ताकत की बात करें तो इसे प्रोजेक्ट कुशा के तहत और ज्यादा विकसित किया जा रहा है। ये क्षमता में रूस के एस 400 को भी टक्क र दे सकता है। ये मिसाइल उच्च तकनीकी रडार प्रणाली के कारण अमेरिकी पैट्रियट मिसाइलों की तुलना में सस्ती और अधिक सटीक है। ये ध्वनि की गति से 2.5 गुना तीव्र की गति से लक्ष्य को भेद सकती है। ये ऊंचाई पर लक्ष्यों का पता लगाकर उन्हें तुरंत नष्ट करने की क्षमता रखती है।

कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा डीआरडीओ
डीआरडीओ इस समय कई प्रोजेक्टस पर काम कर रहा है। वो जल्द ही भारतीय वायु सेना को 200 अस्त्र मार्क-1 मिसाइलें मुहैया कराएगा। डीआरडीओ द्वारा विकसित और बीडीएल द्वारा निर्मित ये मिसाइलें सुखोई और तेजस फाइटर जेट में लगाई जाएंगी। इसकी रेंज 100 किलोमीटर से भी अधिक होगी। ये जैमर के आसपास के टारगेट को भी बिना चूके सटीकता से हिट कर सकती है। पिछले साल इस मिसाइल को फाइटर जेट तेजस से 20 हजार फीट की ऊंचाई पर लॉन्च किया गया था।

चीन की सरहद पर तैनात होगा ‘नेत्रा मार्क-2’
पाकिस्तान और चीनी सरहदों पर अपनी निगहबानी मजबूत करने के लिए भारत ने अपना एक कदम और बढ़ा दिया है। डीआरडीओ नेत्रा मार्क-2 विमान के 6 संस्करण को विकसित करने के कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहा है। नेत्रा एक स्वदेशी, हल्के वजन, निगरानी और टोही अभियानों को सक्रिय ढंग से करने के लिए ऑटोमेटिक हवाई वाहन है। इसका विकास कार्य 10,990 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। नेत्रा विमान को आसमान में भारत की आंख भी कहा जाता है। यह एक तरह से टोही विमान है जिसका काम आसमान में मौजूद दुश्मनों के विमानों और अन्य उड़ने वाली वस्तुओं का पता लगाना है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation