• Latest
  • Trending
Prime Minister Modi said - the world's trust in India is increasing

140 करोड़ देशवासियों के संकल्प से बनेगा विकसित देश : मोदी

December 22, 2023
solar

288 गीगावॉट के बाद का सवाल: भारत शाम की बिजली कहां रखेगा

July 27, 2026
vikram

तीन जांचें और पूरी: गगनयान उन पड़ावों से गुज़रा जिनकी तस्वीरें नहीं छपतीं

July 27, 2026
ev-charging

हर आठ में एक: इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने वह लकीर पार कर ली जो अब पीछे नहीं जाएगी

July 27, 2026
export

बारह दिन शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन समझौते ने ज़मीन पर क्या बदला

July 27, 2026
exam

छह लोग, एक परीक्षा हॉल: भारत ने अपनी परीक्षा व्यवस्था टास्क फोर्स के हवाले की

July 27, 2026
सुप्रीम कोर्ट

‘साल भर नज़र रखेंगे’: सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसले को लगातार निगरानी में बदल दिया

July 27, 2026
semiconductor

₹1.27 लाख करोड़, दूसरा चरण: अपनी चिप बनाने की राह पर भारत का बड़ा दांव

July 27, 2026
mansoon

16 से 6 फ़ीसदी: देर से आई बारिश के बाद तेज़ी से भरता खरीफ़ बुवाई का अंतर

July 27, 2026
Congratulations to Mirabai Chanu

सोने की हैट्रिक: मीराबाई चानू ने तोड़ डाले मुक़ाबले के सारे रिकॉर्ड

July 27, 2026
bharat-jal-suraksha-rainwater-harvesting-2026

बारिश के बाद का असली सवाल: भारत अपना पानी कहां रखेगा

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

प्रोटेस्ट, पॉलिटिक्स और अराजकता!

July 27, 2026
modi

सरकार छात्रों के साथ, पेपर लीक के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट ः मोदी

July 27, 2026
Tuesday, July 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

140 करोड़ देशवासियों के संकल्प से बनेगा विकसित देश : मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 22, 2023
in the blitz
0
Prime Minister Modi said - the world's trust in India is increasing
ब्लिट्ज ब्यूरो

वाराणसी। विकसित भारत संकल्प यात्रा मेरे कामों की परीक्षा है। सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक हमें लाभार्थियों के जरिए मिल रहा है, इससे संतोष तो मिलता ही है, साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ता है। विकसित भारत संकल्प यात्रा भारत को 2047 में विकसित राष्ट्र बनाने का बीज है, जो अगले 25 साल में वटवृक्ष बनकर तैयार हो जाएगा। भारत विकसित हो जाएगा तो तमाम मुसीबतों का नामो निशान नहीं होगा। हम मुसीबतों से मुक्त हो जाएंगे।

ये बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां कटिंग मेमोरियल ग्राउंड में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी क्षेत्र) के दौरान कही। उन्होंने काशीवासियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि मैं आपके सेवक के नाते तो कार्य करूंगा ही, मगर आपने जो देश का काम दिया है, उसमें भी महादेव के आशीर्वाद से कभी पीछे नहीं रहूंगा।

YOU MAY ALSO LIKE

288 गीगावॉट के बाद का सवाल: भारत शाम की बिजली कहां रखेगा

तीन जांचें और पूरी: गगनयान उन पड़ावों से गुज़रा जिनकी तस्वीरें नहीं छपतीं

प्रधानमंत्री ने कहा, यहां के सांसद के नाते मेरा भी दायित्व बनता है कि मुझे इस कार्यक्रम में आपके सेवक के रूप में हिस्सा लेना चाहिए। हमारे देश में सरकारें बहुत आईं, योजनाएं भी बहुत बनीं, बातें भी बड़ी-बड़ी हुईं ं । मगर सोचने वाली बात यह है सरकार जो योजना बनाती है, जिसके लिए बनाती है और जिस लक्ष्य के लिए बनाती है, क्या वो बिना किसी परेशानी के सही समय पर लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं के लिए जनता को सरकार के नहीं, बल्कि सरकार को जनता के पास पहुंचना होगा। इसी संकल्प के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में चलाई जा रही है।

पीएम ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए हमने तय किया कि सरकार लाभार्थियों से जाकर मिलेगी और उनसे उनके अनुभव पूछेगी। इससे हमारे कामों का हिसाब-किताब भी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ये संकल्प यात्रा एक प्रकार से मेरी कसौटी और परीक्षा भी है कि मैंने जो कहा और जो कार्य कर रहा हूं, उसके बारे में जनता क्या कह रही है। उन्हें योजनाओं के लाभार्थियों से आशीर्वाद तो मिलता है ही, मगर सरकारी अफसरों का भी आत्मबल बढ़ता है। सरकारी कागजों पर दस्तखत करके योजनाएं लागू करना सरकारी काम होता है मगर जब उस योजना से गरीब को फायदा मिलता है तो अफसर को भी आत्मसंतोष मिलता है।

अगर 140 करोड़ देशवासी इस संकल्प से भर जाएं कि अब देश को आगे ले जाना है, हर एक की जिंदगी बदलनी है तो अगले 25 साल में देश विकसित भारत बनके रहेगा। हम आज जो बीज बो रहे हैं, वो अगले 25 साल में वटवृक्ष बन जाएगा। देश विकसित भारत बन जाएगा। इस वट वृक्ष की छाया आपके ही बच्चों को मिलेगी। इसके लिए संकल्प लेना होगा, मन बनाना होगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation