• Latest
  • Trending
Resolved to form a multilateral system between G20 members and allied countries

जी20 सदस्यों व संबद्ध देशों के बीच बहुपक्षीय तंत्र बनाने का संकल्प

June 30, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जी20 सदस्यों व संबद्ध देशों के बीच बहुपक्षीय तंत्र बनाने का संकल्प

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 30, 2023
in जी20शिखर-सममेलन
0
Resolved to form a multilateral system between G20 members and allied countries

पटना। पटना में आयोजित श्रम20 शिखर सम्मेलन में सामाजिक सुरक्षा लाभों को आसानी से सभी तक पहुंचाने की क्षमता पर जी20 सदस्य देशों और अन्य संबद्ध देशों के बीच बहुपक्षीय तंत्र बनाने का संकल्प लिया गया। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन एल-20 के समापन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या ने कहा कि शिखर सम्मेलन में ‘श्रमिकों के अंतर्राष्ट्रीय प्रवास- सामाजिक सुरक्षा निधियों की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आसानी से पहुंच के बारे में कार्य बल की रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के दौरान कहा गया कि वर्तमान में अधिकांश श्रमिकों को विदेश भेजने और वापस बुलाने वाले देशों के बीच द्विपक्षीय समझौतों के तहत आसानी से अनुमति मिल रही है।

पांच टास्क फोर्स

अमृतसर में 18, 19 और 20 मार्च को आयोजित श्रम20 की स्थापना बैठक में 5 टास्क फोर्स का गठन किया गया था –
1- सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा
2- महिला और कार्य का भविष्य
3- श्रमिकों का अंतर्राष्ट्रीय प्रवास – सामाजिक सुरक्षा निधियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का अधिकार
4- कार्य की बदलती दुनिया: जी20 देशों में रोजगार के नए अवसर और चुनौतियां
5- कौशल विकास: हितधारकों की भूमिकाएं और जिम्मेदारियां।

‘सामाजिक सुरक्षा निधियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का अधिकार ‘ पर पटना बैठक में कार्य बल ने सिफारिश की कि सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों की दक्षता के लिए प्रवासियों की संवेदनशीलता और जरूरतों पर डेटा एकत्र कर उनका विश्लेषण किया जाना चाहिए। नागरिकता और निवास की स्थिति पर विचार करते हुए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित राष्ट्रीय डेटा का पृथक्क रण प्रवासी की स्थिति का विश्वसनीय संकेतक माना जा सकता है।

YOU MAY ALSO LIKE

गणेश चतुर्थी से नए संसद भवन में होगा विशेष सत्र

चीन भी जी20 पर कर रहा भारत की तारीफ

– पटना में श्रम 20 सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर गहन मंथन
– रोजगार की राह में कानूनी बाधाओं को दूर करने के उठे मुद्दे

इससे हस्तांतरणीय लाभों के संभावित वित्तीय प्रभावों की गणना और श्रमिक प्रवासियों की प्रभावी या वास्तविक सामाजिक सुरक्षा कवरेज के अनुमान की सुविधा होगी। थर्ड पार्टी सेवा प्रदाताओं के माध्यम से धन पहुंचाने का अधिकार लागू करने के लिए निजी और सामाजिक भागीदारी पर विचार किया जाना चाहिए। शिखर सम्मेलन में व्यापक विचार-विमर्श के बाद प्रवासी को वापस बुलाने और भेजने वाले देशों के बीच एक महत्वपूर्ण बहुपक्षीय समझौते का प्रस्ताव रखा गया। हालांकि समझौतों की अभिव्यक्ति में देरी को लेकर चिंताएं व्यक्त की गईं ं। तेजी से बदलते परिदृश्य में काम की दुनिया अप्रत्याशित और महत्वपूर्ण बदलावों का सामना कर रही है। वर्तमान डिजिटल युग में जब रोजगार के नए-नए अवसर सामने आ रहे हैं, तो इसका श्रमिकों पर मिश्रित प्रभाव पड़ता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation