• Latest
  • Trending
Grand Hanuman Lok will be built on 21 acres in Bhopal

भोपाल में 21 एकड़ में बनेगा भव्य हनुमान लोक

August 9, 2024
semiconductor

चीन को मात देने की तैयारी: भारत बनेगा चिप पैकेजिंग का नया ग्लोबल हब

July 27, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के 570 जिले बनेंगे निर्यात हब

July 27, 2026
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ, जानें पूरी खबर

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ‘मेक इन इंडिया’ का सफल उदाहरण

July 27, 2026
तिरंगा लहराकर जताई खुशी

तिरंगा लहराकर जताई खुशी

July 27, 2026
इको-फ्रेंडली जनसभा से ग्रीन एनर्जी का संदेश

इको-फ्रेंडली जनसभा से ग्रीन एनर्जी का संदेश

July 27, 2026
पीएम ने पूछा- कैसे चलती है यह ट्रेन, जवाब देते वक्त छलक पड़े चालक के खुशी के आंसू

पीएम ने पूछा- कैसे चलती है यह ट्रेन, जवाब देते वक्त छलक पड़े चालक के खुशी के आंसू

July 27, 2026
पीएम मोदी ने पांच लाभार्थियों को सौंपी नए घर की चाबी

पीएम मोदी ने पांच लाभार्थियों को सौंपी नए घर की चाबी

July 27, 2026
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 10 साल बाद दो मुस्लिम छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 10 साल बाद दो मुस्लिम छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल

July 27, 2026
सभी विश्वविद्यालयों में स्नातक सेमेस्टर-4 में लागू होगा एनएसएस कोर्स

सभी विश्वविद्यालयों में स्नातक सेमेस्टर-4 में लागू होगा एनएसएस कोर्स

July 27, 2026
न कोचिंग-न महंगे नोट्स, एक महीने की तैयारी में मर्चेंट नेवी अफसर बनीं तन्वी

न कोचिंग-न महंगे नोट्स, एक महीने की तैयारी में मर्चेंट नेवी अफसर बनीं तन्वी

July 27, 2026
रेल

10वीं पास के लिए रेलवे में 1853 अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती

July 27, 2026
आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का मौका

आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का मौका

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भोपाल में 21 एकड़ में बनेगा भव्य हनुमान लोक

100 करोड़ रुपए होंगे खर्च

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2024
in राज्य
0
Grand Hanuman Lok will be built on 21 acres in Bhopal
ब्लिट्ज ब्यूरो

भोपाल। मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध महाकाल महालोक जहां पूरी दुनिया में ख्याति बटोर रहा है, वहीं अब राजधानी भोपाल में भव्य हनुमान लोक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। उसका जमीनी सर्वे कार्य भी प्रारंभ हो गया है। खास बात यह है कि यह भव्य हनुमान लोक 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रहा है। महाकाल लोक और अन्य लोक की तर्ज पर बन रहे हनुमान लोक कॉरिडोर को 21 एकड़ भूमि में बनाया जाएगा।

बहुत बड़ा होगा हनुमान लोक
बेहद विशाल रूप में तैयार किए जा रहे इस कॉरिडोर की प्लानिंग की गई है। छोला दशहरा मैदान और मंदिर परिसर के बीच से ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रहेगा। मंदिर परिसर के नए डिजाइन के अनुसार मंदिर के सामने की सड़क को दशहरा मैदान के पीछे कर दिया जाएगा। इससे विदिशा रोड से आने-जाने वाले वाहन मंदिर और मैदान के बीच भीड़ में बिना उलझे आगे निकल जाएंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

नया कानून : असम में मुस्लिम शादियों का रजिस्ट्रेशन जरूरी

आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए 2000 लोगों की होगी नियुक्ति

फ्लाईओवर का भी होगा निर्माण
श्री खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर के ऊपर से एक विशाल फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसकी विशेषता यह है कि यह आर्च नुमा रूप में होगा। 4.80 किमी लंबे फ्लाईओवर का निर्माण यूनियन कार्बाइड के पास स्थित काली परेड से अयोध्या बायपास तक किया जाएगा। इस फ्लाईओवर का निर्माण 3646.27 लाख की लागत से किया जाएगा।

भोपाल का प्राचीनतम मंदिर
गौरतलब है कि छोला स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर शहर का प्राचीनतम मंदिर है। यह सदियों से भोपालवासियों की आस्था का केंद्र है। ‘विरासत भी और विकास भी’ के मन्तव्यों के साथ शहर की सबसे प्राचीन विरासत श्री खेड़ापति हनुमान जी के मंदिर को भव्य स्वरूप देने और श्रद्धालुओं को समस्त सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए, श्री खेड़ापति हनुमान लोक का प्राथमिक रूपांकन प्लान तैयार हो चुका है। इस कार्य को लोक निर्माण विभाग और नगर निगम भोपाल द्वारा जल्द प्रारंभ किया जा रहा है।

प्रारंभिक लागत
योजना की प्रारंभिक लागत लगभग 100 करोड़ रुपये आने का अनुमान है, जिसमें से 25 करोड़ के कार्य प्रथम चरण में प्रारंभ किए जा रहे है। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने श्री खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर के निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कार्यों के क्रियान्वयन में कम से कम विस्थापन हो और श्रद्धालुओं व व्यवसायियों की सुविधा का पूर्ण ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही मंत्री सारंग ने अधिकारियों को सम्पूर्ण कार्य समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं तत्काल पूर्ण कर ली जाएं।

मंदिर की मान्यता
खेड़ापति मंदिर के बारे में यह मान्यता है कि यहां हनुमान जी की मूर्ति मानव निर्मित नहीं बल्कि प्रकट है। बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation