• Latest
  • Trending
GST collection crosses Rs 1.82 lakh crore

1.82 लाख करोड़ के पार पहुंचा जीएसटी कलेक्शन

August 9, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

1.82 लाख करोड़ के पार पहुंचा जीएसटी कलेक्शन

पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 10.3 प्रतिशत अधिक

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 9, 2024
in बिज़नेस और ट्रेड
0
GST collection crosses Rs 1.82 lakh crore
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। जीएसटी के मोर्चे पर एक बार फिर अच्छी खबर मिली है। जुलाई 2024 में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 10.3 प्रतिशत बढ़कर 1,82,075 करोड़ रुपये हो गया। इसमें सीजीएसटी 32386 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 40289 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 96447 करोड़ रुपये है, जिसमें आयात पर कलेक्शन करीब 47 हजार करोड़ रुपये शामिल है।

यह ग्रॉस कलेक्शन पिछले वित्त वर्ष में इसी महीने के 1.65 लाख करोड़ रुपये के जीएसटी राजस्व की तुलना में 10.3 प्रतिशत अधिक है। जीएसटी निदेशालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार रिफंड के बाद जुलाई 2024 में नेट जीएसटी रेवेन्यू कलेक्शन 165793 करोड़ रुपये रहा है जो जुलाई 2023 के नेट कलेक्शन 144897 से 14.4 प्रतिशत अधिक है। बता दें कि अप्रैल 2024 में जीएसटी राजस्व 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

YOU MAY ALSO LIKE

सेवा और विनिर्माण क्षेत्र के साथ निर्यात ऑर्डर में तेजी

टैक्सपेयर्स को आसान भाषा में नोटिस भेजें, वित्त मंत्री की सलाह

जीएसटी को सरल बनाने पर जोर
हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार जीएसटी को अधिक सरल और युक्तिसंगत बनाने का प्रयास करेगी। वहीं, मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सरकार जीएसटी दरों की संख्या घटाकर तीन करने के लिए जीएसटी को तर्कसंगत बनाने पर विचार कर रही है। जून महीने में सरकार ने दरों में बदलाव का सुझाव देते हुए जीएसटी काउंसिल को एक अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए पैनल का गठन किया। बता दें कि वर्तमान में जीएसटी की चार- 5%, 12%, 18% और 28% की दरें लगाई जाती हैं।

लॉजिस्टिक लागत में आई कमी
जीएसटी ने आम आदमी पर कर का बोझ कम किया है और उद्योग के लिए लॉजिस्टिक लागत कम की है। संसद में पेश आर्थिक समीक्षा 2023-24 के मुताबिक जीएसटी प्रणाली ने यह सुनिश्चित किया है कि ट्रक को एक से दूसरे राज्य में जाने के लिए सीमाओं पर कई घंटों तक इंतजार नहीं करना पड़ता है।

आवाजाही के समय में 30 प्रतिशत तक की कमी
आर्थिक समीक्षा कहती है कि ऐसा होने से मालवाहक ट्रकों की आवाजाही में लगने वाले समय में 30 प्रतिशत तक की कमी आई है। इसका लाभ यह हुआ कि ट्रक अब औसतन 325 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं जबकि जीएसटी आने से पहले यह दूरी 225 किलोमीटर ही थी। इसके मुताबिक, लॉजिस्टिक गतिविधियों में तेजी आने से देश में विनिर्माण वृद्धि और कारोबार सुगमता को भी बढ़ावा मिला है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation