• Latest
  • Trending
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

October 31, 2026
अपोलो सिस्टम्स की सब्सिडियरी ने बंगाल में नई यूनिट शुरू की

अपोलो सिस्टम्स की सब्सिडियरी ने बंगाल में नई यूनिट शुरू की

October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

दिल्ली में स्टार्टअप वाले युवाओं, शोधकर्ताओं और एमएसएमई को मिलेगा साझा मंच

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 31, 2026
in दृष्टिकोण
0
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। युवाओं के नए विचारों को उत्पाद और कारोबार में बदलने के लिए दिल्ली सरकार साझा मंच तैयार करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ‘गो-दिल्ली फाउंडेशन’ के गठन को मंजूरी दी गई। इसके लिए 50 करोड़ रुपये की शुरुआती बजट राशि स्वीकृत की गई है।

फाउंडेशन के जरिए स्टार्टअप, शोधकर्ताओं और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को तकनीकी सहायता, उत्पाद परीक्षण, मार्गदर्शन और निवेशकों से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराने की योजना है। सरकार का दावा है कि इससे दिल्ली में नवाचार, नए कारोबार और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

21 हजार स्टार्टअप को जोड़ने की तैयारी
दिल्ली में उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) से मान्यता प्राप्त करीब 21 हजार स्टार्टअप हैं। सरकार का लक्ष्य इस उद्यमशीलता क्षमता को शैक्षणिक संस्थानों, शोध सुविधाओं, उद्योगों और निवेशकों से जोड़ना है।

फाउंडेशन के माध्यम से युवाओं को अपने विचारों को व्यावहारिक उत्पादों में बदलने और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे उन उद्यमियों को भी सहारा मिलने की उम्मीद है, जिन्हें तकनीकी सुविधाओं और विशेष मार्गदर्शन के अभाव में अपने विचारों की बाजार तक पहुंचाने में मुश्किल होती है।

प्रोटोटाइप से मिलेगी मदद
फाउंडेशन स्टार्टअप और एमएसएमई को उत्पाद की शुरुआती रूपरेखा तैयार करने, प्रोटोटाइप बनाने, प्रयोगशालाओं और परीक्षण सुविधाओं तक पहुंच बनाने में सहायता देगा। तकनीकी मार्गदर्शन, मेंटरशिप, इन्क्यूबेशन और निवेशकों से संपर्क बनाने की सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की योजना है। इससे किसी नए उत्पाद के विकास, परीक्षण और प्रमाणन की तैयारी से लेकर उसे बाजार में उतारने तक के विभिन्न चरणों में मदद मिल सकेगी। सरकार का उद्देश्य उद्यमियों को अलग-अलग जगहों पर सुविधाएं तलाशने की परेशानी से राहत देना है।

विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को भी अवसर फाउंडेशन के जरिए विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के विचारों को वास्तविक उत्पादों और नए उद्यमों में बदलने पर जोर दिया जाएगा। उन्हें बौद्धिक संपदा अधिकारों से जुड़ी सहायता, इन्क्यूबेशन और उद्योग जगत से जुड़ने के अवसर मिल सकेंगे। इससे शोध संस्थानों में विकसित उपयोगी तकनीकों को व्यावहारिक इस्तेमाल तक पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

सरकारी विभाग भी रखेंगे समस्या
इस पहल के तहत सरकारी विभाग अपनी वास्तविक समस्याएं नवाचारकर्ताओं के सामने रख सकेंगे। इनके समाधान के लिए विकसित उत्पादों और तकनीकों का प्रायोगिक परीक्षण किया जा सकेगा। सफल समाधानों को सरकारी कामकाज में अपनाने की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। इससे स्टार्टअप को अपने उत्पादों की उपयोगिता साबित करने का अवसर मिलेगा और विभागों को नई तकनीकों से कामकाज बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

गैर-लाभकारी कंपनी के रूप में होगा गठन
गो-दिल्ली फाउंडेशन कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 8 के तहत गैर-लाभकारी कंपनी के रूप में गठित होगा और दिल्ली सरकार के उद्योग विभाग के अंतर्गत काम करेगा। इसके लिए हब एंड स्पीक मॉडल अपनाया जाएगा, जिसमें पहले से उपलब्ध सुविधाओं और भागीदार संस्थानों के माध्यम से कार्यक्रम चलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उम्मीद जताई है कि इस व्यवस्था में निवेश आकर्षित करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने और गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation