ब्लिट्ज ब्यूरो
मुंबई। भारत के हर राज्य और शहर में आपको कोई न कोई अनोखा मंदिर मिल जाएगा। हर मंदिर की अलग कहानी और आस्था है। मुंबई का मुंबा देवी मंदिर भी खास स्थलों में से एक माना जाता है। यहां तक कि मुंबई के नाम के पीछे भी इस मंदिर की कहानी है। इस मंदिर में देवी मां के दर्शन करना भी बहुत शुभ माना जाता है। मंदिर में दिन में छह बार आरती की जाती है।
मुंबा देवी मंदिर का इतिहास
मुंबा देवी का यह मंदिर 400 से भी अधिक पुराना है। मुंबा देवी के भक्त केवल महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में हैं। इतिहास कुछ ऐसा है कि पहले यह मछुआरों की जगह थी। हर तरफ मछुआरे रहते थे, जिन्हें कोली भी कहा जाता है। इन्होंने ही बोरिबंदर में माता मुंबा देवी मंदिर की स्थापना की। आज मुंबा देवी मंदिर के नाम से पूरी दुनिया इसे जानती है।
हर मन्नत होती है पूर्ण
मंदिर के पंडित राजेश तिवारी बताते हैं कि इस मंदिर में आने वाले हर भक्त को देवी मां दोबारा बुलाती हैं। हर मांगी हुई मन्नत पूरी होती है। इसके अलावा देवी मां मुंबई पर आने वाली हर मुसीबत को दूर से ही टाल देती है। यहां अधिकतर उत्तर भारत के लोग दर्शन करने आते हैं। इस मंदिर में दिन में कुल 6 बार आरती होती है। सबसे पहली सुबह 6:30 बजे। आखिरी आरती रात के 9 बजे।